नई दिल्ली. रात के समय में मुर्गियों को अंधेरे में रखना भी जरूरी होता है. क्योंकि मुर्गी फार्म में रात भर लाइट जलती रहती है तो इसका भी नुकसान होता है. असल में कई पोल्ट्री फॉर्मर्स ये सोचते हैं कि फार्म में लाइट जलती रहेगी तो इससे मुर्गे—मुर्गियां रात भर दाना पानी खाएंगी. जिसकी वजह से जल्दी ग्रोथ हासिल हो जाएगी. उनका वजन तेजी से बढ़ेगा. यदि कोई फार्मर ये सोच रहा है तो बहुत बड़ी गलती कर रहा है. इस तरीके से मुर्गियों को आप धीरे-धीरे मौत के मुंह में धकेल रहे हैं. अगर आपके मुर्गी फार्म में 24 घंटे लाइट ऑन रहती है तो ये ठीक नहीं है.
आइए जानते हैं कि कि पोल्ट्री बर्ड के लिए अंधेरा क्यों जरूरी होता है और अगर लाइट बंद नहीं करते हैं तो इसका नुकसान क्या होगा. मुर्गे और मुर्गियों को दिन और रात का फर्क महसूस होना बहुत ही जरूरी है. जब रात में भी तेज रोशनी चालू रहेगी तो उनके दिमाग में कि अभी भी दिन ही है और इसके कारण मुर्गियों के शरीर में एक बहुत ही जरूरी हार्मोन जिसे मेलाटोनिन कहा जाता है, यह बनना बंद हो जाता है.
क्या-क्या नुकसान होता है, जानें यहां
यह वही हार्मोन है जो मुर्गियों के इम्यूनिटी और बीमारियों से लड़ने की ताकत को बढ़ाता है और मुर्गियों के शरीर को आराम देता है.
जब यह हार्मोन बनना बंद हो जाता है तो मुर्गे-मुर्गियां अंदर से खोखले होने लगते हैं. यानि वो कमजोर हो जाते हैं.
वहीं रातभर बिजली चालू रहने से बर्ड को डिप्रेशन होता है और वो भयंकर गुस्से में आ जाती हैं. इससे उनकी नींद भी पूरी नहीं हो पाती है.
जब बर्ड की नींद पूरी नहीं होती तो उनका तनाव में आना और उनके अंदर चिड़चिड़ापन होना आम बात है.
इसके चलते वो एक दूसरे को चोंच मारती है और कभी-कभी एक दूसरे को लहूलुहान करके मार भी देती हैं.
वहीं लगातार जागने और दाना खाने के कारण मुर्गियों के दिल और फेफड़ों पर ज्यादा दबाव पड़ता है.
कई बार रात के समय में या सुबह के समय में तंदुरुस्त दिखने वाली मुर्गियां अचानक हार्ट अटैक के कारण मर भी जाती हैं.
वहीं अंडों के साइज और छिलके में कमी देखी जाती है. अंडे देने वाली मुर्गियों के अंडे बनने का जो प्रोसेस है वह रात के समय में आराम करते हुए ही होता है.
अगर मुर्गियां रात भर नहीं सोएंगी नहीं तो उनके जो अंडे का छिलका है वह कमजोर हो जाएगा और इससे अंडा जल्दी टूट जाएगा.
निष्कर्ष
इसलिए जरूरी है कि मुर्गियों को रात के कुछ समय अंधेरे में रहने दें. ताकि वो आराम कर सकें और अंडों का उत्पादन बेहतर मिल सके.












Leave a comment