नई दिल्ली. पोल्ट्री एक्सपर्ट का कहना है कि मुर्गी पालन की यदि शुरुआत करना चाहते हैं तो देशी मुर्गियों से करें. शुरुआत में इसकी संख्या कम रखें और फिर बाद में बढ़ाते चले जाएं. देशी मुर्गियों को पालना अन्य मुर्गियों के मुकाबले आसान है और ये कम खर्च में पल जाती हैं. इनमें जल्दी बीमारियां भी नहीं आती हैं और इस वजह से ये पोल्ट्री फार्मिंग में ज्यादा नुकसान भी नहीं पहुंचाती हैं. जबकि इसे आप खरीदा हुआ और घर का बना हुआ दोनों तरह का फीड खिला सकते हैं. जिसे खाकर अच्छी तरह से ग्रोथ हासिल कर लेती हैं.
केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (CARI) के एक्सपर्ट ने लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) को बताया कि दूसरी अन्य मुर्गियों की अपेक्षा देशी मुर्गियां को ही पालना चाहिए. क्योंकि ओरिजिनल देशी मुर्गियों को पालने में ज्यादा दिक्कत नहीं होती है. इनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता ज्यादा होती है. जिसकी वजह से देशी मुर्गियों में बीमारियां ज्यादा नहीं आती हैं.
देशी मुर्गियों को पालने के फायदे क्या हैं
देशी मुर्गियों में बीमारियां न के बराबर आती हैं अगर आप लोग मुर्गी पालन करने के बारे में सोच रहे हैं तो ओरिजिनल देशी मुर्गियों से ही मुर्गी पालन शुरू करना चाहिए. जिससे आपको अच्छा खासा अनुभव भी हासिल हो जाएगा.
ओरिजिनल देशी मुर्गियों को रखने के लिए आप लोगों को ज्यादा पैसा भी खर्च करने की जरूरत नहीं होगी. ना ही बहुत अच्छा शेड बनवाने की जरूरत होगी.
एकदम कम खर्चे में एक साधारण तरीके से शेड बनवाकर मुर्गी पालन का काम शुरू कर सकते हैं. या घर में कहीं खाली कमरा है तो वहां पर भी मुर्गियों को रखकर पाल सकते हैं.
मुर्गियां दाना पानी खाकर अच्छे से ग्रोथ हासिल कर लेंगी और आपको अच्छा मुनाफा भी कमाने का मौका देंगी.
मुर्गी पालन में सबसे ज्यादा खर्चा मुर्गियों को दाना खिलाने में ही होता है. अगर आप देशी मुर्गियों को पालते हैं तो देशी मुर्गियों को आप घर का बनाया हुआ दाना भी खिला सकते हैं.
इसके अलावा घर का भी जो भी वेस्ट है, जैसे किचन वेस्ट को भी खिला सकते हैं. ग्रामीण इलाकों में अक्सर अनाज का वेस्ट बच्चा होता है उसे भी यह देशी मुर्गियां खा लेती हैं.
इन सबको खाने के बाद भी मुर्गियां ग्रोथ हासिल करती हैं. बदले में प्रोटीन युक्त अंडों का उत्पादन करती हैं.
निष्कर्ष
यदि आप ओरिजिनल देशी मुर्गियों खरीदे हुए दाने के साथ घर का बना हुआ दाना भी देते हैं तो इससे खर्च कम हो जाता है. जिससे मुनाफा कई गुना बढ़ जाता है.












