Home डेयरी Mother Dairy: इस गर्मी गोल्डन जुबली के मौके पर 20 नई आइसक्रीम लांच करेगी मदर डेयरी
डेयरी

Mother Dairy: इस गर्मी गोल्डन जुबली के मौके पर 20 नई आइसक्रीम लांच करेगी मदर डेयरी

mother dairy, Mother Dairy, Amul, Milk Production, Milk Rate, Amul Product, Mother Dairy Product,
प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली. मदर डेयरी के प्रोडक्ट को पसंद करने वाले और गर्मियों के सीजन में इसकी आइसक्रीम का स्वाद करने वालों के लिए अच्छी खबर है. कंपनी की ओर से बताया है कि मदर डेयरी इस गर्मी में 30 नये उत्पाद लॉन्च करेगी. ये प्रोडक्ट मुख्य रूप से आइसक्रीम और दही श्रेणियों में होंगे. मदर डेयरी को उम्मीद है कि इस गर्मी कंज्यूमर्स की संख्या में 25-30 प्रतिशत का इजाफा हो सकता है. गौरतलब है कि दिल्ली-एनसीआर में अग्रणी दूध आपूर्तिकर्ता मदर डेयरी के पास कंपनी के स्वामित्व वाले नौ डेयरी प्रोसेसिंग प्लांट हैं जिनकी कुल क्षमता 50 लाख लीटर प्रति दिन से अधिक है.

नए प्रोडक्ट लॉन्च करने के संबंध में मदर डेयरी फ्रूट्स एंड वेजीटेबल्स प्राइवेट लिमिटेड के एमडी मनीष बंदलिश ने कहा कि “गर्मी हमारे व्यवसाय के लिए सबसे प्रत्याशित मौसम है. इसमें भी सबसे ज्यादा आइसक्रीम, दही और पेय पदार्थों के लिए. कहा कि “भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की इस साल सामान्य से अधिक तापमान और भीषण गर्मी की भविष्यवाणी की. इसको देखते हुए हम इन श्रेणियों की मांग में कई गुना वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं.”

कंपनी 50 करोड़ का करेगी निवेश
एमडी मनीष बंदलिश ने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में आइसक्रीम की बिक्री में इजाफा हुआ है. कंपनी इस बढ़ती मांग से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है और अपने उत्पादों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए क्षमता बढ़ाने के लिए 50 रुपये करोड़ तक का निवेश किया है. बोले कि “जैसे ही हम सीज़न में आते हैं, हम 30 से अधिक नये प्रोडक्ट की एक नई श्रृंखला अपने स्वर्ण जयंती वर्ष में उपभोक्ताओं के लिए पेश करेंगे. आगामी रेंज में लगभग 20 नये आइसक्रीम उत्पाद होंगे, इसके बाद ग्रीक योगर्ट और अन्य डेयरी उत्पाद होंगे.”

इस सीजन को लेकर कंपनी है उत्साहित
उन्होंने आगे कहा कि कुल मिलाकर, उन्होंने कहा कि कंपनी सीज़न को लेकर बहुत आशावादी हैं. “हमें उम्मीद है कि हमारे डेयरी उत्पादों की मांग पिछले सीज़न की तुलना में 25-30 प्रतिशत तक मजबूत होगी.” इसके साथ ही मदर डेयरी की डेयरी और फलों और सब्जियों (एफएंडवी) व्यवसायों के लिए अपनी विस्तार की भी योजना है. जिसकी उन्होंने घोषणा भी की. कंपनी दूध और फलों और सब्जियों के प्रोसेसिंग के लिए दो नए प्लांट स्थापित करने के लिए 650 करोड़ रुपये का निवेश करेगी.

प्लांटों के विस्तार 100 करोड़ होगा खर्च
उन्होंने कहा कि यह अपने मौजूदा प्लांटों की क्षमता का विस्तार करने के लिए अतिरिक्त 100 करोड़ रुपये का निवेश भी किया जाएगा. जिससे कुल पूंजीगत व्यय 750 करोड़ हो जाएगा. इस वित्तीय वर्ष के लिए अपेक्षित कारोबार पर कहा कि “एक चुनौतीपूर्ण वर्ष और पिछले साल गर्मियों के मौसम में नरमी के बावजूद, खाद्य तेल क्षेत्र में अपस्फीति के बावजूद, कंपनी लगभग 7-8 प्रति की मध्यम विकास दर के साथ 2023-24 से बाहर निकलने की संभावना है. बताते चलें कि मदर डेयरी दिल्ली-एनसीआर में प्रतिदिन 35 लाख लीटर से अधिक ताजा दूध (पाउच और टोकन दूध) बेचती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

NPDD scheme is being implemented to enhance quality of milk and milk products and increase share of organized milk procurement.
डेयरी

Milk Production: पशु के दूध में फैट कम होने के हैं तीन मुख्य कारण, बढ़ाना भी है बेहद ही आसान

नई दिल्ली. गाय-भैंस यदि भरपूर दूध का उत्पादन करे लेकिन दूध के...

मिशन का उद्देश्य किसानों की इनकम दोगुनी करना, कृषि को जलवायु के अनुकूल बनाना, धारणीय और जैविक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना है.
डेयरीसरकारी स्की‍म

Government Scheme: गाय पालने पर यूपी सरकार दे रही है आर्थिक मदद

नई दिल्ली. बिजनेस को छोटे स्तर से भी शुरू करके बड़ा बनाया...

milk production
डेयरी

Dairy News: दूध उत्पादन बढ़ाने के पांच टिप्स बहुत आएंगी आपके काम

नई दिल्ली. हर एक पशुपालक की ये चाहत होती है कि उसके...

डेयरी

Dairy: बायोगैस, कंप्रेस्ड बायोगैस और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर के उत्पादन में अहम है डेयरी कोऑपरेटिव नेटवर्क

नई दिल्ली. यूके के बर्मिंघम में आयोजित ‘वर्ल्ड बायोगैस एक्सपो एंड समिट...