Home डेयरी Milk Production: 4 से 6 लीटर दूध बढ़ाने के लिए दुधारू पशुओं को खिलाएं 5 चीजों से बना ये खास मिश्रण
डेयरी

Milk Production: 4 से 6 लीटर दूध बढ़ाने के लिए दुधारू पशुओं को खिलाएं 5 चीजों से बना ये खास मिश्रण

Milk Production, Dairy News, UP Dairy News, A-Help Scheme, Animal Husbandry, Uttar Pradesh State Rural Livelihood Mission, Yogi Government, CM Yogi, UP CM
Symbolic pic

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग का काम करने वाले पशुपालक भाई पशुओं का दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए कोशिश करते रहते हैं. खास तौर पर जब गर्मी के दिनों में पशुओं का दूध उत्पादन कम हो जाता है तो इससे डेयरी फार्मिंग के काम में नुकसान होने लगता है. ऐसे में पशुपालक भाई दूध उत्पादन बढ़ाने की कोशिश करते हैं लेकिन कई कोशिशें के बावजूद अक्सर पशु पालक भाई दूध उत्पादन नहीं बढ़ा पाते हैं. इससे उन्हें डेयरी फार्मिंग के काम में नुकसान होता है. पशुओं पर पशुपालकों को घर से खर्च करना पड़ता है. उन्हें बेहतर रिजल्ट देखने को नहीं मिलता है.

आज के इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आप पशु का 4 से लेकर 6 लीटर तक दूध उत्पादन आप बढ़ा पाएंगे. अगर आप भी जानना चाहते हैं कि पशु का 4 से लेकर 6 लीटर तक दूध उत्पादन कैसे बढ़ाया जा सकता है तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें. इसके बाद आप भी काम कर पाएंगे.

इन चीजों का मिश्रण पशुओं को खिलाएं
पशुओं का दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए आपको 2 किलो मिश्री लेनी है और इस मिश्री को अच्छी तरीके से पीस लेना है. बता दें कि मिश्री खिलाने का पशुओं को कई फायदा होता है. इससे पशु का दूध उत्पादन बढ़ता है. वहीं इससे पशुओं के शरीर पर चमक भी बढ़ती है. इसके अलावा आपको मेथी दाना लेना है. पशुओं के लिए यह वरदान से कम नहीं है. मेथी दाने में कई ऐसे गुण हैं, जो दूध उत्पादन बढ़ता है. साथ ही पशुओं को बीमारी से बचाता है. दूसरी सामग्री के तौर पर 1 किलो मेथी दाना का इस्तेमाल करना है. इसके अलावा आपको तारामीरा भी इस्तेमाल करना है. दूध बढ़ाने के लिए 500 ग्राम तारामीरा भी इस्तेमाल कर सकते हैं. वहीं 500 ग्राम जीरा भी इस्तेमाल करना है. इसके अलावा 500 ग्राम सौंफ की भी जरूरत पड़ेगी.

दुधारू पशुओं को खिलाएं, फिर देखें असर
इन चीजों को देने के तरीके की बात की जाए तो सारी चीजों को मिक्स कर लें और इसे अच्छी तरह से पीस लें. पीसने के बाद इस मिश्रण को 500 ग्राम की मात्रा में पशुओं को खिलाना है. अगर आप 10 दिन तक पशुओं को यह मिश्रण खिला देते हैं तो इससे पशु के दूध का उत्पादन बढ़ जाएगा. पशु का शरीर भी मजबूत हो जाएगा. अगर पशु में कोई बीमारी है तो वह भी दूर हो जाएगी. उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी. जल्दी पशु पर कोई बीमारी का असर नहीं होगा. ये मिश्रण आप दुधारू पशुओं को खिलाएं. आप चाहें तो गाभिन पशुओं को भी ये खास मिश्रण खिला सकते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन सदस्यों को बोनस का तोहफा दिया जा रहा है.
डेयरी

Milk Fat: दुधारू पशुओं में दूध और फैट की मात्रा बढ़ाना है बेहद आसान

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग के बिजनेस में कमाई दूध से ज्यादा होती...

पशुओं को खनिज मिश्रण (मिनेरल पाउडर) खिलाना चाहिए.
डेयरी

Dairy: थन में दूध भरा है, फिर भी बाहर नहीं आ रहा तो ये एक बीमारी है

नई दिल्ली. यदि आपका पशु स्वस्थ है तो इसका मतलब है कि...

डॉक्टर मोहन यादव की सरकार अब दूध इकट्ठा करने की क्षमता को बढ़ा रही है. संगठित क्षेत्र में दूध संकलन को 50 लाख लीटर प्रतिदिन किया जाएगा.
डेयरी

El Nino के असर से घट सकता है पशुओं का दूध उत्पादन

नई ​दिल्ली. हाल ही में वित्त मंत्रालय की ताजा मासिक आर्थिक समीक्षा...