Home पोल्ट्री Poultry Farming: पोल्ट्री में एआई का इस्तेमाल करके स्मार्ट फार्मिंग करें और ज्यादा मुनाफा कमाएं
पोल्ट्री

Poultry Farming: पोल्ट्री में एआई का इस्तेमाल करके स्मार्ट फार्मिंग करें और ज्यादा मुनाफा कमाएं

बेरोजगारी की दर कम करने और रोजगार के नए अवसर प्राप्त करने के लिए सरकार योजना लेकर आई है.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में एआई के कई उपकरण आ गए हैं. जिसकी मदद से अब पोल्ट्री फार्मिंग को और ज्यादा फायदेमंद बनाया जा सकता है. ऐसे तो एआई का इस्तेमाल लगभग हर क्षेत्र में हो रहा है लेकिन पोल्ट्री फार्मिंग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल होना थोड़ा सा हैरान करने वाला लगता है लेकिन यकीन जान लें कि अब एआई के इस्तेमाल से कई बड़े पोल्ट्री कारोबारी पोल्ट्री फार्मिंग में अच्छा खासा मुनाफा कमा रहे हैं, जिससे उनका पोल्ट्री कारोबार तेजी से आगे भी बढ़ रहा है.

आपको बता दें कि एआई की मदद से पोल्ट्री फार्मिंग के दौरान किए जाने वाले कई कामों को आसान बना दिया गया है. जिससे मुर्गे और मुर्गियों की देखभाल आसान हो गई है. उनके रखरखाव में उतनी ज्यादा दिक्कतें नहीं आ रही हैं. इससे पोल्ट्री की लागत भी कम हो रही है और मुनाफा बढ़ रहा है. आइए पोल्ट्री फार्मिंग में एआई के बारे में जानते हैं.

कैसे एआई करता है काम
पोल्ट्री फार्मिंग में Al का नया युग शुरू हो गया है. अब इस स्मार्ट टेक्नोलॉजी से उत्पादन बढ़ाया जा सकता है.

सबसे अच्छी बात ये है कि इससे पोल्ट्री फार्मिंग की लागत कम की जा सकती है और मुनाफा भी बढ़ जाता है.

AI कैसे मदद करता है ये भी सवाल है. बता दें कि ये रियल टाइम मॉनिटरिंग करता है.

AI कैमरा से पक्षियों की गतिविधियों और स्वास्थ्य की निगरानी कहीं से भी की जा सकती है.

वहीं इससे बीमारी की जल्दी पहचान हो जाती है. बीमारी के लक्षणों को AI तुरंत पहचान कर अलर्ट देता है.

फीड मैनेजमेंट में भी सहूलत मिली है. AI सही मात्रा में फीड और पोषण प्रबंधन में मदद करता है.

उत्पादन में बढ़ोतरी भी होती है. क्योंकि एआई टूल अंडे उत्पादन, वजन और ग्रोथ को बेहतर बनाता है.

एआई की मदद से तापमान और नमी पर नियंत्रण करने में मदद मिलती है.

वैक्सीनेशन शेड्यूल रिमाइंडर भी एआई की मदद से मिलता है.

परफॉर्मेंस रिपोर्ट और एनालिटिक्स भी एआई से संभव है.

मोबाइल पर अलर्ट भी एआई की मदद से मिल जाता है.

इतना ही नहीं 24×7 सहयोग और सलाह भी एआाई से मिलती है.

एआई लागत में कमी लाता है. जाहिर है जब लागत कम होती है तो मुनाफा बढ़ता जाता है.

अब कई स्मार्ट पोल्ट्री फार्मर AI के साथ पोल्ट्री में अच्छा काम कर रहे हैं.

निष्कर्ष
कुल मिलाकर कहा जाए तो एआई पोल्ट्री फार्मिंग को आसान और ज्यादा फायदेमंद बना देता है. यदि आप पोल्ट्री में एआई की मदद लेते हैं तो फायदा ज्यादा मिल सकता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

अगर चूजों की सही ग्रोथ नहीं होती है तो फिर पोल्ट्री फार्मिंग में ज्यादा फायदा नहीं होता है.
पोल्ट्री

Poultry Farming: बस कुछ सावधानी बरतें, चूजों की नहीं होगी मौत

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग की शुरुआत में अक्सर ऐसा होता है कि...

Poultry animals including chicken, duck, turkey and quail on a farm
पोल्ट्री

Poultry: फ्री रेंज और शेड में मुर्गी पालन के अपने फायदे और चुनौतियां हैं

नई दिल्ली. मुर्गी पालन मुख्यता दो तरह से किया जाता है. एक...

DAHD has formulated the Poultry Disease Action Plan
पोल्ट्री

Poultry: मुर्गियों को तीन बीमारी रानीखेत, कॉक्सिडियोसिस और सीआरडी से बचाने पर ही होगी तगड़ी कमाई

नई दिल्ली. पोल्ट्री एक्सपर्ट का कहते हैं कि पोल्ट्री फार्मिंग (Poultry Farming)...

egg production in india, Egg Rate, Egg Market, Egg Price, EGG PRICE FALL EGG BECOMES CHEAPER
पोल्ट्री

Poultry: मु​र्गियों के शरीर में इस परेशानी से अंडा उत्पादन होता है प्रभावित

नई दिल्ली. मुर्गियों में ओवेरियन फॉलिकल्स (Ovarian Follicles) अंडाशय (Ovary) में मौजूद...