Home पोल्ट्री Poultry: पोल्ट्री फार्म का टेंपरेचर इस तरह करें कंट्रोल, गर्मी में हीट स्ट्रोक से बचाने के लिए करें ये उपाय
पोल्ट्री

Poultry: पोल्ट्री फार्म का टेंपरेचर इस तरह करें कंट्रोल, गर्मी में हीट स्ट्रोक से बचाने के लिए करें ये उपाय

poultry farming
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. गर्मी के समय में मुर्गियों को हीट स्ट्रोक का खतरा रहता है और इस खतरे से मुर्गियों को बचाने की जरूरत होती है. अगर मुर्गियों को हीट स्ट्रोक हो गया तो उनमें मृत्युदर दिखाई दे सकती है. जिसका सीधा का मतलब यह है कि आपको पोल्ट्री फार्मिंग के काम में भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है. अगर आप नुकसान से बचना चाहते हैं तो इसके लिए आपको मुर्गियों को हीट स्ट्रोक से बचाने के लिए कई प्रयास करने होंगे. इसके लिए मुर्गियों को पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाना चाहिए और उन्हें इलेक्ट्रॉल पाउडर भी देना चाहिए. ताकि मुर्गियों को हीट स्ट्रोक से बचाया जा सके.

मुर्गियों को हीट स्ट्रोक से बचने के लिए कई फार्मूले पर काम करना पड़ेगा. अगर आप यहां आगे बताई जाने वाली कुछ बातों को फॉलो करते हैं तो इसका फायदा आपको मिलेगा और मुर्गियां हीट स्ट्रोक से बच जाएंगी. आइए इस बारे में जानते हैं.

फार्म के अंदर का टेपरेचर करें मेंटेन
पोल्ट्री एक्सपर्ट का कहना है कि पोल्ट्री फार्मर्स को फॉर्म के अंदर का टेंपरेचर मेंटेन करके रखना चाहिए. अगर फार्म के अंदर का टेंपरेचर 38 डिग्री से ज्यादा हो गया है तो इस टेंपरेचर को कंट्रोल करने के लिए आपको फॉर्म के अंदर पंखे का इस्तेमाल करना पड़ेगा. या फिर आप कूलर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर इससे भी टेंपरेचर मेंटेन नहीं होता है तो फिर आपको फॉगर किट जो मार्केट में उपलब्ध होती है, उसका इस्तेमाल करना होगा. वहीं फॉर्म के अंदर का वेंटिलेशन एरिया अच्छे से खोल देना चाहिए. ताकि जो भी अंदर की गैस या गर्मी है वह बाहर निकल सके और हवा आरपार हो सके. आप चाहें तो एग्जॉस्ट फैन का इस्तेमाल इसके लिए कर सकते हैं.

ये काम भी जरूर करें पोल्ट्री फार्मर्स
वहीं शेड के अंदर का टेंपरेचर कंट्रोल करने के लिए शेड के ऊपर हिस्से में पुरानी किसी वेस्ट मटेरियल से कवर कर देना चाहिए. ताकि दोपहर के समय आप उस पर पानी का छिड़काव कर सकें और जिस पोल्ट्री फार्म के अंदर का टेंपरेचर अच्छा रहेगा. इसके अलावा इस बात का भी ख्याल रखें कि गर्मी के समय जितना हो सके मुर्गी के अंदर सप्लीमेंट का कम इस्तेमाल करें. वहीं मुर्गियों में वैक्सीनेशन और एंटीबायोटिक दवा का इस्तेमाल करना पड़ रहा है तो कोशिश करें इसका इस्तेमाल रात में या फिर सुबह जल्दी करें. अगर आप इन चीजों को ध्यान में रखते हुए मुर्गी पालन करते हैं तो गर्मी के समय मुर्गियों को हीट स्ट्रोक से बचाया जा सकता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

poultry news
पोल्ट्री

Poultry Farming: सोनाली नस्ल से अंडा और मीट दोनों से होती है कमाई

नई दिल्ली. मुर्गी पालन में अगर सोनाली नस्ल की मुर्गी पालते हैं...

पोल्ट्री

Poultry Disease: प्राकृतिक चीजों से करें मुर्गियों की बीमारी का इलाज, इम्यूनिटी भी होगी बूस्ट

नई दिल्ली. अगर आप पोल्ट्री फार्मर हैं और मुर्गियों को महामारी वाली...

Backyard poultry farm: know which chicken is reared in this farm, livestockanimalnews
पोल्ट्री

Poultry Farming: फीड खिलाने में बरते सावधानी, आलू भी मुर्गियों को पहुंचा सकता है नुकसान

नई दिल्ली. आमतौर पर एक पोल्ट्री फार्मर ये चाहता है कि पोल्ट्री...