Home पोल्ट्री Poultry Farming: मुर्गियों को कमर्शियल फीड के साथ फ्री में मिलने वाला फीड भी खिलाएं, बढ़ेगा मुनाफा
पोल्ट्रीमीट

Poultry Farming: मुर्गियों को कमर्शियल फीड के साथ फ्री में मिलने वाला फीड भी खिलाएं, बढ़ेगा मुनाफा

poultry farming, poultry feed, marigold, poultry
प्रतीकात्मक

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग के बिजनेस में अगर आप मुर्गियों को कमर्शियल फीड खिलाते हैं तो इसका फायदा ये होगा कि इससे मुर्गियां तेजी के साथ बड़ी हो जाएंगी लेकिन इसका एक दूसरा पहलू ये भी है कि कि इससे फीड के ऊपर आपका खर्च बहुत ज्यादा बढ़ जाएगा. ऐसे भी पोल्ट्री फार्मिंग के बिजनेस में तकरीबन 70 फीसद खर्च फीड पर ही होता है. पोल्ट्री एक्सपर्ट का कहना है कि फीड के खर्चे को कम करना जरूरी होता है. अगर फीड के खर्चे को कम कर लिया जाए तो कई गुना फायदा बढ़ जाता है. इसलिए समझदारी इसी में है कि पोल्ट्री फीड के खर्चे को कम किया जाए.

पोल्ट्री फीड के खर्चे को कम करने के लिए आपको मुर्गियों को प्राकृतिक फीड खिलाना पड़ेगा, जो बिल्कुल ही फ्री मिलता है लेकिन ऐसा नहीं है कि सिर्फ इन्हीं के भरोसे ही आपको मुर्गियों को पालना है थोड़ी मात्रा में कमर्शियल फीड भी खिलाना है. ताकि मुर्गियों को तमाम जरूरी पोषक तत्व मिल सके और अगर अंडे के उत्पादन के लिए मुर्गी पालन करते हैं तो अंडे का उत्पादन ज्यादा हो. मीट के लिए पाल रहे हैं तो मीट का उत्पादन भी बेहतर मिलेगा. इनमें से कुछ के बारे में हम आपको जानकारी देंगे.

मुर्गियों को खिलाएं अजोला
मुर्गियों को अजोला खाने के लिए देना चाहिए. क्योंकि अजोला में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है.

अगर आप लोग अजोला मुर्गियों को खाने के लिए देते हैं तो फीड का खर्चा काफी हद तक कम किया जा सकता है.

अजोला खाने से मुर्गियों का वजन भी तेजी के साथ बढ़ता है. यदि मीट उत्पादन के लिए देसी मुर्गियों को पालते हैं तो अजोला जरूर खिलाएं.

अगर आप अंडे के उत्पादन के लिए मुर्गी पालन करते हैं तो अंडे उत्पादन में भी अजोला फायदेमंद है और इससे अंडों का उत्पादन ज्यादा हो जाता है.

अगर आप लोग एक बार अजोला लगा देते हैं तो ये बढ़ता ही रहता है और वहीं समय-समय पर मुर्गियों को इसे खाने के लिए दे सकते हैं.

मुर्गियों को फ्री में मिलने वाला प्राकृतिक आहार की बात करें तो आप उन्हें केले के पेड़ के नीचे हिस्सा भी खाने के लिए दे सकते हैं.

क्योंकि मुर्गियां इसे भी बड़े ही चाव के साथ खाती हैं. आपको करना यह है कि केले के पेड़ के नीचे के हिस्से के टुकड़ों को छोटा-छोटा काट लें. इसके बाद इसे मुर्गियों के सामने रख दें. जिससे इसे खा लेंगी.

आप लोग ये भी काम कर सकते हैं कि केले के पेड़ के नीचे के हिस्से को छोटे टुकड़ों में काट के चावल के साथ पकाकर भी मुर्गियों को खाने के लिए दे सकते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

livestock animal news
पोल्ट्रीसरकारी स्की‍म

Poultry Farming: बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग के लिए सरकार देगी आर्थिक मदद, 15 मई से आवेदन करें

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग का कारोबार स्वरोजगार के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म...

पोल्ट्री के इस बिजनेस में कई ऐसी नस्ल हैं, जो अच्छा अंडे का उत्पादन करती हैं और उनका मीट भी बेहद पसंद किया जाता है.
पोल्ट्री

Poultry Disease: रानीखेत बीमारी में रोकथाम है जरूरी, अंडा उत्पादन हो प्रभावित तो समझ लें आ गया खतरा

नई दिल्ली. मुर्गी पालन जहां स्वारोजगार का एक बेहतरीन माध्यम है तो...

रोगी पक्षियों के पंख बिखरे-बिखरे व लटके रहते हैं और कॉम्ब पर पीलापन नजर आता है.
पोल्ट्री

Poultry Farming: गर्मी में आपके भी पोल्ट्री फार्म पर मंडरा रहा है खतरा, बचाव का तरीका तुरंत अपनाएं

नई दिल्ली. गर्मी के मौसम में पोल्ट्री फार्म को सुरक्षित और उत्पादनशील...