Home पोल्ट्री Poultry Farm: मात्र 10 हजार रुपये में कीजिए मुर्गी पालन, बस एक ट्रिक से बढ़ाएं अपनी कमाई
पोल्ट्री

Poultry Farm: मात्र 10 हजार रुपये में कीजिए मुर्गी पालन, बस एक ट्रिक से बढ़ाएं अपनी कमाई

मुर्गी देसी नस्ल की उन्नत मुर्गी है और इसकी मुर्गी के मांस और अंडे की खूब बिक्री होती है. कई अन्य किस्म की मुर्गियां भी हैं, जिनका पोल्ट्री में पालक पालन करते हैं. लेकिन आजकल वन श्री मुर्गी की डिमांड काफी ज्यादा हो रही है.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली। मुर्गी पालन के लिए प्लान कर रहे हैं और बहुत अधिक बजट नहीं है तो चिंता छोड़िए. अब आप मात्र दस हजार रुपये में मुर्गी पालन का व्यवसाय शुरू कर सकते है. जी हां, ऐसा करके कई मुर्गी पालकों ने ​किया है और कई स्लॉट मुर्गे बेच कर वे अपना कारोबार आगे बढ़ा रहे हैं. सोनाली के तीन स्लॉट बेचकर अपने कारोबार को आगे बढ़ा रहे हैं.

मुर्गी पालन शुरू करने के लिए सोचते हैं कि जगह नहीं है. कैसे एक फार्म की जगह खरीदी जाए, जिसमें मुर्गी पालन शुरू किया जाए. लेकिन कुछ किसानों ने सोच बदली और छोटी सी जगह को मुर्गी पालने का​ ठिकाना बनाया और अपनी कमाई को बढ़ाया. आप भी मात्र एक छोटे कमरे से मुर्गी पालन का बिजनेस शुरू कर सकते हैं.

दस बाई दस के कमरे में बनाया मुर्गी फार्म मुर्गी पालन के लिए जगह कम हो तो भी आप मुर्गी पालन शुरू कर सकते हैं. 10 बाइ 10 के कमरे में पहले अच्छी ब्रीड की मुर्गियां पालें और उनका स्लाट बेचकर उस कमरे में एक और पार्टिशन लकड़ी की बल्लियों और ढांचा से लगाकर उसके ऊंचा कर सकते हैं. यहां चूजों को पाल सकते हैं. चूजों का स्लाट बड़ा होने पर उनकी सेल कर सक व्यापार को बढ़ा सकते हैं.

300 चिकिन की ब्रीडिंग एक छोटे से कमरे में 10 गुना 10 के कमरे में छत की पार्टीशन के जरिए अच्छी नस्ल के चूजों से कारोबार शुरू करने का आइडिया कुछ ​मुर्गी पालकों ने देश में किया है. एक मुर्गी पालक ने अपने छोटे से घर में ही लकड़ी का स्ट्रक्चर बनाकर तैयार किया और मेहनत से पहले सौ फिर तीन सौ सोनाली का लॉट बेचा. मुर्गियों के लिए कमरे में कई जगहों पर लकड़ी की बल्ली लगाई और छत को ऊंचा किया. आप भी 10 बाइ 10 के कमरे की छत को ऊंचा करके उसमें मुर्गियों का पालन कर सकते हैं. ब्रीडिंग के बच्चे यहां रखकर पालें और उनके स्लाट मार्केट में बेचकर अपने व्यापार को बढ़ाएं. बस आपको लकड़ी के स्ट्रक्चर बनाने के लिए मेहनत करनी होगी. एक बार की मेहनत से आप साल के कई स्लाट मार्केट में निकाल सकते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पोल्ट्री के इस बिजनेस में कई ऐसी नस्ल हैं, जो अच्छा अंडे का उत्पादन करती हैं और उनका मीट भी बेहद पसंद किया जाता है.
पोल्ट्री

Poultry Disease: रानीखेत बीमारी में रोकथाम है जरूरी, अंडा उत्पादन हो प्रभावित तो समझ लें आ गया खतरा

नई दिल्ली. मुर्गी पालन जहां स्वारोजगार का एक बेहतरीन माध्यम है तो...

रोगी पक्षियों के पंख बिखरे-बिखरे व लटके रहते हैं और कॉम्ब पर पीलापन नजर आता है.
पोल्ट्री

Poultry Farming: गर्मी में आपके भी पोल्ट्री फार्म पर मंडरा रहा है खतरा, बचाव का तरीका तुरंत अपनाएं

नई दिल्ली. गर्मी के मौसम में पोल्ट्री फार्म को सुरक्षित और उत्पादनशील...

Backyard poultry farm: know which chicken is reared in this farm, livestockanimalnews
पोल्ट्री

Poultry News: सिर्फ 11 हजार रुपए से शुरू कर सकते हैं देसी मुर्गी पालन

नई दिल्ली. सिर्फ 11 हजार रुपए लगाकर मुर्गी पालन शुरू किया जा...