Home पोल्ट्री Poultry Farming: ब्रॉयलर मुर्गों को पालने पर होती है तगड़ी कमाई, 40 दिन में होगा पैसा डबल
पोल्ट्री

Poultry Farming: ब्रॉयलर मुर्गों को पालने पर होती है तगड़ी कमाई, 40 दिन में होगा पैसा डबल

Vaccination reduces the use of antibiotics, hence reduce the AMR.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. मुर्गी पालन कम से कम दो तरह से किया जाता है. एक अंडा उत्पादन के लिए दूसरा मीट उत्पादन के लिए. मीट उत्पादन के लिए ब्रॉयलर मुर्गों को पाला जाता है. ब्रॉयलर मुर्गा पालन करने से 40 दिन में पैसा डबल हो जाता है. अगर बात की जाए ब्रॉयलर मुर्गों की तो इसका पालन करने के फायदे और नुकसान दोनों हो सकते हैं. जबकि फायदा और नुकसान हर बिजनेस में होता ही है. इसलिए सिर्फ ये सोचकर काम किया जाए कि बिजनेस में फायदा ही फायदा होगा तो फिर ये गलत सोच है.

ब्रॉयलर मुर्गा पालन करने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि ब्रॉयलर मुर्गों को आप लोग बहुत ही जल्दी सेल कर सकते हैं. लगभग 35 दिन से लेकर 40 नंबर दिन के अंदर अंदर ब्रॉयलर मुर्गों को सेल कर सकते हैं, उनकी ग्रोथ बहुत ही तेजी से होती है.

40 दिन में ही कर सकते हैं सेल
अगर आप लोग एक दिन के ब्रॉयलर के चूजे फार्म में डालते हैं तो लगभग 35 दिन से लेकर 40 दिन तक इसे सेल कर सकते हैं.

क्योंकि 40 दिनों में ब्रॉयलर मुर्गे बेचने के लायक हो जाते हैं. आप लोग ब्रॉयलर मुर्गों को बेच कर अच्छी कमाई कर सकते हैं.

इतने दिनों में ब्रॉयलर मुर्गों का वजन 2 से ढाई किलो तक हो जाता है. यानि एक महीने से कुछ ज्यादा समय में आपकी फसल तैयार हो जाती है.

जबकि साल भर में आप लोग लगभग छ से सात बैच बड़ी ही आसानी से निकाल सकते हैं. इससे आपको अच्छी कमाई हो अब बात करते हैं.

ब्रॉयलर मुर्गा पालन करने के नुकसान की बात की जाए तो ये बहुत ही नाजुक होते हैं. अगर तापमान थोड़ा सा भी ऊपर नीचे होता है तो दिक्कतें शुरू हो जाती हैं.

एक्सपर्ट का कहना है कि ब्रॉयलर मुर्गों के फार्म में अगर अमोनिया गैस बन जाती है तो ब्रॉयलर मुर्गों में तेजी से बीमारी लगना शुरू हो जाती है और ब्रॉयलर मुर्गे मर जाते हैं.

निष्कर्ष
रिस्क के बारे में आगे की बात की जाए तो ब्रॉयलर मुर्गों का जो रेट है वह शेयर मार्केट की तरह हर रोज बदलता है. कभी 120 पर केजी तो कभी उससे कम भी हो सकता है. हालांकि ये काम बेहतरीन है और इससे आप अपनी आजीविका चला सकते हैं, साथ ही दूसरों को रोजगार भी दे सकते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Poultry animals including chicken, duck, turkey and quail on a farm
पोल्ट्री

Poultry: फ्री रेंज और शेड में मुर्गी पालन के अपने फायदे और चुनौतियां हैं

नई दिल्ली. मुर्गी पालन मुख्यता दो तरह से किया जाता है. एक...

DAHD has formulated the Poultry Disease Action Plan
पोल्ट्री

Poultry: मुर्गियों को तीन बीमारी रानीखेत, कॉक्सिडियोसिस और सीआरडी से बचाने पर ही होगी तगड़ी कमाई

नई दिल्ली. पोल्ट्री एक्सपर्ट का कहते हैं कि पोल्ट्री फार्मिंग (Poultry Farming)...

egg production in india, Egg Rate, Egg Market, Egg Price, EGG PRICE FALL EGG BECOMES CHEAPER
पोल्ट्री

Poultry: मु​र्गियों के शरीर में इस परेशानी से अंडा उत्पादन होता है प्रभावित

नई दिल्ली. मुर्गियों में ओवेरियन फॉलिकल्स (Ovarian Follicles) अंडाशय (Ovary) में मौजूद...

livestookanimalnews-poultry-cii-egg-
पोल्ट्री

Poultry Farming: पहले दिन चूजों को पिलाएं गुड़ का पानी, फिर पिसा हुआ दलिया दें, ये भी दे सकते हैं

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग (Poultry Farming) में चूजों की सही तरह से...