Home पोल्ट्री Poultry Farming: इस तरह का बनाएंगे पोल्ट्री फार्म तो हर मौसम में मुर्गियों को मिलेगा फायदा
पोल्ट्री

Poultry Farming: इस तरह का बनाएंगे पोल्ट्री फार्म तो हर मौसम में मुर्गियों को मिलेगा फायदा

poultry farm
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. मुर्गी पालन अच्छे ढंग से करने के लिए और मुर्गियों को आराम देने के लिए पोल्ट्री फार्म कुछ व्यवस्थाएं करना जरूरी होता है. मुर्गी फार्म में वह सारी व्यवस्थाएं होनी चाहिए, जिससे मुर्गियों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो. एक्सपर्ट कहते हैं कि अच्छा पोल्ट्री फार्म वही माना जाता है जो ठंड, बारिश और तेज धूप और इसके अलावा जंगली जानवरों से मुर्गियों की हिफाजत करता है. पोल्ट्री फार्म की वजह से मुर्गियों को दाना पानी और दवा पिलाना आसान होता है. इससे मुर्गियों की ग्रोथ अच्छी होती है और उनका प्रोडक्शन भी बेहतर होता है.

पोल्ट्री एक्सपर्ट का कहना है कि पोल्ट्री फार्मिंग में कई बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है. बनाते समय एक्सपर्ट द्वारा दी गई सलाह को जरूर मानना चाहिए. इससे पोल्ट्री फार्मिंग में फायदा बढ़ जाएगा. अगर आप बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग कर रहे हैं तो अपने आवास के साथ ही पोल्ट्री फार्म बनायें. हो सके तो फॉर्म को पूरब-पश्चिम की दिशा की ओर बनाएं.

जमीन से ऊंचा रखें फर्श
संभव सके तो मुर्गी घर को इकट्ठा हुए पानी, बाढ़ आदि से बचने के लिए फर्श को जमीन से एक फीट ऊंचा रखें. इससे बीट आदि नीचे इकट्ठा हो जाती है जिसे बाद में खाद के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. मुर्गी घर बहुत महंगा नहीं होना चाहिए लेकिन घर की मजबूती आराम तथा सुरक्षा का पूरा ध्यान रखना चाहिए. एक्सपर्ट कहते हैं कि लकड़ी बांस या मिट्टी का फर्श समतल करके बनाया जा सकता है. घर का फर्श ऐसा होना चाहिए कि नमी और दरार पड़ने से बचा रहे. आसानी से साफ किया जा सके. मजबूत हो और चूहा की एंट्री उसमें ना हो सके.

इस तरह से बनायें छत
पोल्ट्री फार्म की छत ऐसी होनी चाहिए कि बारिश का पानी उसपर से आसानी के साथ निकल जाए. छत को इस तरह से डिजाइन करें कि दीवार से लगभग 3 फीट बाहर तक निकली हो. इससे बा​रिश के दिनों में पानी की बौछार अंदर नहीं जा पाएगी. गांव में आसानी से उपलब्ध पारा का इस्तेमाल छत बनाने के लिए किया जा सकता है. मुर्गी के घर के आसपास पेड़ लगाएं. ताकि पेड़ों की साया फार्म पर पड़ता रहे.

इस तरह का पर्दा जरूर लगायें
दीवारों के लगभग 75 फीसदी हिस्से को बांस की जाल से बनाकर ढांक दें. जालीदार दीवार में मोटा बोरा पर्दा लगायें. इसे इस तरह से डिजाइन करें कि बारिश और तेज धूप पड़ने पर उसे खोलकर आसनी से नीचे लटका सकें. ताकि मुर्गियां पानी और गर्मी से बची रहें. गर्मी के दिनों में इन बोरों पर पानी डाल देना चाहिए.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पोल्ट्री के इस बिजनेस में कई ऐसी नस्ल हैं, जो अच्छा अंडे का उत्पादन करती हैं और उनका मीट भी बेहद पसंद किया जाता है.
पोल्ट्री

Poultry: नवंबर में मुर्गियों को इन तीन बीमारियों का है खतरा, हो जाएं सतर्क

नई दिल्ली. अगर आप मुर्गी पालक हैं तो खबरदार हो जाइए. क्यों...

chicken and egg rate
पोल्ट्री

Poultry: पोल्ट्री सेक्टर में घट रहे मुनाफे की क्या वजह गिना रहे हैं एक्सपर्ट

नई दिल्ली. पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन महाविद्यालय मथुरा के पोल्ट्री विज्ञान...

Poultry farming: Not only airborne infections, but also water can spread disease in chickens, Livestocknews.com
पोल्ट्रीसरकारी स्की‍म

Poultry Farming Scheme: यूपी में बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग करने के लिए सरकार दे रही है आर्थिक मदद

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में महिलाओं को कमाई का जरिया...

पोल्ट्री

Poultry Farming: मुर्गियां अंडों का उत्पादन कम करें तो तुरंत उठाएं ये जरूरी कदम, नहीं होगा नुकसान

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में अक्सर ये देखने को मिलता है कि...