Home पोल्ट्री Poultry Farming: मुर्गियों को गर्मी से बचाने के लिए पिलाएं साफ और ठंडा पानी, शेड में गर्म हवा आने से रोकें
पोल्ट्री

Poultry Farming: मुर्गियों को गर्मी से बचाने के लिए पिलाएं साफ और ठंडा पानी, शेड में गर्म हवा आने से रोकें

रोगी पक्षियों के पंख बिखरे-बिखरे व लटके रहते हैं और कॉम्ब पर पीलापन नजर आता है.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. गर्मी का महीना शुरू हो चुका है. एक पोल्ट्री फार्मर के तौर पर मुर्गियों को गर्मियों से बचाना बेहद जरूरी है. क्योंकि गर्मियों में मुर्गियों को हीट स्ट्रेस की समस्या हो जाती है. जिससे उत्पादन प्रभावित होता है. उत्पादन प्रभावित होने का मतलब मुर्गी पालन में नुकसान. पोल्ट्री एक्सपर्ट कहते हैं कि गर्मी के दिनों में मुर्गियां हांफने लगती हैं वो दाना कम खाती हैं और इससे न सिर्फ उनकी ग्रोथ पर असर पड़ता है. बल्कि अंडों का उत्पादन भी प्रभावित होता है. कई मामलों में तो वजन घट जाता है. जिससे मुर्गियों पर कोई भी बीमारी तेजी से असर कर जाती है और पोल्ट्री फार्मिंग में नुकसान होता है.

पोल्ट्री एक्सपर्ट का कहना है कि गर्मी की वजह से मुर्गियों को कई समस्याएं होती हैं. इसलिए बेहद जरूरी है कि पोल्ट्री फार्मर्स ऐसे उपाय करें, जिससे मुर्गियों को गर्मियों से बचाया जा सके और उनसे अच्छा उत्पादन लेकर पोल्ट्री फार्मिंग में मुनाफा कमाया जा सके. यदि आप भी अपनी मुर्गियों को गर्मी में सेफ रखना चाहते हैं तो यहां हम कुछ उपाय बताएंगे जो आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं.

गर्मी से बचाव के लिए क्या करें
गर्मी के दिनों में शेड के प्रबंधन के तौर पर छत पर घास की परत डालें और चूने की सफेदी करवाएं. अगर शेड पर सीधी धूप आती है दोपहर में पर्दों का इस्तेमाल करें.

मुर्गियों के लिए हर वक्त ठंडा और साफ पानी उपलब्ध रहना चाहिए. अगर 24 घंटे पानी उपलब्ध रहेगा तो मुर्गियों को गर्मी से राहत मिलेगी. ध्यान रखें कि पानी मिट्टी के बर्तन में रखें.

पोल्ट्री फार्म में कूलर, एग्जास्ट फैन या सीलिंग फैन आदि का इस्तेमाल करें. ताकि टेंपरेचर मेंटेन रहे.

सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक शेड में सीधी हवा का बहाव ना रखें. हवा से मुर्गियों को दिक्कतें हो सकती हैं.

शेड के अंदर अगर बाहर से गर्म हवा आने का खतरा है तो उन जगहों पर पर्दा लगाएं और पर्दों को पानी से भिगो दें. ताकि गर्म हवा अंदर ना सके.

मुर्गियों को गर्मी से बचाने के लिए पानी में विटामिन सी इलेक्ट्रोलाइट्स और नींबू या गुड़ मिलाकर देना चाहिए.

मुर्गी को गर्मी से बचाने के लिए 20 से 25 फीसद मुर्गियों की संख्या कम की जा सकती है जिससे उन्हें पर्याप्त जगह मिलेगी.

निष्कर्ष
अगर आप पोल्ट्री फार्मर हैं तो पोल्ट्री का काम फायदे के लिए कर रहे होंगे. यहां ये बात जान लें कि गर्मी मुर्गियों को परेशान करती है और इससे उत्पादन प्रभावित होता है और आपको नुकसान होता है. जबकि नुकसान से बचाव के लिए बताए गए उपाय जरूर आजमाएं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पोल्ट्रीमीट

Poultry: ब्रॉयलर मुर्गों का वजन बढ़ाने वाला सुपर फॉर्मूला फीड में छिपा है

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में मोटे तौर पर दो तरह से कमाई...

livestock animal news
पोल्ट्रीसरकारी स्की‍म

Poultry Farming: बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग के लिए सरकार देगी आर्थिक मदद, 15 मई से आवेदन करें

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग का कारोबार स्वरोजगार के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म...

पोल्ट्री के इस बिजनेस में कई ऐसी नस्ल हैं, जो अच्छा अंडे का उत्पादन करती हैं और उनका मीट भी बेहद पसंद किया जाता है.
पोल्ट्री

Poultry Disease: रानीखेत बीमारी में रोकथाम है जरूरी, अंडा उत्पादन हो प्रभावित तो समझ लें आ गया खतरा

नई दिल्ली. मुर्गी पालन जहां स्वारोजगार का एक बेहतरीन माध्यम है तो...