Home पोल्ट्री Poultry Farming: गर्मी में मुर्गियों को होती है ये बड़ी परेशानी, समस्या और उसका हल पढ़ें यहां
पोल्ट्री

Poultry Farming: गर्मी में मुर्गियों को होती है ये बड़ी परेशानी, समस्या और उसका हल पढ़ें यहां

poultry farming
प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली. गर्मी का महीना शुरू हो गया है. लिहाजा मुर्गी पालकों को इस दौरान अपनी मुर्गियों पर खास ध्यान देने की जरूरत है. जिससे मुर्गियों को किसी तरह की कोई दिक्कत न आए. पोल्ट्री एक्सपर्ट का कहना है कि गर्मी के दिनों में मुर्गियों में इलेक्ट्रोलाइट की कमी हो जाती है. इसके चलते इलेक्ट्रोल का इस्तेमाल करना चाहिए. इसका इस्तेमाल इसलिए भी जरूरी है क्योंकि गर्मियों के दिनों में मुर्गियां बहुत ज्यादा हीट स्ट्रेस में आ जाती है. इसके साथ-साथ मुर्गी की बॉडी में पानी की कमी हो जाती है. इसकी भरपाई के लिए इलेक्ट्रोल बेहद ही जरूरी है.

पोल्ट्री एक्सपर्ट का कहना है कि गर्मी में बहुत सी मुर्गियां डायरिया और पतली बीट की समस्या भी होती है. इससे मुर्गियां कमजोर हो जाती हैं. एक्सपर्ट के मुताबिक अगर आप अपनी मुर्गियों में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी होने पर इलेक्ट्रोल पाउडर देते हैं तो इससे ये समस्याएं नहीं होंगी. आपकी मुर्गियां हीट स्ट्रेस से बच जाएंगी. उसके साथ-साथ उनकी बॉडी में पानी की कमी नहीं होगी. यानी मुर्गियों की बॉडी हाइड्रेट रहेगी. वहीं मुर्गियों की बॉडी में इलेक्ट्रोलाइट्स की मात्रा भी बैलेंस में रहेगी.

तुरंत इलाज की पड़ती है जरूरत
पोल्ट्री एक्सपर्ट का कहना है कि मुर्गियों में सबसे गंभीर बीमारियां में से एक डायरिया और पतली बीट होती है. इन बीमारियों की समस्या होने पर उनका तुरंत इलाज करने की जरूरत होती है. दोस्तों यह बेहद ही जरूरी है कि आप अपनी मुर्गियों में इलेक्ट्रोल का इस्तेमाल गर्मियों में जरूर करें. अगर आपको मुर्गियों में इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रोल पाउडर उपलब्ध नहीं हो पाते हैं तो आप इंसानों में इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रोल पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे भी अच्छा ​रिजल्ट देखने को मिलेगा. मुर्गियां सख्त गर्मी से परेशान नहीं होंगी और उन्हें किसी तरह परेशानी भी नहीं आएगी.

इलेक्ट्रोल के ये भी हैं फायदे
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इलेक्ट्रोलाइट्स जो मुर्गियां में पसीना या दस्त के माध्यम से कम हो जाता है. वहीं मुर्गियां सोडियम, पोटेशियम और क्लोराइड जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स को भी खो देती हैं. इलेक्ट्रोल इन इलेक्ट्रोलाइट्स को फिर से भरने में मदद करते हैं. इसलिए भी इलेक्ट्रोल देना जरूरी होता है. कुछ इलेक्ट्रोल में ग्लूकोज ऊर्जा के सोर्स होते हैं, जो मुर्गियों को अतिरिक्त ऊर्जा प्रदान करते हैं. खास करके बीमार कमजोर मुर्गियों में ऊर्जा प्रदान करते हैं. कुछ इलेक्ट्रोल विटामिन और प्रोबायोटिक भी होते हैं जो मुर्गियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

अंडा और चिकन की बढ़ती मांग को दूर करने के लिए उत्तराखंड सरकार ने प्रयास तेज किए हैं.
पोल्ट्रीमीट

Poultry: तगड़ी कमाई के लिए फरवरी-मार्च में शुरू करें मुर्गी पालन का काम

नई दिल्ली. मुर्गी पालन का काम एक ऐसा काम है, जिसको घर...