Home डेयरी Milk Production: दूध उत्पादन बढ़ाने वाले फार्मूले के बारे में पढ़ें यहां, डेयरी फार्मिंग में बढ़ जाएगा मुनाफा
डेयरी

Milk Production: दूध उत्पादन बढ़ाने वाले फार्मूले के बारे में पढ़ें यहां, डेयरी फार्मिंग में बढ़ जाएगा मुनाफा

हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन सदस्यों को बोनस का तोहफा दिया जा रहा है.
प्रतीकात्मक फोटो. livestock animal news

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग करने वाले पशुपालक पशु का दूध उत्पादन तो बढ़ाना चाहते हैं लेकिन ये जरूरी नहीं है कि उन्हें दूध उत्पादन बढ़ाने का तरीका भी मालूम हो. अगर पशु कम दूध का उत्पादन कर रहा है या अपनी क्षमता के मुताबिक दूध का उत्पादन नहीं कर रहा है तो इससे डेयरी फार्मिंग में नुकसान होता है, लेकिन हम यहां आपको एक ऐसा फार्मूला बताने जा रहे हैं, जिससे पशु का दूध उत्पादन बढ़ जाएगा और आपका फायदा भी. अगर आपका पशु दूध का बिल्कुल भी उत्पादन नहीं कर रहा है तो इस फॉर्मूले से तैयार किए गए मिश्रण को खाने के बाद पशु बाल्टी भर के दूध देने लगेगा, तो आइए जानते हैं इसके बारे में.

एनिमल एक्सपर्ट का कहना है कि अक्सर पशुपालक भाई दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए परेशान रहते हैं लेकिन उन्हें इसका सही तरीका नहीं मालूम होता है. उत्पादन बढ़ाने के लिए सौंफ का इस्तेमाल किया जाना चाहिए, क्योंकि सौंफ के अंदर कई पोषक तत्व होते हैं. इसमें विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं. जो दूध उत्पादन बढ़ाने में बेहद ही कारगर हैं. वहीं कैल्शियम, जिंक जैसे जरूरी पोषक तत्व भी इसमें होते हैं. हालांकि इस मिश्रण को तैयार करने के लिए इसके अंदर एक और चीज मिलनी है, जिससे दूध का उत्पादन बढ़ जाएगा उसका नाम है पीली शतावर.

ये है फर्मूला, इस तरह खिलाएं
इस फार्मूले को तैयार करने के लिए 250 ग्राम सौंफ की जरूरत पड़ेगी. जबकि एक किलो पीली शतावर की जरूरत भी होगी.

इन दोनों चीजों का पाउडर बना लेना है और दोनों चीजों को मिक्स कर देना है. हर रोज 50 ग्राम सुबह और 50 ग्राम शाम में पशु के फीड में मिलाकर देना चाहिए.

इस फार्मूले से तैयार मिश्रण को डिलीवरी होने के बाद और गाभिन होने से पहले पशु को देते हैं तो इससे दूध उत्पादन तेजी के साथ बढ़ जाएगा.

वहीं अगर गर्मी में पशु गाभिन हो गया है तो एक किलो पीली शतावर और एक किलो सौंफ लेना है. दोनों को बराबर मात्रा लेने के बाद रेगुलर 100 ग्राम पशु को दे सकते हैं.

इस नुस्खे को अजमाने वाले पशुपालकों को कहना है कि इतना बेहतरीन तरीका है कि इससे पशु ज्यादा ज्यादा दूध का उत्पादन करने लगता है.

अगर पशु डिलीवरी के बाद इसे खिलाते हैं तो 250 ग्राम सौंफ और एक किलो पीली शतावर का पाउडर हर दिन 50 ग्राम सुबह और 50 ग्राम शाम को खिलाना है.

पशु गाभिन हो जाता है तो दोनों चीजों की मात्रा एक किलो लेनी है और हर दिन 100 ग्राम इसे भी खिलाना है. किसी भी फीड में मिलाकर खिला सकते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy Sector: बिहार समेत पांच राज्यों में डेयरी सेक्टर को मजबूत करने पर 4 फॉर्मूले पर होगा काम

नई दिल्ली. डेयरी के बिजनेस के जरिए किसानों की इनकम को बढ़ाने...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

MP Dairy News: 26 हजार गांवों से दूध संकलन का बनाया टारगेट, पांच साल में पूरा होगा ये लक्ष्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को देश की अग्रणी ‘मिल्क कैपिटल’ के रूप...

डेयरी

Dairy News: अब पहले से मजबूत होगी सांची ब्रांड की गुणवत्ता और उपभोक्ता सेवा

नई दिल्ली. सांची ब्रांड की गुणवत्ता, सुरक्षित दुग्ध परिवहन और उपभोक्ता सेवाओं...

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
डेयरी

Dairy: मध्य प्रदेश में हर दिन 9.75 लाख लीटर दूध का हो रहा है कलेक्शन

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को मिल्क कैपिटल...