Home डेयरी Milk Production: पशु को जरूर खिलाएं मीठा सोडा, इससे बढ़ता है दूध उत्पादन और फैट
डेयरी

Milk Production: पशु को जरूर खिलाएं मीठा सोडा, इससे बढ़ता है दूध उत्पादन और फैट

According to FSSAI, Mobile Food Testing Laboratory (MFTL), also known as “Food Safety on wheels” (FSW), play a crucial role in expanding food testing, training, and awareness programs, particularly in villages, towns, and remote areas.
दूध की प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. डेयरी पशु अगर दूध उत्पादन कम कर रहा है तो इसकी वजह कई हो सकती है. कई बार पशु को थनैला हो जाता है और बुखार भी, जबकि पेट में कीड़े की वजह से भी ऐसा होता है. कुछ मामलों में अधूरा या संतुलित पोषण मिलने से भी ऐसा होता है. वहीं मौसम की वजह से भी पशु दूध उत्पादन कम करने लगता है, लेकिन कुछ मामलों में पशु कम चारा खान की वजह से भी दूध उत्पादन अपनी क्षमता के मुताबिक नहीं कर पाते हैं. क्योंकि उसके शरीर में सही से खुराक नहीं पहुंचती तो इसके चलते उसका दूध उत्पादन कम हो जाता है.

डेयरी एक्सपर्ट कहते हैं कि दूध उत्पादन जिस भी वजह से कम होता है ये डेयरी फार्मिंग के बिजनेस के लिए कतई सही नहीं है. क्योंकि पशु जब एक बार दूध उत्पादन कम कर देता है तो सीधे तौर पर डेयरी फार्मिंग के काम में बड़ा आर्थिक नुकसान होने लगता है. इसलिए इससे बचाना जरूरी होता है और पशु की हर जरूरत का ख्याल रखना भी जरूरी होता है. पशु को बीमार नहीं होने देना चाहिए. उनकी तमाम पोषण संबंधी जरूरत को पूरा करना चाहिए. तभी पशु अपनी क्षमता के मुताबिक दूध का उत्पादन करेगा और इससे आपको डेयरी फार्मिंग के काम में फायदा मिलेगा.

यहां पढ़ें सभी फायदे
एक्सपर्ट के मुताबिक पशु को मीठा सोडा जरूर खिलाना चाहिए. मीठा सोडा पशु की पाचन शक्ति को मजबूत करता है. इससे पशु की प्यास बढ़ती है. अगर दूध उत्पादन में कमी देखी जा रही है तो मीठा सोडा खाने से पशु का उत्पादन ठीक हो जाता है.

यदि आप पशु को मीठा सोडा खिलाते हैं तो कई बार पशु के दूध में आ रही बदबू भी ठीक हो जाती है. पशुओं में होने वाली गैस और अफरा की समस्या को भी मीठा सोडा ठीक कर देता है.

एक्सपर्ट का कहना है कि मीठा सोडा पशुओं की पाचन शक्ति को बढ़ा देता है. वहीं पाचन संबंधी अगर कोई समस्या होती है तो उसमें भी मीठा सोडा सुधार करने का काम करता है.

अगर पशु मीठा सोडा खाता है तो इसकी वजह से उसकी भूख बढ़ती है. दूध उत्पादन और दूध के अंदर फैट की मात्रा भी बढ़ जाती है. इसके चलते दूध का दाम भी अच्छा मिलने लगता है.

एक्सपर्ट का कहना है अगर गर्मी में मीठा सोडा खिलाया जाए तो इससे पशु को स्ट्रेस की समस्या नहीं होती है और स्वास्थ्य और उत्पादकता में सुधार होता है.

वहीं ठंड के दौरान जरूर पशुओं को मीठा सोडा खिलाना चाहिए. क्योंकि ये पाचन को सुधरता ही है. साथ ही गैस की समस्या को भी ठीक करता है. पशुओं के रोमन के पीएच को संतुलित करता है.

निष्कर्ष
एक्सपर्ट का कहना है कि डेयरी पशुओं को सप्ताह में तीन बार 20-20 में ग्राम मीठा सोडा जरुर खिलाना चाहिए. इसका फायदा कुछ ही दिनों में नजर आने लगेगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

डेयरी

Dairy: डेयरी सेक्टर में फूड सेफ्टी और क्वालिटी बनाए रखने को NDDB CALF फूड टेस्टिंग लेबोरेटरी शुरू

नई दिल्ली. भारत सरकार में मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री...

डेयरी

Dairy News: एनडीडीबी की मदद से यहां बनेगा नया कैटल शेड और मिल्किंग पार्लर, हुआ शिलान्यास

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड NDDB के चेयरमैन डॉ. मीनेश सी...

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
डेयरी

Milk Production: दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए पशुओं को खिलाएं नमक, न खिलाने से होते हैं कई नुकसान

नई दिल्ली. दुधारू पशुओं से उनकी क्षमता के मुताबिक दूध उत्पादन लेने...

डेयरी

Dairy Sector: पशु प्रजनन, पोषण, स्वास्थ्य, आहार प्रबंधन और उत्पादन के लिए ओएमयू साइन

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड देश में डेयरी सेक्टर को बढ़ावा...