Home पोल्ट्री Poultry Farming: बरसात में मुर्गियों को हो सकती है कई खतरनाक बीमारी, यहां पढ़ें बचाव का तरीका
पोल्ट्री

Poultry Farming: बरसात में मुर्गियों को हो सकती है कई खतरनाक बीमारी, यहां पढ़ें बचाव का तरीका

poultry farming
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. बारिश के सीजन में मुर्गियों के बीमार होने का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है. इसलिए बारिश में मुर्गी को बीमारी से बचाने के उपाय को अपनाना चाहिए. बरसात का मौसम ऐसा मौसम है कि जब मुर्गियों को गीले वातावरण, दूषित चारा, नमी वाले बाड़े, और कीड़ों की समस्या से दोचार होना पड़ता है. इसके चलते मुर्गियों में फंगल इंफेक्शन, डायरिया, और यहां तक की बर्ड फ्लू का भी खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में अगर मुर्गियों को बचाने का उपाय न किए जाए तो आप खुद ही सोच सकते हैं कि कितना भारी नुकसान पोल्ट्री फार्मिंग में होगा.

बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग (Department of Animal and Fishery Resources) की ओर से लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) को बताया गया कि बारिश में मुर्गियों को बीमारियों से बचाने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं. उन्हीं तरीकों में कुछ अहम तरीके यहां हम आपको बताने जा रहे हैं. जिसका फायदा पोल्ट्री फार्मिंग में मिलेगा. फिर आइए जानते हैं.

पानी और आहार का खास ध्यान दें
एक्सपर्ट के मुताबिक मुर्गियों के पीने के पानी की साफ-सफाई और स्वच्छता सुनिश्चित करना बेहद ही जरूरी है.

गंदा या बासी पानी देने से आंतों के संक्रमण हो सकता है, इसलिए ऐसा पानी कभी भी मुर्गियों को न पिलाएं.

मुर्गियों को हमेशा ही संतुलित आहार दें, जिसमें प्रोटीन, कैल्शियम, मिनरल और विटामिन्स हों.

दाना गीला या फफूंदयुक्त न हो, इससे फंगल इंफेक्शन हो सकता है. जिसका ध्यान पोल्ट्री फार्मर्स को देना चाहिए.

बीमारियों से बचाव और टीकाकरण
सितंबर माह में रानीखेत जैसे बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है.

इससे बचने के लिए समय पर टीकाकरण करवाना बेहद ही जरूरी होता है.

बीमार मुर्गियों को तुरंत अलग करें, ताकि अन्य मुर्गियों तक बीमारी का प्रसार न हो.

बायो-सिक्योरिटी उपाय भी करें
फार्म में बाहर से आने वाले व्यक्तियों के प्रवेश को सीमित करना बेहद ही जरूरी है.

फीड, पानी, उपकरण आदि को कीटाणु रहित करें, ताकि मुर्गियां बीमार न हों.

प्रवेश द्वार पर फुट डिप (Foot Dip) रखें जिसमें कीटाणुनाशक घोल हो.

निष्कर्ष
अगर इस आर्टिकल में बताए गए काम कर लेंगे तो मुर्गियों को बीमार होने से बचा लेंगे. जब ऐसा होगा तो पोल्र्टी फार्मिंग में नुकसा भी नहीं होगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पोल्ट्री

Egg Production: मेरठ के अरकम अंडो के उत्पादन से हर दिन कमाते हैं 1.23 लाख रुपए

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग का बिजनेस न सिर्फ स्वरोजगार का जरिया है,...

Backyard poultry farm: know which chicken is reared in this farm, livestockanimalnews
पोल्ट्री

Egg Production: ज्यादा अंडा उत्पादन के लिए मुर्गियों को दें भरपूर रोशनी, पानी का भी रखें ख्याल

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में अगर आप अंडा उत्पादन के लिए लेयर...

नर्मदा निधि आपकी आमदनी को जबरदस्त बढ़ा सकती है. ये साल भर में 160 से 180 अंडे तो देती है. इसका वजन भी बहुत तेजी के साथ बढ़ता है.
पोल्ट्री

Poultry: पोल्ट्री कॉन्क्लेव में यूपी में अंडा उत्पादन बढ़ाने पर दिया गया जोर

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में पोल्ट्री सेक्टर को आगे बढ़ाने का काम...

sonali murgi
पोल्ट्री

Poultry Farming: सिर्फ 10 हजार रुपए में शुरू किया जा सकता है मुर्गी पालन, बिल्कुल आसान तरीके से समझें

नई दिल्ली. ऐसे बहुत से युवा हैं जो अच्छी नौकरियां छोड़कर मुर्गी...