Home डेयरी Milk Production: पशु को सिर्फ गुड़ खिलाने से नहीं बढ़ सकता है दूध उत्पादन, ये काम भी करना होगा
डेयरी

Milk Production: पशु को सिर्फ गुड़ खिलाने से नहीं बढ़ सकता है दूध उत्पादन, ये काम भी करना होगा

कंकरेज नस्ल के मवेशी तथा जाफराबादी, नीली रावी, पंढरपुरी और बन्नी नस्ल की भैंसों को शामिल किया गया है. इसमें रोग मुक्त हाई जेनेटिक वाले सांडों को पंजाब सहित देश भर के वीर्य केंद्रों को उपलब्ध कराया जाता है.
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग करने वाले किसान इस बात को जानते ही होंगे कि पशुओं को गुड़ भी खिलाया जाता है. गुड़ खिलाना जरूरी भी होता है. जिससे उनकी कई जरूरतें पूरी होती हैं. हालांकि बहुत से पशुपालक ये समझते हैं कि सिर्फ गुड़ खिलाने भर से ही दूध उत्पादन बढ़ाया जा सकता है. जबकि एक्सपर्ट का ये कहना है कि गुड़ पशुओं को देना चाहिए लेकिन इसे दूध बढ़ाने वाली दवा समझना गलत है. क्योंकि गुड़ से पशुओं को जरूर एनर्जी मिलती है लेकिन ये एकदम से दूध उत्पादन नहीं बढ़ा सकता है.

दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए गुड़ के अलावा पशुओं को और कई चीजों को खिलाना चाहिए. जिसको खिलाने से पक्का दूध उत्पादन बढ़ जाएगा. जिसके बारे में भी हम आपको इस रिपोर्ट में बताएंगे, तो आइए इस बारे में जानते हैं.

दूध उत्पादन कैसा बढ़ेगा, गुड़ के क्या हैं फायदे
जान लें कि गुड़ ऊर्जा (Energy) का एक स्रोत है, लेकिन यह कोई दूध बढ़ाने वाली दवा नहीं है.

यदि पशु का आहार संतुलित नहीं है तो ​गुड़ देने से कोई फायदा नहीं होगा.

पशु को पानी पर्याप्त नहीं मिल रहा तो भी गुड़ खिलाने का फायदा नहीं होगा.

वहीं पशुओं में खनिज (Minerals) की कमी है या कोई बीमारी है, तो केवल गुड़ खिलाने से दूध नहीं बढ़ेगा.

एक्सपर्ट कहते हैं कि दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए पशु का संपूर्ण पोषण और अच्छा प्रबंधन जरूरी है.

दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए जरूरी बातों की बात करें तो संतुलित आहार हरा व सूखा चारा की पर्याप्त मात्रा दें.

मिनरल मिक्सचर खनिजों की कमी नहीं होने दें. वहीं पशु को हमेशा स्वच्छ और पर्याप्त मात्रा में पानी उपलव्ध कराएं.

नियमित दुहाई और समय पर दुहाई करने से दूध उत्पादन बेहतर होता है.

जबकि अच्छा स्वास्थ्य बीमारियों से बचाव और समय पर उपचार करें.

गुड़ की भूमिका की बात करें तो ये पशुओं को भरपूर ऊर्जा प्रदान करता है.

वहीं गुड़ पाचन सुधारने में सहायक होता है. इससे पशु जो भी खाता है वो उसके शरीर में लगता है.

एक्सपर्ट का कहना है कि गुड सीमित मात्रा में संतुलित आहार का हिस्सा हो सकता है.

निष्कर्ष
हालांकि याद रखें कि गुड़ कोई जादुई उपाय नहीं है. जबकि सही पोषण, अच्छे प्रबंधन से स्वास्थ्य बेहतर होता है और दूध उत्पादन ज्यादा मिलता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

NDDB: मीनेश शाह बोले- भारत में डेयरी सेक्टर 8 करोड़ से ज्यादा परिवारों के इनकम का है जरिया

नई दिल्ली. नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (NDDB) के चेयरमैन डॉ. मीनेश शाह...

डेयरी

Dairy: सांची ब्रांड के उत्पाद अब नए डिजाइन में आएंगे नजर, NDDB के चेयरमैन ने किया लॉन्च

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) के चेयरमैन डॉ. मीनेश शाह...

डेयरी

Milk Production: 100 करोड़ की लागत से बने सेंटर में तैयार किए जाएंगे सेक्स-सॉर्टेड सीमन डोज

नई दिल्ली. केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज मंत्री राजीव...