Home पशुपालन Nattive Breed Of Gujrat: नारी गाय क्यों है गुजरात की पहचान, जानें
पशुपालन

Nattive Breed Of Gujrat: नारी गाय क्यों है गुजरात की पहचान, जानें

देश में बड़े पैमाने पर गाय पालन किया जा रहा है.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. डेयरी के कारोबार में गायों के दूध का अच्छा खासा योगदान है. देश में भैंस से ज्यादा गायों की संख्या है. अगर गायों की नस्ल की बात करें तो देश में पहले 41 गायों की नस्ल रजिस्टर्ड थी लेकिन अब इनकी संख्या 51 हो गई है. गिर, राठी, नागौरी, साहिवाल और बद्री गाय की अव्वल नस्ल है. भैंस के मुकाबले गाय के दूध को ज्यादा गुणकारी बताया जाता है. देसी घी भी गाय का ज्यादा महंगा बिकता है. देश में देसी गायों की कुल संख्या 14.21 करोड़ है. देश में दूध देने वाली देसी गायों की संख्या 3.59 करोड़ है. देश के कुल दूध उत्पादन में देसी गायों का 20 फीसद हिस्सा है. आज हम बात कर रहे हैं गुजरात की एक ऐसी ही नस्ल की गाय की जो बेहद फेमस है. ये है नारी गाय.

देश में बड़े पैमाने पर गाय पालन किया जा रहा है. देसी गाय पालकर लोग लाखों रुपये कमा रहे हैं. बहुत से ऐसे किसान हैं, जिनके शेड में सैकड़ों की संख्या में गाय हैं और उनकी कमाई करोड़ों में भी होती है. गाय पालन खास तौर पर लघु और सीमांत किसानों के लिए एक बेहतरीन व्यवसाय का जरिया बनकर उभरा है. क्योंकि गाय पालन को कम लागत में भी किया जा सकता है. वैसे तो गुजरात में कई प्रकार की गाय पाली जाती हैं, ​जिनमें गिर गाय भी शामिल है. काठियावाड़ी, सुरती, अजमेरा, और रेंडा भी कहते हैं.

नारी की पहचान: इस गाय की नस्ल गुजरात में पाई जाती है. गुजरात के साबर कांथा और बनास कांथा जिले में ये पाई जाती हैं. गुजरात की नारी गाय को साहिवाल गाय के नाम से भी जानते हैं. ये बहुत ही प्रसिद्ध दुधारू गाय की नस्ल है. यह मुख्य रूप से हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में पाई जाती है. साहीवाल गाय एक दिन में 20-25 लीटर तक दूध देती है और लगभग 10 महीने तक दूध देती रहती है. इनके दूध के साथ ही घी को भी पसंद किया जाता है.

ये है पहचान: गुजरात की ये गाय का सफेद से लेकर भूरे रंग का सफेद कोट होता है. बड़े, बेलनाकार, सर्पिल रूप से घुमावदार सींग होते हैं. शरीर की तुलना में छोटा सिर होता है. अवतल माथा होता है और मध्यम आकार का ओसलाप होता है. साहीवाल गाय एक मजबूत और स्वस्थ नस्ल है, जो विभिन्न जलवायु परिस्थितियों में भी जीवित रह सकती है. गुजराती गाय की कीमत उसके दूध उत्पादन, उम्र, ब्यात (गर्भावस्था) और अन्य कारकों पर निर्भर करती है. आमतौर पर गुजराती गाय 30,000 रुपये से लेकर 90,000 रुपये तक में मिल सकती हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

गोट एक्सपर्ट का कहना है कि एक से तीन महीने के बीच मेमना पालन की बात की जाए तो पहले महीने में शरीर का वजन सात किलोग्राम होता है.
पशुपालनमीट

Sheep Disease: फुट रॉट से भेड़ पालन में होता बड़ा नुकसान, ऊन और मांस उत्पादन पर पड़ता है असर

नई दिल्ली. भेड़ पालन में अक्सर भेड़ों को फुट रॉट यानी खुर...

जाफराबादी भैंस गुजरात के जूनागढ़, भावनगर और अमरेली जिलों में पाई जाती है.
पशुपालन

Animal Husbandry: HF और जर्सी गाय के मुकाबले भैंस को ज्यादा लगती है ठंड, बचाव करना है जरूरी

नई दिल्ली. धीरे-धीरे ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है. इसलिएए...

चारे की फसल उगाने का एक खास समय होता है, जोकि अलग-अलग चारे के लिए अलग-अलग है.
पशुपालन

Animal Fodder: इस साल डेयरी किसानों के लिए चुनौती बन गया है पशु चारे पर आने वाला खर्च

नई दिल्ली. भारत में दूध उत्पादन की कुल लागत का 60–70 फीसद...