Home पोल्ट्री Poultry Feed Managment: इस फार्मूले से खिलाएं मुर्गियों को फीड, फीडिंग की लागत हो जाएगी कम
पोल्ट्री

Poultry Feed Managment: इस फार्मूले से खिलाएं मुर्गियों को फीड, फीडिंग की लागत हो जाएगी कम

livestookanimalnews-poultry-cii-egg-
पोल्ट्री फॉर्म में चूजे. live stock animal news

नई दिल्ली. जब भी बात आती है देसी मुर्गी पालन करने या कोई भी क्रॉस ब्रीड पालन करने की तब फार्मर्स ज्यादा से ज्यादा मुर्गियों को बाजार के फीड के साथ-साथ घर में तैयार किए गए फीड को देना भी पसंद करते हैं. ऐसा करने से 40 परसेंट तक फीड की कास्ट कम हो जाती है. पोल्ट्री एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर पोल्ट्री फार्मिंग में फीडिंग कास्ट कम हो जाती है तो इसका सीधा सा मतलब है कि पोल्ट्री फार्मिंग में पोल्ट्री फार्मर को मुनाफा बढ़ जाएगा. जबकि कोई भी काम मुनाफे के लिए ही किया जाता है, इसलिए इस तरीके को फार्मर्स को जरूर आजमाना चाहिए.

अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी पोल्ट्री फार्म में पोल्ट्री फार्मिंग में इस्तेमाल किए जाने वाले फीड का खर्चा कम हो जाए, मुर्गियां हेल्दी भी रहें, उनकी ग्रोथ तेजी से हो और वो बीमार भी ना पड़ें तो उसके लिए आपको यहां बताए जाने वाले फार्मूले पर चलना होगा.

कैसे खिलाना है फीड, जानें यहां
एक्सपर्ट की मानें तो पोल्ट्री फार्मिंग में शुरुआती 1 से 10 दिन तक आपको प्री स्टार्टर फीड मुर्गियों को खिलाना ही होगा. मान लीजिए कि अपने 50 चूजों के साथ मुर्गी पालन का काम शुरू किया है तो आपको 5 किलो प्री स्टार्टर फीड खरीद कर लाना होगा. 5 किलो प्री स्टार्टर फीड 10 दिनों के लिए चूजों के लिए काफी हैं. उसके के बाद 11वें दिन से 30वें दिन तक 40 फीसदी स्टार्टर फीड और घर में तैयार किया हुआ दाना 60 परसेंट मिलकर मुर्गी को खिलाना है. इन दोनों को खिलाने के लिए आपस में दोनों को अच्छी तरह से मिला देना चाहिए.

इस तरह तैयार करें घर पर फीड
अगर आप 50 मुर्गी का पालन कर रहे हैं तो 11वें दिन से लेकर 30वें दिन तक 25 किलो तक दाना मुर्गियां खा लेंगी. 25 किलो का 40 फीसदी 10 किलो स्टार्टर फीड लेना होगा. यानी आपको 10 किलो स्टार्टर फीड लेना है. वहीं 15 किलो घर का फीड लेना होगा. घर पर फीड बनाने के लिए तीन चीजों का इस्तेमाल करना है. सबसे पहले आपको चावल का टुकड़ा इस्तेमाल करना है. इसका वजन 5 किलो होना चाहिए. 5 किलो मक्का भी इस्तेमाल करना पड़ेगा. वहीं गेहूं भी 5 किलो इस्तेमाल करना होगा. इन तीनों चीजों को मिलाकर आप मुर्गियों के लिए घर का फीड तैयार कर सकते हैं. आपको बता दें कि इन तीनों दानों के साइज को छोटा करना है. जिसके लिए आप मिक्सर ग्राइंडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. दाने का साइज इतना छोटा होना चाहिए जिसे चूजे आराम से खा लें.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पोल्ट्री के इस बिजनेस में कई ऐसी नस्ल हैं, जो अच्छा अंडे का उत्पादन करती हैं और उनका मीट भी बेहद पसंद किया जाता है.
पोल्ट्री

Poultry: नवंबर में मुर्गियों को इन तीन बीमारियों का है खतरा, हो जाएं सतर्क

नई दिल्ली. अगर आप मुर्गी पालक हैं तो खबरदार हो जाइए. क्यों...

chicken and egg rate
पोल्ट्री

Poultry: पोल्ट्री सेक्टर में घट रहे मुनाफे की क्या वजह गिना रहे हैं एक्सपर्ट

नई दिल्ली. पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन महाविद्यालय मथुरा के पोल्ट्री विज्ञान...

Poultry farming: Not only airborne infections, but also water can spread disease in chickens, Livestocknews.com
पोल्ट्रीसरकारी स्की‍म

Poultry Farming Scheme: यूपी में बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग करने के लिए सरकार दे रही है आर्थिक मदद

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में महिलाओं को कमाई का जरिया...

पोल्ट्री

Poultry Farming: मुर्गियां अंडों का उत्पादन कम करें तो तुरंत उठाएं ये जरूरी कदम, नहीं होगा नुकसान

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में अक्सर ये देखने को मिलता है कि...