Home पोल्ट्री Poultry Farming: मुर्गियों को F1 और B1 वैक्सीन जरूर दें, सही तरीका अपनाने से ही मिलेगा फायदा
पोल्ट्री

Poultry Farming: मुर्गियों को F1 और B1 वैक्सीन जरूर दें, सही तरीका अपनाने से ही मिलेगा फायदा

मुर्गियों के रहने की जगह को साफ-सुथरा रखना चाहिए.
प्रतीकात्मक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

नई दिल्ली. मुर्गी पालन में मुर्गियों हों या मुर्गे दोनों को ही बीमारियों से बचाना बहुत जरूरी है. तभी मुर्गी पालन में आपको फायदा मिलेगा. जब मुर्गियां हैल्दी होंगी तो खुद ब खुद बेहतर उत्पादन मिलेगा. जब​कि बीमारियां उत्पादन को घटाती ही हैं. साथ ही गंभीर बीमारी पोल्ट्री फार्मिंग में मौत के दरवाजे को खोल देती है. मुर्गियों की मौत का सीधा सा मतलब है कि पोल्ट्री कारोबार न सिर्फ घाटे में चला जाएगा, बल्कि ये बंद हो सकता है. इसलिए बेहद ही जरूरी है कि मुर्गियों को बीमारियों से बचाया जाए.

एक्सपर्ट के मुताबिक मुर्गियों को बीमारियों से बचाने का सबसे आसान तरीका वैक्सीनेशन है. इसलिए हम इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि मुर्गियों में एफ 1 और बी 1 वैक्सीन लगाने का क्या सही तरीका है. क्योंकि ये भी बेहद अहम वैक्सीन है.

जानें वैक्सीन देने का तरीका
बता दें कि F1 टीका रानीखेत बीमारी से बचाव के लिए दिया जाता है.

चूजों को 7 से 10 दिन की उम्र में पहला टीका (F1) दिया जाता है.

डोज की बात करें तो 1 डोज 100 चूजों के लिए होती है.

1 मिलीलीटर वैक्सीन चूजों को दें.

आई ड्रॉप के जरिए आंख में डालकर वैक्सीन दें.

पहले वैक्सीन की शीशी को अच्छी तरह हिलाएं.

वैक्सीन को साफ ड्रॉपर में भरें.

चूजे की आंख को हल्का सा खोलें.

एक बूंद (1 drop) वैक्सीन आंख में डालें.

चूजे को छोड़ दें, वह खुद आंख बंद कर लेगा.

बता दें कि टीका खोलने के बाद 2 घंटे के भीतर उपयोग करें.

टीका ठंडे पानी (बर्फ नहीं) में रखें.

टीका देने के 2 घंटे पहले चूजों को पानी न दें.

एक ही ड्रॉपर से कई चूजों को टीका न दें, साफ रखें.

B1 टीका गम्बोरो यानि IBD के लिए दिया जाता है.

14 से 18 दिन की उम्र में पहला टीका बी1 लगाएं.

1 मिलीलीटर वैक्सीन 100 चूजों को लगाई जा सकती है.

पानी में घोलकर वैक्सीन दें.

पहले वैक्सीन की शीशी को अच्छी तरह हिलाएं.

1 मिलीलीटर वैक्सीन को 1 लीटर साफ, ठंडे पानी में घोलें.

इस घोल को चूजों को 1-2 घंटे के लिए पिलाएं.

इन 1-2 घंटों में और कोई पानी न दें.

बाकी पानी हटा दें और नया ताजा पानी दें.

पानी एकदम साफ और ठंडा हो.

क्लौरीन वाला पानी उपयोग न करें.

टीका घोलने के 2 घंटे के भीतर उपयोग करें.

चूजों को टीका देने के 2 घंटे पहले पानी न दें.

वैक्सीन को हमेशा 2°C-8°C के बीच रखें. वैक्सीन को फ्रिज में रखें.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

livestock animal news
पोल्ट्री

Poultry Farming: मुर्गियों के फीड के खर्च को अजोला से करें कम, बर्ड के लिए है बेहतरीन खुराक

नई दिल्ली. मुर्गी पालन के काम में ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए...

Backyard poultry farm: know which chicken is reared in this farm, livestockanimalnews
पोल्ट्री

Poultry: मुर्गी पालन में फीड की दर को करें कम, मुनाफा मिलेगा ज्यादा

नई दिल्ली. क्या आप जानते हैं कि मुर्गी पालन में सबसे ज्यादा...

मुर्गियों के रहने की जगह को साफ-सुथरा रखना चाहिए.
पोल्ट्री

Poultry: मुर्गी पालन में ज्यादा मुनाफा चाहते हैं तो वैक्सीनेशन जरूर करें

नई दिल्ली. क्या आप भी मुर्गी पालक हैं और मुर्गी पालन में...

पोल्ट्री के इस बिजनेस में कई ऐसी नस्ल हैं, जो अच्छा अंडे का उत्पादन करती हैं और उनका मीट भी बेहद पसंद किया जाता है.
पोल्ट्री

EC Poultry Farm: ईसी पोल्ट्री फार्म में पोल्ट्री बर्ड की ग्रोथ होती है तेज, मिलता है ज्यादा फायदा

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में मुर्गे मुर्गियों को एक सामान्य तापमान में...