Home पोल्ट्री Poultry Farming: नवंबर में मुर्गियों को दो बीमारियों का है बहुत ज्यादा खतरा, तुरंत सावधानी बरतें
पोल्ट्री

Poultry Farming: नवंबर में मुर्गियों को दो बीमारियों का है बहुत ज्यादा खतरा, तुरंत सावधानी बरतें

ranikhet disease
मुर्गी पालन की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. अभी जो वक्त चल रहा है, ये मुर्गी पालन के लिए काफी खतरनाक माना जाता है. क्योंकि इस महीने में मुर्गियों को दो खतरनाक बीमारी का खतरा रहता है. इन बीमारियों की वजह से मुर्गी पालन में भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. पोल्ट्री फार्मिंग में रानीखेत (न्यूकैसल डिजीज) और सीआरडी (क्रॉनिक रेस्पिरेटरी डिजीज) होने वाली सबसे खतरनाक और आर्थिक रूप से भारी नुकसान पहुंचाने वाली बीमारियां हैं. इनसे समय रहते ही बचाव करना भी जरूरी होता है. यदि ऐसा नहीं करेंगे तो ​मुर्गियों को होने वाली ये बीमारियां कारोबार को आसमान से जमीन पर पटक देंगी.

बता दें कि रानीखेत बेहद संक्रामक वायरल बीमारी है. जिससे समय पर इलाज न होने पर फार्म की 30 फीसद से लेकर 100 परसेंट तक मुर्गियों की मौत हो सकती है. जबकि सीआरडी बैक्टीरिया जनित बीमारी है, जो मुर्गियों के लिए खतरनाक है.

रानीखेत बीमारी के बारे में जानें
रानीखेत बीमारी की बात तो इसमें मुर्गियां अचानक सुस्त होकर एक जगह बैठ जाती हैं और दिन ब दिन कमजोर होने लगती हैं.

असल में मुर्गियां दाना-पानी छोड़ देती हैं, हरी या पतली बीट करती हैं और गंभीर स्थिति में गर्दन मुड़ जाती है. जबकि उन्हें चक्कर भी आते हैं.
​
इस बीमारी से बचाव करना है तो वैक्सीन जरूर लगवाएं. ​पहला डोज 5 से 7 दिन के चूजों को आंख में दिया जाता है. इसके बाद बूस्टर डोज 21वें दिन पर देना चाहिए.

वहीं दूसरा जरूरी कदम ये उठाएं कि बीमार मुर्गी को तुरंत स्वस्थ मुर्गियों से अलग करें.

पूरे शेड में मुर्गियों की मौजूदगी में रासायनिक पदार्थ का छिड़काव करना भी जरूरी है.

​बीमार मुर्गी को 3–4 दिन एंटीबायोटिक और विटामिन B-कॉम्प्लेक्स भी दिया जाता है. हालांकि पशु चिकित्सक से सलाह ले लें.

सीआरडी के बारे में यहां जानें
सीआरडी बीमारी गीला बिछावन, अमोनिया गैस, सर्दियों में बहुत ठंडा पानी देने या सीधी ठंडी हवा लगना मुर्गियों को होती है.

इस बीमारी में मुर्गियों को सांस लेने में तकलीफ होती है. मुंह खोलकर सांस लेना शुरू कर देती हैं.

मुर्गियां से सांस लेते समय खर-खर की आवाज आती है. इसके अलावा आंख व नाक से पानी बहता है.

इतना ही नहीं मुर्गियों की आंखों में सूजन आ जाती है और वजन का तेजी से घटता है.

​इलाज व प्रबंधन की बात करें तो ​बिछावन की रोजाना रैकिंग (उलट-पुलट) करें ताकि वह सूखा रखें.

​किसी भी दवा या एंटीबायोटिक का उपयोग करने से पहले अपने नजदीकी पशु चिकित्सक से सलाह लें.

निष्कर्ष
दोनों ही बीमारियां खतरनाक हैं और इनसे बचाव जरूरी है. इसलिए वक्त रहते ही जरूरी कदम उठाना चाहिए. ताकि मुर्गी पालन के काम में नुकसान न सहना पड़े.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Leave a comment

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Related Articles

DAHD has formulated the Poultry Disease Action Plan
पोल्ट्री

Poultry Disease: मुर्गियां बड़ी बीमारी का पहले ही देती हैं संकेत, पहचानकर जरूरी कदम उठाएं, नुकसान से बचें

नई दिल्ली. मुर्गी पालन में जब मुर्गियों को गंभीर बीमारियां होती हैं...

पोल्ट्री

Government Scheme: लेयर फार्मिंग कर सालाना कमा रहे 70 लाख रुपए, सरकारी योजना का उठाया फायदा

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश की आबादी ज्यादा है. इसलिए यहां अंडों की...

अंडा और चिकन की बढ़ती मांग को दूर करने के लिए उत्तराखंड सरकार ने प्रयास तेज किए हैं.
पोल्ट्रीमीट

Poultry Farming: पोल्ट्री किसान अपने माल को बिचौलियों को न बेचें, ये तीन तरीके अपनाएं, बढ़ जाएगा मुनाफा

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में मुर्गी पालकों को बिचौलियों से काफी नुकसान...