Home पोल्ट्री Poultry: चूजों को दें ये फीड, पोल्ट्री में होगी बंपर कमाई
पोल्ट्री

Poultry: चूजों को दें ये फीड, पोल्ट्री में होगी बंपर कमाई

अगर चूजों की सही ग्रोथ नहीं होती है तो फिर पोल्ट्री फार्मिंग में ज्यादा फायदा नहीं होता है.
चूजों की प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. चूजों को पहले दिन से सही तरह से देखभाल की जरूरत होती है. क्योंकि यही वो चूजे हैं जो आगे चलकर पोल्ट्री फॉर्मर्स की कमाई का जरिया बनते हैं. पोल्ट्री एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर देखभाल में लापरवाही हो जाती है तो फिर चूजों की ग्रोथ अच्छी नहीं होती है. वो बेहतर प्रोडक्शन नहीं कर पाते हैं. इससे पोल्ट्री फार्मिंग में फायदे की जगह नुकसान होने लग जाता है. अक्सर फार्मर्स की शिकायत रहती है कि उनके चूजे कमजोर हो जाते हैं और फॉर्म में मृत्युदर भी दिखाई देती है. यहां हम आपको ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिससे चूजा तंदुरुस्त भी रहेगा और उसमें मृत्यु दर भी नहीं दिखाई देगी.

अगर चूजों की सही ग्रोथ नहीं होती है तो फिर पोल्ट्री फार्मिंग में ज्यादा फायदा नहीं होता है. इसलिए जरूरी है कि उनकी ग्रोथ कम न होने दी जाए. पोल्ट्री फॉर्म में कई तरह की शिकायत आती हैं कि चूजे दाना नहीं खा रहे हैं, पानी नहीं पी रहे हैं और उनका वजन धीरे-धीरे बढ़ रहा है. एक्सपर्ट के बताए तरीकों से देखभाल करें तो फिर फायदा ज्यादा होगा. आइये जानते हैं इसके बारे में.

ऐसे दें फीड: मुर्गी पालन में 70 प्रतिशत का खर्च फीड पर ही होता है. अगर हमेशा ही साफ और संतुलित फीड चूजों को दें तो ये भी जान लें कि बाजार में उम्र के लिहाज से फीड मिलता है जो खरीदकर आप चूजों को दे सकते हैं. ये ख्याल रखें कि फीड नमी में रखा हो. इससे फीड में फफूंद लग जाएगी और इसे खाने से बीमारी हो सकती है. कोशिश करें कि जितना फीड लाएं उसे खत्म कर लें और फिर दूसरा लाएं. ज्यादा स्टोर करने से ये खराब हो सकता है.

एक चूजे को मुर्गी बनने में 13 किलो दाने की जरूरत: एक चूजे को मुर्गी बनने के लिए लगभग 13 किलो दाने की जरूरत होती है. एक मुर्गी दिन भर में लगेभग 100-120 ग्राम दाना रोज खाती है. इस लिहाज से देखा जाए तो साल भर में लगभग 40 किलो दाना खाती है. सात दिनों तक खिलाएं प्रीस्टार्टर फीड: चूजा लाएं तो एक से लेकर 7 दिनों तक आप उन्हें प्री स्टार्टर फीड खिलाएं. यह फीड चूजों खिलाने से उनकी जरूरत पूरी होती है. ज​बकि ग्रोथ भी तेजी से होती है. जब 7 दिन कंप्लीट हो जाए तो चूजों को प्री स्टार्टर फीड देना बंद कर देना है. इसके बाद आपको 8 से 30 दिन तक मुर्गियों को स्टार्टर फीड खिलाना है. यह फीड आसानी से मार्केट में उपलब्ध हो जाता है. वहीं मुर्गियां जब फार्म के अंदर एक महीना गुजार ले तब उसके बाद से 31 दिनों से 60 दिनों तक आपको मुर्गियों को ग्रोवर फीड खिलाना चाहिए. ग्रोवर फीड खिलाने से मुर्गियां तेजी के साथ ग्रोथ करती हैं. उनका वजन भी बढ़ता है. मुर्गियां खुद को हैल्दी रखने में भी कामयाब रहती हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

DAHD has formulated the Poultry Disease Action Plan
पोल्ट्री

Poultry Disease: मुर्गियां बड़ी बीमारी का पहले ही देती हैं संकेत, पहचानकर जरूरी कदम उठाएं, नुकसान से बचें

नई दिल्ली. मुर्गी पालन में जब मुर्गियों को गंभीर बीमारियां होती हैं...

पोल्ट्री

Government Scheme: लेयर फार्मिंग कर सालाना कमा रहे 70 लाख रुपए, सरकारी योजना का उठाया फायदा

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश की आबादी ज्यादा है. इसलिए यहां अंडों की...

अंडा और चिकन की बढ़ती मांग को दूर करने के लिए उत्तराखंड सरकार ने प्रयास तेज किए हैं.
पोल्ट्रीमीट

Poultry Farming: पोल्ट्री किसान अपने माल को बिचौलियों को न बेचें, ये तीन तरीके अपनाएं, बढ़ जाएगा मुनाफा

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में मुर्गी पालकों को बिचौलियों से काफी नुकसान...