Home पोल्ट्री Poultry: बर्ड फ्लू की आशंका के लिए क्या करें पोल्ट्री फॉर्मर्स, जानें यहां
पोल्ट्री

Poultry: बर्ड फ्लू की आशंका के लिए क्या करें पोल्ट्री फॉर्मर्स, जानें यहां

रोगी पक्षियों के पंख बिखरे-बिखरे व लटके रहते हैं और कॉम्ब पर पीलापन नजर आता है.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. हाल ही में उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में उत्तराखंड की सीमा से सटे काशीपुर में मुर्गियों में बर्ड फ्लू का मामला सामने आया था. जिसके बाद स्थानीय प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए इसके बेचने पर पाबंदी लगा दी. पाबंदी 21 दिनों की लगाई गई है. यहां 21 दिनों तक न तो अंडा बेचा जा सकेगा और न ही मुर्गा. वहीं प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. खासतौर पर पोल्ट्री फॉर्मर्स को कुछ सलाह दी गई है ताकि वो अपने कारोबार को बचा सकें. क्योंकि बर्ड फ्लू एक ऐसी बीमारी है जो पूरे बिजनेस को खत्म कर देती है.

ऐसे में पोल्ट्री फार्मर्स को क्या करना चाहिए इसके बारे कुक्कुट विज्ञान विभाग, पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन महाविद्यालय, मथुरा (Department of Poultry Science, College of Veterinary Science and Animal Husbandry, Mathura) के एक्सपर्ट ने कुछ अहम जानकारी लाइव स्टक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) के साथ साझा की है. जिसकी जानकारी हम यहां आपको दे रहे हैं.

क्या करें, जानें यहां
एक्सपर्ट की मानें तो बर्ड फ्लू मुर्गियोें में होने वाला एक संक्रमण रोग है. एक मुर्गियों से दूसरी हैल्दी मुर्गियों में जा सकता है.

कहा जाता है कि सीमित दायरे में आने वाले संक्रमित मुर्गियों को मारकर दफना देना चाहिए, ताकि वायरस आगे न बढ़े.

मुर्गियों के लिए यह संक्रमण बेहद घातक है. 48 घंटे में ही इस संक्रमण की चपेट में आकर मुर्गियों की मौत हो जाती है. मुर्गियों का डेथ रेट भी 90 से 100 प्रतिशत है.

क्या हैं लक्षण
बता दें कि बर्ड फ्लू के दौरान दर्द होना, पीठ के ऊपरी हिस्से में बहुत तेज दर्द होना, सिर में दर्द होना, लूज मोशन होना, खांसी और सांस लेने में कठिनाई होना, पेट में दर्द होना, नाक या मसूड़ों से ब्लीडिंग हो जाना आदि शामिल हैं.

ये बीमरी इतनी खतरनाक है कि बर्ड फ्लू वायरस इन्फेक्शन किसी भी व्यक्ति को अपनी चपेट में ले सकता है. कभी—कभी ऐसा भी हो सकता है कि व्यक्ति में लक्षण न दिखें.

ये भी संभव है कि व्यक्ति में इस बीमारी के लक्षण कम दिखे और कई बार ऐसा होता है कि लक्षण बहुत अधिक दिखे, जिससे मरीज की जान तक जा सकती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

livestookanimalnews-poultry-cii-egg-
पोल्ट्री

Poultry Farming: पोल्ट्री फार्म से लार्वा चक्र को तोड़कर मक्खियों को किया जा सकता है नियंत्रित

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्म में वेस्ट मैनेजमेंट के लिए कीटनाशक, लार्वानाशक, विसंक्रमणकारी...

मुर्गियों के रहने की जगह को साफ-सुथरा रखना चाहिए.
पोल्ट्री

Poultry Farming News: मुर्गी के बीट का कलर बीमारियों की ओर करता है इशारा, ऐसे पहचानें

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में बीमारियां मुर्गियों के उत्पादन को प्रभावित करती...

पोल्ट्री शेड के निर्माण के लिए ऊंची भूमि का चयन करना चाहिए. कुछ चट्टान वाली जगह होती है, वे ज्यादा अच्छी होती हैं. शेड ऊंची होती है, तो उसके पास जल का भराव नहीं हो पाएगा.
पोल्ट्री

Poultry Farming: मुर्गियों के बिछावन के प्रबंधन का असर मुर्गियों की सेहत और प्रोडक्शन पर पड़ता है

नई दिल्ली. सस्टेनेबल पोल्ट्री प्रोडक्शन में ‘लिटर मैनेजमेंट’ याानि मुर्गियों के बिछावन...

egg
पोल्ट्री

Poultry: मुर्गियों के फीड में बदलाव करके ओमेगा-3 वाले अंडों का लिया जा सकता है ज्यादा उत्पादन

नई दिल्ली. अंडे मुर्गियों से मिलने वाले प्रोटीन के सबसे सस्ते और...