Home डेयरी Milk Production: मात्र 10 रुपये में करें पशु का दूध डबल, बेहद शानदार और आसान है ये तरीका
डेयरी

Milk Production: मात्र 10 रुपये में करें पशु का दूध डबल, बेहद शानदार और आसान है ये तरीका

livestock animal news
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. पशुपालन में 70 फीसदी खर्च पशुओं के फीड पर आता है. उसके बावजूद कई बार पशु उतना दूध का उत्पादन नहीं करते हैं, जिससे पशुपालकों को डेयरी फार्मिंग में अच्छा मुनाफा मिले. इसलिए ऐसे कई तरीके अपनाने पड़ते हैं, जिससे पशु ज्यादा से ज्यादा दूध का उत्पादन करें. अगर आप भी जानना चाहते हैं कि 10 रुपये में कैसे पशु का दूध उत्पादन डबल किया जा सकता है तो यह खबर आपके लिए है. हम यहां बताएंगे कि ऐसा क्या तरीका है, जिससे पशु मात्र 10 रुपये खर्च में डबल दूध का उत्पादन करने लगेगा.

जब पशु जयादा दूध का उत्पादन करेंगे तो इससे आपकी डेयरी फार्मिंग में मुनाफा कई गुना बढ़ जाएगा. इस तरीके को कैसे अपनाना है, किस तरह से पशु का दूध उत्पादन ज्यादा होगा, आइए आगे जानते हैं. पशु का दूध डबल करने के लिए आपको तीन तरह के नमक की जरूरत पड़ेगी. जिसमें आयोडीन नमक, काला नमक और सेंधा नमक पशुपालक भाई ले सकते हैं. इन तीनों नमक को लेकर मिक्स कर लेना है और फिर इसकी खुराक बनाकर पशुओं को चारे में मिलाकर दिया जा सकता है. हालांकि इसमें पशु को मिश्री भी मिलाकर देनी होगी. इससे कुछ दिनों में ही पशु का दूध उत्पादन बढ़ने लगेगा और फिर पशु जितना दूध का उत्पादन कर रहा है, उसका दोगुना दूध करने लगेगा. जिससे डेयरी फार्मिंग में आपको अच्छा खासा मुनाफा होने लगेगा.

इस तरह दें दूध बढ़ाने वाला पाउडर
सबसे पहले आपको 1 किलो आयोडीन नमक लेना है और उसमें इतना ही काला नमक मिलना है और इतनी ही मात्रा में सेंधा नमक भी ले लेना है.

फिर नमक का मिश्रण तैयार करना है. इसके लिए आप मिक्सर का इस्तेमाल कर सकते हैं और उसमें तीनों नमक को अच्छी तरह से पिस जाए.

जब यह पाउडर का रूप ले ले तब यह इस्तेमाल योग्य होगा. हालांकि इसमें 2 किलो मिश्री भी डाली जानी है. मिश्री को अच्छी तरीके से पीस लेना है ताकि इसका भी पाउडर बन जाए.

अब पशुओं को देने के लिए 50 ग्राम नमक का पाउडर लें और 50 ग्राम मिश्री का पाउडर लें, दोनों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद पशु को दें.

पशु जो चारा खाता है, उसी में डाल दें. इसका फायदा यह होगा कि इससे पशुओं को ज्यादा प्यास लगेगी. इससे पशु पानी भी ज्यादा पिएंगे.

जब पशु ज्यादा पानी पिएंगे तो दूध उत्पादन भी ज्यादा करेंगे. क्योंकि पशु के दूध में तकरीबन 80 से 85 फीसदी तक पानी होता है.

पशुओं को नियमित रूप से पानी पिलाना भी बेहद जरूरी होता है. कई बार पशु को प्यास नहीं लगती तब भी वो पानी नहीं पीते लेकिन इस मिश्रण को देने वो ज्यादा पानी पीने लगते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy Sector: बिहार समेत पांच राज्यों में डेयरी सेक्टर को मजबूत करने पर 4 फॉर्मूले पर होगा काम

नई दिल्ली. डेयरी के बिजनेस के जरिए किसानों की इनकम को बढ़ाने...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

MP Dairy News: 26 हजार गांवों से दूध संकलन का बनाया टारगेट, पांच साल में पूरा होगा ये लक्ष्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को देश की अग्रणी ‘मिल्क कैपिटल’ के रूप...

डेयरी

Dairy News: अब पहले से मजबूत होगी सांची ब्रांड की गुणवत्ता और उपभोक्ता सेवा

नई दिल्ली. सांची ब्रांड की गुणवत्ता, सुरक्षित दुग्ध परिवहन और उपभोक्ता सेवाओं...

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
डेयरी

Dairy: मध्य प्रदेश में हर दिन 9.75 लाख लीटर दूध का हो रहा है कलेक्शन

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को मिल्क कैपिटल...