Home डेयरी Milk Production: मध्य प्रदेश में दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार शुरू करने जा रही है ये अभियान
डेयरी

Milk Production: मध्य प्रदेश में दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार शुरू करने जा रही है ये अभियान

According to FSSAI, Mobile Food Testing Laboratory (MFTL), also known as “Food Safety on wheels” (FSW), play a crucial role in expanding food testing, training, and awareness programs, particularly in villages, towns, and remote areas.
दूध की प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश की सरकार (MP Government) राज्य में दूध उत्पादन (Milk Production) को बढ़ावा देना चाहती है और राज्य को मिल्क कैपिटल बनाने की दिशा में काम कर रही है. इसी कड़ी में सरकार की ओर से दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान की शुरुआत करने का ऐलान किया गया है. इसके तहत सरकार कई अहम काम करने जा रही है. जिससे न सिर्फ राज्य में दूध उत्पादन को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी, बल्कि किसानों की आर्थिक स्थिति को भी सुधारने में मदद होगी. सरकार की तरफ से दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान को शुरू करने की तारीख का ऐलान भी कर दिया गया है.

सरकार का दावा है कि इस दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के तहत उत्पादन को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी. वहीं किसानों की इनकम को दोगुनी करने का भी सपना साकार होगा. जिससे किसानों को सीधे तौर पर फायदा होगा.

क्या-क्या काम होंगे
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान की शुरुआत 2 अक्टूबर से मध्य प्रदेश राज्य में होने जा रही है. सरकार ने कहा कि 9 अक्टूबर तक प्रदेश में ये अहम अभियान चलाया जाएगा.

इस अभियान के तहत पशुपालकों को नस्ल सुधार करने में मदद मिलेगी. वहीं उच्च गुणवत्ता वाले पशुओं की संख्या बढ़ेगी.

इस अभियान के तहत पशुपालकों को पोषण टीकाकरण और पशुओं के स्वास्थ्य के बारे में जरूरी और अहम जानकारी दी जाएगी.

सरकार का कहना है इस अभियान से न सिर्फ दूध उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि पशुपालकों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा.

जिला प्रशासन की टीम गांव-गांव जाकर सीधे तौर पर पशुपालकों से मिलेगी और संवाद करेगी.

इस संवाद के दौरान नई योजनाओं की किसानों को जानकारी दी जाएगी. कृत्रिम गर्भाधान और सेक्स स्टार्टड सीमेन जैसी उन्नत तकनीक के बारे में जानकारी दी जाएगी.

इससे नस्ल सुधार के अभियान को सफल बनाने में आसानी होगी और राज्य में दूध उत्पादन भी बढ़ेगा. जिसका फायदा किसानों को भी होगा और सरकार को भी.

सरकार की ओर से अपील की गई है कि इस दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान से ज्यादा से ज्यादा पशुपालक भाई जुड़ें ताकि राज्य समृद्धि की ओर बढ़े.

निष्कर्ष
सरकार की ओर से चलाए जा रहे तमाम अभियान दूध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए है. ताकि राज्य को मिल्क कैपिटल बनाया जा सके.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy: दिल्ली में डेयरी कॉलोनियों से निकलने वाला गोबर यमुना में नहीं जाएगा

नई दिल्ली. केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह व केंद्रीय मत्स्यपालन,...

डेयरी

NDDB: बायोप्सी किए गए IVF भ्रूणों से देश के पहले बछड़ों का हुआ जन्म

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड NDDB की अत्याधुनिक OPU-IVEP-ET सुविधा ने,...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

Dairy: गर्मियों में दूध उत्पादन बनाए रखने के वैज्ञानिक तरीकों पर करें काम

नई दिल्ली. गर्मियों के मौसम में पशुओं का दूध उत्पादन बनाए रखना...

NPDD scheme is being implemented to enhance quality of milk and milk products and increase share of organized milk procurement.
डेयरी

Milk Production: पशु के दूध में फैट कम होने के हैं तीन मुख्य कारण, बढ़ाना भी है बेहद ही आसान

नई दिल्ली. गाय-भैंस यदि भरपूर दूध का उत्पादन करे लेकिन दूध के...