Home डेयरी Diary: ठंड में दूध का उत्पादन करना चाहते हैं डबल तो पशुओं को पिलाएं ये काढ़ा, 10 दिनों में दिखेगा रिजल्ट
डेयरी

Diary: ठंड में दूध का उत्पादन करना चाहते हैं डबल तो पशुओं को पिलाएं ये काढ़ा, 10 दिनों में दिखेगा रिजल्ट

हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन सदस्यों को बोनस का तोहफा दिया जा रहा है.
प्रतीकात्मक फोटो. livestock animal news

नई दिल्ली. डेयरी का कारोबार करने वाले पशुपालकों की यह चाहत होती है कि उनका पशु ज्यादा से ज्यादा दूध दे. अगर उनका पशु 10 लीटर दूध का उत्पादन करता है तो वो चाहते हैं कि उनका पशु 20 लीटर दूध का उत्पादन करने लगे. क्योंकि डेयरी फार्मिंग में दूध उत्पादन से ही फायदा और नुकसान जुड़ा होता है. पशु जितना ज्यादा दूध का उत्पादन करता है, पशुपालक को उतना ज्यादा मुनाफा होता है. इसलिए दूध उत्पादन बढ़ाने को लेकर पशुपालक तमाम तरह की कोशिश करते रहते हैं. हालांकि कई बार कुछ वजहों से पशु दूध उत्पादन खुलकर नहीं कर पाते हैं. इससे डेयरी फार्मिंग में नुकसान होने लग जाता है.

एनिमल एक्सपर्ट का कहना है कि कई बार बच्चा देने के बाद पशु का मैला सही से नहीं निकलता है. जिसकी वजह से पशु दूध का उत्पादन खुलकर नहीं कर पाते हैं. ऐसी कंडीशन में चाहे जितना भी पशु को खिलाया जाए लेकिन उनका दूध का उत्पादन ठीक तरह से नहीं हो पाता है. इसलिए जरूरी है कि उनका मैला सही से निकल जाए ताकि पशु ठीक तरह से दूध उत्पादन करता रहे. अगर आप भी इस तरह की समस्या से जूझ रहें तो इसके लिए हम आपको यहां एक ऐसे देसी फार्मूले के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको खिलाने से दूध उत्पादन बढ़ जाएगा.

इन चीजों से ​बनाएं काढ़ा
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसके आपको जीरा, हल्दी पाउडर, मेथी, कच्चा खजूर का बीज, सोंठ, काली मिर्च आदि का इस्तेमाल करना है. इसे बनाने के लिए आपको 50 ग्राम अजवाइन, 20 ग्रास शुद्ध हल्दी पाउडर लेना होगा. ध्यान दें कि हल्दी पाउडर शुद्ध होना चाहिए. 20 ग्राम सोंठ जो अदरक जैसी दिखती है उसे लेना होगा. इसका भी पाउडर ही इस्तेमाल किया जाएगा. इसलिए इसे सुखा लें. 30 ग्राम काली मिर्च, 30 ग्राम मेथी भी लेनी है, लेकिन मेथी का पाउडर नहीं बनाना है. इसे ऐसी ही डाल देना है. 300 ग्राम कच्चा खजूर का बीज जो बाजार में आसानी से मिल जाएगा, उसका भी इस्तेमाल करें. 300 ग्राम गुड़ का भी इस्तेमाल किया जाएगा. अगर गुड़ पुराना है तो बेहतर माना जाता है.

सुबह-शाम खिलाने से मिलेगा फायदा
आपको पिछले पैराग्राफ में बताई गई चीजों को 3 लीटर पानी में मिला देना है और इसे धीमी आंच पर उबालना है. जब भी काढ़ा तैयार हो जाए तो आप सुबह शाम पशु को ये दे सकते हैं. याद रहे कि ये जो मिश्रण आपको बताया गया है ये एक टाइम की खुराक है. 5 दिन तक यह तरीका अपनाने से 100 फीसदी मैला शुरू हो जाएगा. यह गाय और भैंस को भी दिया जा सकता है. बकरी को 25 फीसदी की मात्रा में दिया जा सकता है. सबसे अच्छी बात इस मिश्रण की ये है कि इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है. क्योंकि इन सभी सामग्री में कोई मिलावट नहीं होती है. इसको सर्दी के मौसम में भी दिया जा सकता है. ठंड में इसे 10 दिनों तक देना चाहिए और इससे रिजल्ट बेहतर आएगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
डेयरी

Dairy: डेयरी फार्मिंग में नुकसान नहीं चाहते तो पशु की ठंड से बचाव की अभी से शुरू कर दें तैयारी

नई दिल्ली. डेयरी एक्सपर्ट कहते हैं कि सर्दियों के मौसम में दुधारू...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

Milk Production: गिर की एचएफ क्रॉस गाय पालिए, एक गाय मुश्किल मौसम में भी देगी 25 लीटर दूध

नई दिल्ली. कई डेयरी फार्मर ऐसे हैं, जो डेयरी फार्मिंग में अच्छी...

डेयरी

Dairy: साहीवाल गाय और मुर्रा भैंस को इंपोर्ट करेगा श्रीलंका, प्रजनन और आनुवंशिक सुधार करने की पहल

नई दिल्ली. भारत में मुर्रा भैंस और साहीवाल गाय दूध उत्पादन के...