Home पोल्ट्री Poultry Farming: गर्मियों में मुर्गियां का उत्पादन होता है प्रभावित, नुकसान से बचने का तरीका है बेहद आसान
पोल्ट्री

Poultry Farming: गर्मियों में मुर्गियां का उत्पादन होता है प्रभावित, नुकसान से बचने का तरीका है बेहद आसान

प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. गर्मियों में मुर्गियों को भी हीट स्ट्रोक का खतरा रहता है और इससे उन्हें बचाना बेहद जरूरी होता है, नहीं तो उत्पादन पर इसका बुरा असर पड़ता है. गर्मियों के दिनों में मुर्गियों के लिए शेड के अंदर ठंडे वातावरण को बनाना चाहिए. मुर्गियों को हर वक्त साफ ठंडा पानी उपलब्ध कराना चाहिए. ताकि मुर्गियों का जब जी चाहे वह पानी पी लें और अपनी प्यास बुझा सकें. पानी में इलेक्ट्रोलाइट का भी इस्तेमाल आप गर्मियों के दौरान कर सकते हैं. इससे उन्हें फायदा होता है.

गर्मी के दिनों में दोपहर के वक्त गर्म हवाएं मुर्गियों को परेशान कर सकती हैं. इसलिए शेड पर टाट के पर्दे लगाने चाहिए. ताकि गर्म हवाएं पोल्ट्री फार्म के अंदर ना सकें. इसके अलावा फूस और पत्ती आदि की व्यवस्था भी आप करें. ताकि वातावरण अंदर का सठंडा रहे. वहीं फॉगर्स भी लगाने की सलाह पोल्ट्री एक्सपर्ट देते हैं. साथ ही मुर्गियों को पोषक तत्वों से भरपूर संतुलित फीड भी देना जरूरी होता है.

क्या-क्या इंतजाम करें
शेड प्रबंधन की बात करें तो मुर्गियों का शेड हवादार और ठंडा होना चाहिए. जिससे मुर्गियों को राहत मिलती है.

शेड की छत पर फूस या सफेद पेंट कर देने से शेड के अंदर गर्मी का असर कम होता है और इससे मुर्गियों को राहत मिलती है.

एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि शेड के चारों ओर पेड़ पौधे भी लगा देना चाहिए. जिससे शेड के आसपास छायादार माहौल रहे. इससे गर्मी का एहसास मुर्गियों को कम होगा.

शेड में बहुत ज्यादा संख्या में मुर्गियों को नहीं रखना चाहिए. एक मुर्गी को जितनी जगह की जरूरत होती है, उसी हिसाब से कैलकुलेट करके मुर्गियों की संख्या रखनी चाहिए.

गर्मी के दिनों में मुर्गियों के लिए पानी बहुत अहम है. इसलिए हमेशा साफ ठंडा पानी उपलब्ध कराना पोल्ट्री फार्मर्स की अहम जिम्मेदारी है.

पानी के बर्तन को भी दिन में कई बार साफ करना चाहिए. क्योंकि मुर्गियां जब उसमें चोंच मरती है तो पानी का बर्तन गंदा हो जाता है. उसके अंदर फीड वगैरह भी गिर जाता है. इसलिए सफाई जरूरी है.

अगर पानी का बर्तन साफ नहीं है तो इससे मुर्गियों को इंफेक्शन हो सकता है और उनका उत्पादन भी प्रभावित हो सकता है.

पानी में कभी-कभी ग्लूकोस या इलेक्ट्रोलाइट मिलाने से मुर्गियों को ऊर्जा मिलती है और इस एनर्जी की वजह से मुर्गियां अच्छा उत्पादन करती हैं.

निष्कर्ष
बताई गई बातों पर अगर आप गर्मियों के दिनों में अमल करते हैं तो पोल्ट्री फार्मिंग में मुर्गियों से अच्छा उत्पादन ले सकते हैं. जिसका फायदा आपको पोल्ट्री फार्मिंग में मिलेगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

livestock animal news
पोल्ट्रीसरकारी स्की‍म

Poultry Farming: बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग के लिए सरकार देगी आर्थिक मदद, 15 मई से आवेदन करें

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग का कारोबार स्वरोजगार के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म...

पोल्ट्री के इस बिजनेस में कई ऐसी नस्ल हैं, जो अच्छा अंडे का उत्पादन करती हैं और उनका मीट भी बेहद पसंद किया जाता है.
पोल्ट्री

Poultry Disease: रानीखेत बीमारी में रोकथाम है जरूरी, अंडा उत्पादन हो प्रभावित तो समझ लें आ गया खतरा

नई दिल्ली. मुर्गी पालन जहां स्वारोजगार का एक बेहतरीन माध्यम है तो...

रोगी पक्षियों के पंख बिखरे-बिखरे व लटके रहते हैं और कॉम्ब पर पीलापन नजर आता है.
पोल्ट्री

Poultry Farming: गर्मी में आपके भी पोल्ट्री फार्म पर मंडरा रहा है खतरा, बचाव का तरीका तुरंत अपनाएं

नई दिल्ली. गर्मी के मौसम में पोल्ट्री फार्म को सुरक्षित और उत्पादनशील...