Home डेयरी Milk Production: गर्मी में पशुओं की एनर्जी हो जाती है कम, दूध उत्पादन पर पड़ता है असर, जानें क्या करें
डेयरी

Milk Production: गर्मी में पशुओं की एनर्जी हो जाती है कम, दूध उत्पादन पर पड़ता है असर, जानें क्या करें

हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन सदस्यों को बोनस का तोहफा दिया जा रहा है.
प्रतीकात्मक फोटो. livestock animal news

नई दिल्ली. गर्मी का आगाज लगभग हो चुका है और गर्मी न सिर्फ इंसानों को बल्कि पशुओं को भी परेशान करने लगी है. जैसे-जैसे मार्च का महीना आगे बढ़ेगा पशुओं को और ज्यादा गर्मी परेशान करेगी. एनिमल एक्सपर्ट का कहना है कि कई पशुपालक भाइयों की शिकायतें आना शुरू हो गईं हैं कि उनके पशु की एनर्जी डाउन हो रही है. इससे उनका दूध उत्पादन कम हो गया है. ऐसे में एनिमल एक्सपर्ट का कहना है कि पशुओं की एनर्जी को मेंटेन रखना बेहद जरूरी है, नहीं तो डेयरी फार्मिंग के काम में नुकसान होने लगेगा.

कोई भी डेयरी फार्मर कभी भी नहीं चाहेगा कि उसका पशु कम दूध का उत्पादन करे लेकिन गर्मी का मौसम एक ऐसा मौसम है कि इसमें कई वजह से दूध का उत्पादन कम हो जाता है. सबसे ज्यादा दिक्कत तो पशु को पसीना होने से होने वाली एनर्जी लॉस से होती है. जब पशुओं की एनर्जी लॉस हो जाती है तो वह स्ट्रेस में चले जाते हैं. स्ट्रेस में जाने की वजह से भी दूध उत्पादन कम हो जाता है, जिसके चलते डेयरी फार्मिंग के काम में पशुपालकों को सीधे नुकसान होने लगता है. इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे पशुओं की एनर्जी लेवल को बढ़ाएं, ताकि उन्हें स्ट्रेस न हो और दूध उत्पादन भी कम न हो.

ये काम जरूर करें पशुपालक भाई
एनिमल एक्सपर्ट का कहना है कि पशुओं के एनर्जी बढ़ाने के लिए सबसे जरूरी काम यह है कि उन्हें संतुलित आहार दिया जाए.

एक्सपर्ट के मुताबिक पशुओं को संतुलित आहार दें. आहार में खनिज और ऊर्जा के स्रोत की पर्याप्त मात्रा होनी चाहिए. ताकि पशुओं को किसी भी तरह की दिक्कत न आए.

पशुओं को सरसों का तेल गुड़ का उपयोग कराना चाहिए. सरसों का तेल और गुड़ से पशुओं की एनर्जी बढ़ती है और गर्मी के दिनों में से जरूर देना चाहिए.

एनर्जी बढ़ाने के लिए पशुओं को हरा चारा भी देना चाहिए. पशुओं को बरसीम, जई और लोबिया घास भरपूर मात्रा में देना चाहिए, जो प्रोटीन और फाइबर का भी सोर्स होते हैं.

पशुओं को अनाज भी देना चाहिए. अनाज के तौर पर गेहूं का दलिया, खल, चना, बाजरा, बिनौला जैसे अनाज खिलाना चाहिए. इससे को भरपूर मात्रा में एनर्जी मिलती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

livestock animal news
डेयरी

Dairy Business: डेयरी फार्मिंग में दूध से दही, मक्खन और घी बनाकर बेचें तो होगा तगड़ा मुनाफा

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग के बिजनेस में कमाई का जरिया सिर्फ दूध...

डेयरी

Dairy: असम में 20 हजार लीटर वाले मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट की हुई शुरुआत, किसानों की इनकम बढ़ेगी

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड NDDB द्वारा मैनेज की जाने वाली...