Home पशुपालन Pashu Mela: NDRI के डेयरी मेला और एग्री एक्सपो-2026 में एक्सपर्ट से पूछें अपने हर सवाल का जवाब
पशुपालन

Pashu Mela: NDRI के डेयरी मेला और एग्री एक्सपो-2026 में एक्सपर्ट से पूछें अपने हर सवाल का जवाब

सीता नगर के पास 515 एकड़ जमीन में यह बड़ी गौशाला बनाई जा रही है. यहां बीस हजार गायों को रखने की व्यवस्था होगी. निराश्रित गोवंश की समस्या सभी जिलों में है इसको दूर करने के प्रयास किया जा रहे हैं.
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (NDRI) करनाल द्वारा राष्ट्रीय डेयरी मेला और एग्री एक्सपो-2026 का आयोजन 6 से 8 मार्च 2026 तक किया जा रहा है. संस्थान के डायरेक्टर धीर सिंह ने बताया कि ये आयोजन अमृतकाल उत्सव का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होगा. वहीं इस मेले में पशुधन प्रतियोगिताएं, तकनीकी संगोष्ठियां और डेयरी व कृषि की नई तकनीकों को पेश किया जा सकेगा. जिससे तमाम किसान और पशुपालक रूबरू हो सकेंगे. ये विशेषज्ञों से संवाद और नए अवसरों की खोज का भी एक बेहतरीन मंच होगा. जहां हर किसी के लिए कुछ न कुछ जरूर होगा.

डायरेक्टर धीर सिंह ने बताया कि मेले की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत-2047 के दृष्टिकोण के मुताबिक कृषि और डेयरी सेक्टर के सभी हित धारकों के लिए ये बेहद ही फायदेमंद साबित होगा. उन्होंने मेले में बड़ी संख्या में किसानों और पशुपालकों से आने भी अपील की है.

राष्ट्रीय डेयरी मेला और एग्री एक्सपो क्या होगा खास
ज्यादा दूध उत्पादन क्षमता वाली पशु नस्लें.
एनडीआर आई द्वारा विकसित नस्ल कर्णफ्रीज (सिंथेटिक गोवंश) पर मुकम्मल जानकारी.
साहीवाल, गिर, थारपारकर, संकर नस्ल की गाय एवं मुर्रा भैंस की प्रदर्शनी व प्रतियोगिताएं.

प्रजनन एवं उन्नत जैव-प्रौद्योगिकी
पशु क्लोनिंग तकनीक का प्रदर्शन.
आधुनिक तकनीकों द्वारा गर्भ पहचान.

पोषण एवं चारा प्रबंधन
हरे चारे के उत्पादन की आधुनिक तकनीकें.
संतुलित पशु आहार निर्माण की उन्नत विधियां.
सूखे चारे के पोषक मूल्य में वृद्धि एवं साइलेज निर्माण.

दूध की गुणवत्ता एवं सुरक्षा
पेपर स्ट्रिप द्वारा थनैला रोग की पहचान.
दूध और दूध उत्पादों में मिलावट जांच किट.
कीटनाशक व एंटीबायोटिक अवशेषों की त्वरित जांच किट.

वैज्ञानिक एवं ज्ञान-आधारित गतिविधियां
पशुशालाओं और फार्मों (मत्स्य व मधुमक्खी इकाई सहित) का भ्रमण.
किसान वैज्ञानिक संवाद एवं तकनीकी संगोष्ठियां.
ग्रामीण महिलाओं के लिए दूध दोहन व पनीर निर्माण प्रतियोगिताएं.

कृषि एवं फसल प्रबंधन
उन्नत फसल किस्मों का प्रदर्शन.
संसाधन संरक्षण आधारित खेती.
फसल अवशेष एवं फार्म प्रबंधन पर प्रदर्शनी
प्राकृतिक खेती, ड्रोन तकनीक, सौर कृषि (सोलर फार्मिंग).

दूध उत्पाद एवं प्रसंस्करण तकनीकें
नवीन दूध उत्पादों की प्रदर्शनी.
आधुनिक प्रोसेसिंग उपकरणों की जानकारी.

उद्यमिता एवं औद्योगिक प्रदर्शनी
कृषि एवं डेयरी उद्यमिता विकास.
कृषि-डेयरी उद्योगों की प्रदर्शनी.

ये कार्यक्रम भी होंगे
ग्राम सरपंच सम्मेलन.
मत्स्य पालन पर विशेष सत्र.
डेयरी शिक्षा के उभरते आयामों पर विशेष सत्र.
कृषि एवं पशुपालन की नवीनतम तकनीकों का लाइव प्रदर्शन.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Animal Husbandry News: मंगला पशु बीमा योजना का पूरा नहीं हुआ लक्ष्य, मंत्री ने जताई नाराजगी

नई दिल्ली. राजस्थान के पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत...

पशुपालनपोल्ट्री

Animal News: बकरी पालन के साथ करें मुर्गी पालन, फायदा बढ़ जाएगा

नई दिल्ली. पशुपालन और मुर्गी पालन जैसे काम से कमाई बहुत अच्छी...

सीता नगर के पास 515 एकड़ जमीन में यह बड़ी गौशाला बनाई जा रही है. यहां बीस हजार गायों को रखने की व्यवस्था होगी. निराश्रित गोवंश की समस्या सभी जिलों में है इसको दूर करने के प्रयास किया जा रहे हैं.
पशुपालन

Animal Husbandry: पशु के पेट के कीड़ों को जड़ से नहीं करेंगे खत्म तो होगा भारी नुकसान

नई दिल्ली. पशुपालन करने वाले पशुपालक इस बात से बखूबी वाकिफ हैं...