Home डेयरी Dairy: दूध उत्पादन बढ़ाना चाहते हैं तो ये चारा है बेहद मुफीद, यहां से खरीदें
डेयरी

Dairy: दूध उत्पादन बढ़ाना चाहते हैं तो ये चारा है बेहद मुफीद, यहां से खरीदें

पशुओं को खनिज मिश्रण (मिनेरल पाउडर) खिलाना चाहिए.
प्रतीकात्मक फोटो। livestockanimalnews

नई दिल्ली. भारत में खेती-किसानी के बाद पशुपालन बड़े पैमाने पर किया जा रहा है, जिसका फायदा सीधे तौर पर किसानों को मिल रहा है. क्योंकि किसानों की आय इससे दोगुनी हो रही है. हालांकि पशुपालन करने के लिए किसानों को कई ऐसी जरूरी बातों को जानना जरूरी होता है, जो उनके इस व्यवसाय को फलने फूलने में मदद करती है. मसलन, पशुपालकों को यह पता होना चाहिए कि उन्हें पशुओं को कौन सा चारा खिलाना है, जिससे उनके पशुओं की तमाम जरूरतें पूरी हो जाएं और पशु सेहमतंद रहे. जिससे उनका उत्पादन भी बढ़े.

सभी दुधारू पशुओं को खिला सकते हैं
राष्ट्रीय बीज निगम पशुपालकों की सुविधा को देखते हुए ऑनलाइन पोषक तत्वों से भरपूर और सेहतमंद फोडर ब्लॉक की बिक्री कर रहा है. इस ब्लॉक को किसान ओएनडीसी के ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं. यहां पर किसानों को कई अन्य प्रकार की फसलों के बीज भी आसानी से मिल जाता है. किसान इसे ऑनलाइन आर्डर करके भी घर डिलीवरी कर सकते हैं. मवेशियों के पोषण के लिए एक नए तरीके का चारा बनाया गया है. जिसे संपूर्ण फोडर ब्लॉक कहा जाता है. इस चार ब्लॉक को विशेष रूप से मवेशियों और भेड़ बकरियों जैसे दुधारू पशुओं के लिए बेहतरीन और पौष्टिक चार माना गया है.

यहां से कम कीमत पर खरीदें
बताया जा रहा है कि यह ब्लॉक अनाज, प्रोटीन, स्रोत, खनिज और विटामिन सहित विभिन्न सामग्रियों के संयोजन से बने हैं. इस चारा ब्लॉक की एक और खासियत यह भी है कि इसे एक स्थान से दूसरे स्थान पर आसानी से ले जाया जा सकता है. अगर आप भी अपने पशुओं के लिए चारा ब्लॉक खरीदना चाहते हैं तो 20 किलो का पैकेट फिलहाल 17 फ़ीसदी की छूट के साथ 300 रुपये में में राष्ट्रीय बीज निगम की वेबसाइट पर उपलब्ध है. इसे खरीद कर आसानी से अपने पशुओं को संतुलित आहार खिला सकते हैं. इससे आपके मवेशियों के दूध उत्पादन में इजाफा होगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

कंकरेज नस्ल के मवेशी तथा जाफराबादी, नीली रावी, पंढरपुरी और बन्नी नस्ल की भैंसों को शामिल किया गया है. इसमें रोग मुक्त हाई जेनेटिक वाले सांडों को पंजाब सहित देश भर के वीर्य केंद्रों को उपलब्ध कराया जाता है.
डेयरी

Milk Production: पशु को सिर्फ गुड़ खिलाने से नहीं बढ़ सकता है दूध उत्पादन, ये काम भी करना होगा

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग करने वाले किसान इस बात को जानते ही...

पशुओं को खनिज मिश्रण (मिनेरल पाउडर) खिलाना चाहिए.
डेयरी

Animal Husbandry News: बच्चा पैदा होने के बाद पशु अचानक से बैठ जाए तो समझ लें खतरा है

नई दिल्ली. मिल्क फीवर पशुओं के लिए बेहद ही खतरनाक है. क्योंकि...

डेयरी

Dairy: मीनेश शाह ने कहा- बायोगैस से ईंधन पर निर्भरता होगी कम, डेयरी किसानों की बढ़ेगी इनकम

नई दिल्ली. एनडीडीबी अध्यक्ष, डॉ. मीनेश शाह ने आज ग्रेटर नोएडा में...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
डेयरी

Dairy: 40 लाख की डेयरी यूनिट पर सरकार देगी 10 लाख रुपए की सब्सिडी

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश में दूध उत्पादन बढ़ाने की अपार संभावनाएं हैं....