Home डेयरी Milk Production: गर्मियों में गाय-भैंस और बकरी का दूध उत्पादन बढ़ाने वाला फार्मूला पढ़ें यहां
डेयरी

Milk Production: गर्मियों में गाय-भैंस और बकरी का दूध उत्पादन बढ़ाने वाला फार्मूला पढ़ें यहां

cow and buffalo farming
प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली. पशुपालन करने वाले पशुपालक भाई पशुओं का दूध उत्पादन बढ़ाने की कोशिश करते हैं. क्योंकि कहीं न कहीं डेयरी फार्मिंग का काम पशुओं के दूध के दूध उत्पादन पर ही टिका होता है. पशु जितना ज्यादा दूध उत्पादन करता है, डेयरी फार्मिंग के काम में पशुपालकों को उतना ज्यादा फायदा मिलता है. इसलिए पशुओं का दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए कोशिश करते रहना चाहिए. आज के इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसा फार्मूला बताने जा रहे हैं, जिससे गर्मियों में दूध की बाल्टी भर जाएगी न सिर्फ इसे पशु गर्मी से बचेगा बल्कि रिपीट होने से भी बचेगा.

दरअसल, अक्सर पशुपालक सोचते हैं कि गर्मी में जब पशु गाभिन हो गया तो ऐसा क्या करें, कि जिससे ज्यादा दूध का उत्पादन मिले. हम आपको यहां जो फार्मूला बताने जा रहे हैं, वह गर्मी में ही काम करने वाला है और इससे पशु का दूध उत्पादन भी बढ़ जाएगा. इस फार्मूले को अपनाने का फायदा यह भी होगा कि पशु गर्मी के दिनों में हाफेंगा नहीं. उसके शरीर में फूर्ती बनी रहेगी और उसका एनर्जी लेवल भी कम नहीं होगा. इससे पशु तंदुरुस्त नजर आएगा और जब पशु तंदुरुस्त रहेगा तो उसका दूध उत्पादन भी अच्छा होगा.

इन तीन चीजों की पड़ेगी जरूरत
एक पशु के लिए फार्मूले की बात की जाए तो आपको 50 ग्राम गुलकंद की जरूरत पड़ेगी. एक पशु के लिए 50 ग्राम सौंफ की जरूरत भी होगी और इसे रातभर पानी में भिगोना होगा. आप चाहें तो इसका पाउडर भी बना सकते हैं. पाउडर को आप रात में भिगो दें या फिर खड़ी सौंफ रात में भिगो दें और सुबह उसका पेस्ट बनाकर पशु को खिला दें. ये आपकी सहूलियत पर निर्भर करता है. इसमें तीसरी भी एक चीज की जरूरत पड़ेगी. इसके लिए आपको धागे वाली मिश्री की जरूरत पड़ेगी. इसकी भी क्वांटिटी 50 ग्राम होगी. यानी एक पशु को देने के लिए डेढ़ सौ ग्राम सामग्री की जरूरत पड़ेगी.

गाय-भैंस और बकरी को खिला सकते हैं
धागे वाली मिश्री को आपको बारीक पीस लेना है और उसका पाउडर बना लेना है. जबकि सौंफ और गुलकंद का अलग-अलग पेस्ट तैयार करना है. फिर इसके बाद इन तीनों चीजों को एक साथ मिला देना है. गाय हो या फिर भैंस सभी को आप इस मिश्रण को खिला सकते हैं. सभी के लिए ये कारगर है. यहां तक की बकरियों को भी दिया जा सकता है. आपको जितनी मात्रा बताई गई है, अगर आपके पास बकरी है तो इसकी आधी मात्रा करके उसे भी दे सकते हैं. बकरी को भी खिलाने से इसका फायदा मिलेगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy Sector: बिहार समेत पांच राज्यों में डेयरी सेक्टर को मजबूत करने पर 4 फॉर्मूले पर होगा काम

नई दिल्ली. डेयरी के बिजनेस के जरिए किसानों की इनकम को बढ़ाने...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

MP Dairy News: 26 हजार गांवों से दूध संकलन का बनाया टारगेट, पांच साल में पूरा होगा ये लक्ष्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को देश की अग्रणी ‘मिल्क कैपिटल’ के रूप...

डेयरी

Dairy News: अब पहले से मजबूत होगी सांची ब्रांड की गुणवत्ता और उपभोक्ता सेवा

नई दिल्ली. सांची ब्रांड की गुणवत्ता, सुरक्षित दुग्ध परिवहन और उपभोक्ता सेवाओं...

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
डेयरी

Dairy: मध्य प्रदेश में हर दिन 9.75 लाख लीटर दूध का हो रहा है कलेक्शन

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को मिल्क कैपिटल...