Home पोल्ट्री Poultry Farming: पोल्ट्री फार्मिंग में भूलकर भी न करें ये गलती, बिजनेस में हो जाएगा बड़ा नुकसान
पोल्ट्री

Poultry Farming: पोल्ट्री फार्मिंग में भूलकर भी न करें ये गलती, बिजनेस में हो जाएगा बड़ा नुकसान

अंडा और चिकन की बढ़ती मांग को दूर करने के लिए उत्तराखंड सरकार ने प्रयास तेज किए हैं.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. मुर्गी पालन वैसे तो बहुत अच्छा काम है और इससे अच्छी कमाई भी होती है, लेकिन अक्सर मुर्गी पालक इस काम में कई छोटी-छोटी गलतियां कर जाते हैं. जिसकी वजह से उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ जाता है. एक्सपर्ट का कहना है कि इसके चलते मुर्गी पालन का काम ही बंद करना पड़ जाता है. क्योंकि जब नुकसान होता है तो मजबूरन मुर्गी पालक पोल्ट्री फार्म बंद करने को मजबूर हो जाते हैं. ऐसे में इन गलतियों के बारे में जानकारी होगी तो आप मुर्गी पालन के काम में उन गलतियों से बचकर मुर्गियों को बीमारियों से बचा सकते हैं.

केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (CARI) के एक्सपर्ट लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) को बताया कि मुर्गियों की अच्छे से देखभाल करना बहुत जरूरी होता है. खासकर के फार्म की सफाई का ध्यान देना जरूरी होता है. इस आर्टिकल में हम पोल्ट्री फार्म की सफाई के बारे में ही आपको बताने जा रहे हैं. जिससे मुर्गी फार्म में बीमारियां नहीं आएंगी और आपको मुनाफा मिलेगा.

क्या-क्या करना है
दरअसल, मुर्गी पालक कई बार साफ सफाई करने में लापरवाही करते हैं. इसके चलते मुर्गियां बीमार हो जाती हैं. क्योंकि मुर्गियां स्वस्थ हैं या बीमार यह काफी हद तक फार्म की साफ-सफाई पर ही निर्भर करता है.

यदि आप मुर्गियों को गंदे फॉर्म में रखते हैं तो इससे उन्हें कई बीमारियां हो सकती हैं. असल में पोल्ट्री फार्म अमोनिया गैस बनने लगती है और सबसे ज्यादा इसी से नुकसान पोल्ट्री फार्मिंग में होता है.

एक्सपर्ट का कहना है कि अमोनिया गैस की वजह से मुर्गियां बहुत जल्दी बीमार पड़ जाती हैं. इसलिए मुर्गियों को बीमारियों से बचाने के लिए जरूरी है कि साफ सफाई का ध्यान रखा जाए.

पोल्ट्री फार्मिंग में सफाई में मुर्गियों के बिछावन को साफ रखना भी शामिल है. बिछावन अगर गंदा है तो दिक्कत आ सकती है.

वहीं बिछावन गीला भी नहीं होना चाहिए. अगर बिछावन गीला हो जाए तो उसे तुरंत साफ कर देना चाहिए.

निष्कर्ष
यदि आप मुर्गी पालन में साफ-सफाई पर ध्यान देते हैं तो काफी हद तक मुर्गियों को बीमारियों से बचा सकते हैं और खुद को नुकसान से भी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

livestock animal news
पोल्ट्रीसरकारी स्की‍म

Poultry Farming: बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग के लिए सरकार देगी आर्थिक मदद, 15 मई से आवेदन करें

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग का कारोबार स्वरोजगार के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म...

पोल्ट्री के इस बिजनेस में कई ऐसी नस्ल हैं, जो अच्छा अंडे का उत्पादन करती हैं और उनका मीट भी बेहद पसंद किया जाता है.
पोल्ट्री

Poultry Disease: रानीखेत बीमारी में रोकथाम है जरूरी, अंडा उत्पादन हो प्रभावित तो समझ लें आ गया खतरा

नई दिल्ली. मुर्गी पालन जहां स्वारोजगार का एक बेहतरीन माध्यम है तो...

रोगी पक्षियों के पंख बिखरे-बिखरे व लटके रहते हैं और कॉम्ब पर पीलापन नजर आता है.
पोल्ट्री

Poultry Farming: गर्मी में आपके भी पोल्ट्री फार्म पर मंडरा रहा है खतरा, बचाव का तरीका तुरंत अपनाएं

नई दिल्ली. गर्मी के मौसम में पोल्ट्री फार्म को सुरक्षित और उत्पादनशील...