नई दिल्ली. मुर्गी अंडा किस वक्त देती है. कुछ सुबह की बताते हैं कुछ शाम की, मगर मुर्गी के अंडा देने का वक्त भी बड़ा ही अजीबोगरीब है. जब उसका मन होगा तभी अंडा देगी, जोरजबरदस्ती से उससे अंडा नहीं ले सकते. लोगों में एक ये भी भ्रांति है कि जब सुबह के वक्त जब मुर्गा बांग देता है तब मुर्गी अंडा देती है लेकिन ये पूरी तरह से मिथ्या है, जिसे हर आदमी को समझने की जरूरत है. पोल्ट्री एक्स्पर्ट की मानें तो मुर्गी का अंडा देना काफी हद तक मुर्गी फार्म के रखरखाव पर भी डिपेंड करता है. मसलन, आप अपनी बर्ड को दाना दिन में कितनी बार दे रहे हैं. टाइमिंग क्या है. कहीं टाइमिंग गलत तो नहीं. पोल्ट्री फार्म की लाइट सही वक्त पर ऑन-ऑफ हो रही है या नहीं. अगर ये सभी चीजें ठीक हैं तो मुर्गी अपने तय वक्त पर अंडा देगी, नहीं तो उसका पूरी रुटीन ही गड़बड़ा जाएगा.
लाइट ऑन-ऑफ करने में देरी पर टूट जाता है अंडा देने का रूटीन
मुर्गी अन्य बर्ड की अपेक्षा बहुत ही संवेदनशील है. पोल्ट्री एक्स्पर्ट की मानें तो मुर्गी का अंडा देना काफी हद तक मुर्गी फार्म के रखरखाव पर भी डिपेंड करता है.अगर आपके फार्म में मुर्गी के व्यवहार के विपरीत कुछ भी होता है तो वो अंडा नहीं देती है, बे टाइम देगा या देरी से देगी. जैसे पोल्ट्री फार्म में कोई बड़ा जानवर घुस आया, पोल्ट्री में काम करने वाला कोई नया कर्मचारी आया है, मुर्गियों को फीड देने में अगर थोड़ी देरी हो जाए और फार्म हाउस की सुबह-शाम लाइट ऑन-ऑफ करने में देरी हो जाए तो मुर्गी के अंडा देने का रूटीन टूट जाता है. अगर इस तरह की उसके विपरीत काम होते हैं तो वो अंडा नहीं देती.
पेट भरने के 3-4 घंटे बाद देगी अंडा
पोल्ट्री फार्म के संचालक मनीष शर्मा बताते हैं कि हम सुबह 4 बजे पोल्ट्री फार्म की लाइट ऑन कर देते हैं. 4:30 बजे तक सभी मुर्गियों के सामने दाना रख दिया जाता है. दाना खाने के बाद करीब 8 बजे से मुर्गियां अंडा देना शुरू कर देती हैं. इसमे 10-15 मिनट ऊपर-नीचे भी हो सकते हैं. लेकिन 8 बजे से अंडा देने का शुरू हुआ सिलसिला 2 घंटे यानि करीब 10 बजे तक चलता रहता है.हालांकि इक्का-दुक्कार मुर्गी 10 बजे के बाद भी अंडा देती रहती हैं.अक्सर ही हजारों मुर्गियों के बीच कुछ ऐसी भी मुर्गी होती हैं जो कभी-कभी उस 3-4 घंटे में अंडा नहीं देंगी. लेकिन वो दूसरे दिन बड़ा अंडा दे देती हैं.
आज नहीं दिया अंडा तो दूसरे दिन देगी बड़ा अंडा
पोल्ट्री एक्संपर्ट और यूपी पोल्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष नवाब अली का कहना है कि अंडा देने वाली लेयर मुर्गी साल में 280 से 290 दिन अंडा देती है. 290 दिन में भी कई बार ऐसा होता है कि किसी दिन मुर्गी अंडा नहीं देती है. लेकिन ऐसा नहीं है कि मुर्गी ने आज अंडा नहीं दिया है तो दूसरे दिन बड़ा अंडा यानि एक अंडे में दो जरदी देगी. बड़े अंडे के अंदर सफेद वाला तरल पदार्थ भी सामान्य अंडे के मुकाबले ज्यादा होता है. इस अंडे का वजन भी सामान्य़ अंडे के वजन 60 ग्राम से ज्यादा होता है.











