नई दिल्ली. अगर आप मुर्गी पालक हैं तो आपके लिए ये जानना बेहद ही जरूरी है कि मुर्गियों बीमारी से पहले क्या संकेत देती हैं. मतलब मुर्गियों में बीमारी आने से पहले क्या-क्या लक्षण दिखाई देता है. यदि ये बातें पहले ही पता चल जाती है तब मुर्गियों की अच्छे से देखभाल की जा सकती है और मुर्गी पालन में लागत को भी कम किया जा सकता है. एक्सपर्ट कहते हैं कि जब मुर्गियां स्वस्थ होती हैं तो मुर्गियों की कलंगी लाल रंग की दिखाई देती है. मुर्गियों की कलंगी चमकीली होती है. मुर्गियों का पंख साफ नजर आता है. मुर्गियां अच्छे फीड खाती हैं और पानी भी पीती हैं.
वहीं अगर मुर्गियां बीमार होने वाली होती हैं तो एक ही जगह पर बैठी नजर आती हैं. मुर्गियां सुस्त दिखाई देती हैं. मुर्गियां दाना पानी खाना कम कर देती हैं. मुर्गियों का जो कलंगी है वह काली हो जाती है और उसके साथ-साथ मुर्गियों के पंख की चमक कम हो जाती है. अगर ये लक्षण मुर्गियों में आप लोगों को दिखाई देते हैं तो आप लोगों को पता चल जाना चाहिए कि मुर्गियों में कुछ गड़बड़ है. मुर्गियों में बीमारी आने वाली है.
यहां जानें क्या संकेत देती हैं मुर्गियां
मुर्गियों की बीट देखकर भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि मुर्गियां स्वस्थ हैं या बीमार. बीट भूरा और उसमें थोड़ा सा सफेद हिस्सा होता है पर अगर मुर्गियों का बीट पतला या पानी जैसा होता है तो ये बीमारी का लक्षण है.
मुर्गियों का बीट अगर हरा, पीला या सफेद होता है या मुर्गियों के बीट में खून आ जाता है, तो आप लोगों को पता चल जाना चाहिए कि मुर्गियों में कुछ गड़बड़ है.
यदि मुर्गियों को सांस लेने में दिक्कत है तो ये भी बीमारी का संकेत है. मुर्गियों को सांस लेने में दिक्कत होता है तो उनकी आवाज सुनकर आप लोग अंदाजा लगा सकते हैं.
क्योंकि जब मुर्गियों को सांस लेने में दिक्कत होती है तो सबसे पहले मुर्गियां घर-घर की आवाज करती हैं. मुर्गियां छींकती भी हैं.
मुर्गियां मुंह खोलकर सांस अंदर बाहर करती हैं और अगर ये लक्षण मुर्गियों में आप लोगों को दिखाई देता है समझ लें कि मुर्गियां बीमार हैं.
फार्म में मौजूद जितनी भी मुर्गियों में बताए गए लक्षण दिखाई दें तो तुरंत ही उन्हें हैल्दी मुर्गियों से अलग कर देना चाहिए.
निष्कर्ष
इसके बाद पशु चिकित्सक की सलाह के अनुसार मुर्गियों का इलाज शुरू कर देना चाहिए. इससे आप मुर्गियों को बीमार होने से बचा पाएंगे और खुद को नुकसान से भी बचा लेंगे.










Leave a comment