Home पोल्ट्री Poultry Farming: यहां जानें 100 देशी मुर्गी पालने पर कितना आएगा खर्च और क्या होगा मुनाफा
पोल्ट्री

Poultry Farming: यहां जानें 100 देशी मुर्गी पालने पर कितना आएगा खर्च और क्या होगा मुनाफा

ranikhet disease
मुर्गी पालन की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. मुर्गी पालन करके अच्छी कमाई की जा सकती है लेकिन इसके लिए पहले यह पता होना जरूरी है कि मुर्गी पालन में कितना खर्च आता है. क्योंकि किसी भी काम को शुरू करने से पहले बजट सबसे अहम होता है. मान लीजिए कि आप देसी मुर्गी पालन करना चाहते हैं तो आपको पता होना चाहिए कि इस तरह के मुर्गी पालन में कितना इन्वेस्टमेंट करना होगा. आज के इस आर्टिकल में हम आपको यही बताएंगे कि अगर आप 100 देसी मुर्गी पालते हैं तो उसमें कितना खर्च आएगा और आपको कितना मुनाफा मिलेगा.

बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग (Department of Animal and Fishery Resources) की ओर से लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) को बताया गया कि अगर आप 100 मुर्गियां को पालना चाहते हैं तो इसके लिए चिक्स को खरीदना होगा जो मुर्गियों के छोटे बच्चे कहलाते हैं और इसी से आपके काम की शुरुआत होगी.

कितना करना होगा इंवेस्टमेंट
बता दें कि देसी मुर्गियों की चिक्स रेट अलग-अलग हो सकते हैं. मान लीजिए कि आप देसी चिक्स खरीदते हैं तो इस पर आपको तीन हजार रुपए का खर्च आएगा.

वहीं उसके बाद बात आती है इसकी देखभाल करने की. हालांकि इसमें कोई खास बीमारी तो नहीं होती लेकिन फिर भी बीमारी से बचने के लिए दवा देना जरूरी होता है. इसपर हजार रुपए खर्च आता है.

मुर्गी पालन में बिजली की जरूरत पड़ती है. इस पर तकरीबन 500 रुपए का खर्च आता है.

सबसे ज्यादा खर्च फीड पर आता है. 70 फीसदी का खर्च मुर्गियों को खाना खिलाने पर ही आता है और फीड को खाकर ही मुर्गियां वजन बढ़ाती हैं.

एक्सपर्ट का कहना है कि अगर 1 किलो वजन करने पर मुर्गियों को बेचना है तो उसे 2 किलो दाना खिलाना पड़ता है.

इस तरह 100 मुर्गियों के लिए 200 किलो अनाज की जरूरत पड़ेगी. फीड की कीमत 1500 से लेकर 2400 रुपए तक आती है.

अगर एक पैकेट की कीमत 2400 रुपए भी मान लीजिए तो इस तरह मुर्गियों के खाने का खर्च 9600 हो जाएगा और कुल खर्च 14100 रुपए आएगा.

निष्कर्ष
अब बात करते हैं मुनाफे की. मान लेते हैं कि आपकी पांच मुर्गियों की डेथ हो गई और अपने औसतन एक मुर्गी को ढाई सौ रुपए में बेचा तो इस तरह 23 हजार 500 में मुर्गियां बिकेंगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

poultry farming, poultry feed, marigold, poultry
पोल्ट्री

Poultry Farming: मुर्गी पालन शुरू करने से पहले पूरी जानकारी कर लें, फिर शुरू करें ये बिजनेस

नई दिल्ली. मुर्गी पालन शुरू करने से पहले कुछ बातों का ध्यान...

मुर्गियों के रहने की जगह को साफ-सुथरा रखना चाहिए.
पोल्ट्री

Poultry Farming: मुर्गियों को F1 और B1 वैक्सीन जरूर दें, सही तरीका अपनाने से ही मिलेगा फायदा

नई दिल्ली. मुर्गी पालन में मुर्गियों हों या मुर्गे दोनों को ही...

poultry news
पोल्ट्री

Poultry Farming: सोनली मुर्गियों के लिए खुद से बनाएं किफायती शेड, मुनाफा बढ़ जाएगा

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में सोनाली मुर्गी पालकर अच्छा मुनाफा कमाया जा...

achieved by strengthening the capacity and market potential of businesses within the food supply chains through training of the workforce.
पोल्ट्री

Poultry: देसी मुर्गी पालन में सही मार्केटिंग से हो सकता है तगड़ा मुनाफा

नई दिल्ली. देसी मुर्गी पालन एक ज्यादा फायदेमंद काम है. क्योंकि देसी...