Home डेयरी Milk Production: पूरी गर्मी बाल्टी भरकर दूध देगा आपका पशु, अपनाएं चारे की ये ट्रिक
डेयरी

Milk Production: पूरी गर्मी बाल्टी भरकर दूध देगा आपका पशु, अपनाएं चारे की ये ट्रिक

पशुपालक पशु को सेंधा नमक, हरड़, हींग आदि पशुचिकित्सक की सलाह से खिला सकते हैं.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. आप भी पशुओं का दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए परेशान हैं तो ये खबर आपके लिए है. संकर नेपियर घास को खिलाने से पशुओं को खूब दूध होगा. खास बात यह है कि ये घास जलवायु को प्रति लचीली है. इसे न्यूनतम रखरखाव की आवश्यकता होती है. घास खाने वाली संकर नस्ल की जर्सी गायों के दूध में वसा का प्रतिशत भी बढ़कर 6 तक हो जाता है. दरअसल, संकर घास कोल्लम में डेयरी किसानों के बीच लोकप्रियता हासिल कर रही है. यह जलवायु के अनुकूल है और इसे न्यूनतम रखरखाव की आवश्यकता होती है. ये कई लोगों के लिए एक आदर्श विकल्प भी बनती जा रही है जबकि पशु चारे की कीमतें बढ़ रही है.

आजकल बाजार में कई पाउडर उपलब्ध है, जो पशुओं को दूध बढ़ाने में काफी कारगर साबित है. अलग-अलग तरह की कंपनियों का यह पाउडर है. इन पाउडरों के इस्तेमाल से पशुओं ज्यादा दूध देने लगते हैं. वहीं इसके अलावा किसान भाई कई तरह के देशी चूर्ण बनाकर इसके इस्तेमाल से पशुओं का दूध बढ़ा सकते हैं.

खिलाएं ये घास: लोबिया घास से गाय भैंस पर किसी भी तरह का कोई गलत असर नहीं होता. लोबिया घास की खासियत यह है कि बाकी घास की तुलना में इसकी पाचन क्षमता ज्यादा अच्छी है. इसमें प्रोटीन और फाइबर की मात्रा भी काफी ज्यादा होती है. दुधारू पशुओं के लिए काफी जरूरी है. गाय के दूध की क्षमता को बढ़ाना चाहते हैं तो लोबिया घास खिलाएं. लोबिया घास में काफी ज्यादा औषधि गुण होते हैं. जैसे पशु के दूध देने की मात्रा बढ़ जाती है. इसके साथ ही दूध की गुणवत्ता में भी इजाफा होता है.

सरसों के तेल और आटे से बढ़ाएं क्षमता: आप घर पर मिलने वाले सरसों के तेल और आटे से पशु के दूध की दैनिक क्षमता बढ़ा सकते हैं. दवा बनाने का तरीका भी काफी सरल है. सबसे पहले 200 300 ग्राम सरसों का तेल लें. ढाई सौ ग्राम गेहूं का आटा लें. अब दोनों को आपस में मिलाएं और फिर शाम के वक्त पशु को चारा और पानी पिलाने के बाद मिला दें. ध्यान दें कि दवा खिलाने के बाद यह दवा के साथ में को पशु को पानी नहीं देना चाहिए. यह दावा पशु को 7 से 8 दिन तक खिलानी है. इसके बाद दवा को बंद कर देना है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy Sector: बिहार समेत पांच राज्यों में डेयरी सेक्टर को मजबूत करने पर 4 फॉर्मूले पर होगा काम

नई दिल्ली. डेयरी के बिजनेस के जरिए किसानों की इनकम को बढ़ाने...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

MP Dairy News: 26 हजार गांवों से दूध संकलन का बनाया टारगेट, पांच साल में पूरा होगा ये लक्ष्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को देश की अग्रणी ‘मिल्क कैपिटल’ के रूप...

डेयरी

Dairy News: अब पहले से मजबूत होगी सांची ब्रांड की गुणवत्ता और उपभोक्ता सेवा

नई दिल्ली. सांची ब्रांड की गुणवत्ता, सुरक्षित दुग्ध परिवहन और उपभोक्ता सेवाओं...

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
डेयरी

Dairy: मध्य प्रदेश में हर दिन 9.75 लाख लीटर दूध का हो रहा है कलेक्शन

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को मिल्क कैपिटल...