Home पोल्ट्री Poultry: महंगा फीड खरीदना छोड़ें, घर पर ही बनाएं मुर्गे-मुर्गियों के लिए दाना
पोल्ट्रीमीट

Poultry: महंगा फीड खरीदना छोड़ें, घर पर ही बनाएं मुर्गे-मुर्गियों के लिए दाना

पोल्ट्री फीड और पोल्ट्री बर्ड.

नई दिल्ली. मुर्गे और मुर्गियों को पौष्टिक आहार यानी संतुलित फीड देना बेहद जरूरी है. अगर उन्हें पौष्टिक फीड ना दिया जाए तो इससे उनके विकास और उत्पादन साथ ही सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. अगर अंडा उत्पादन करने वाली मुर्गियां को फॉर्म में पाल रखा है तब कैल्शियम और प्रोटीन की कमी की वजह से उनके अंडों का छिलका पतला हो सकता है. इससे अंडा टूट सकता है और पोल्ट्री फार्मर को भारी नुकसान हो सकता है. वहीं मीट उत्पादन के लिए पाले जाने वाले मुर्गों का विकास भी रुक जाता है. इससे भी नुकसान होना तय है.

इसलिए बेहद जरूरी है कि मुर्गियों को पौष्टिक आहार दिया जाए. वहीं पौष्टिक आहार देने के साथ-साथ इस बात की जानकारी होना भी बेहद जरूरी है कि मुर्गियों के लिए फीड को कैसे तैयार किया जाए और उसके अंदर क्या-क्या मिलाया जाए. क्योंकि 70 फीसद तक खर्च मुर्गी पालन में फीड पर ही आता है. वहीं अगर आप घर पर फीड को तैयार कर लेते हैं तो जाहिर है कि फीड की लागत को कम कर सकते हैं.

फीड को घर पर तैयार करने का क्या है सही तरीका
अगर आपको 10 किलो मुर्गियों का फीड तैयार करना है तो घर पर आसानी के साथ इसे आप तैयार कर सकते हैं.

10 किलो फीड तैयार करने के लिए इसमें मक्का 5 किलो 500 ग्राम लेना चाहिए और इसे मिक्सी में अच्छी तरह से पीस लेना चाहिए.

अगर आप मिक्सर ग्राइंडर में मक्का को अच्छी तरह से पीस लेंगे तो इससे मुर्गियों को खाने में सहूलत होगी.

वहीं बाजरा 1 किलो मिलाना चाहिए और इसे तोड़कर फीड में शामिल करना बेहतर माना जाता है.

फीड में 700 ग्राम गेहूं को भी शामिल किया जा सकता है. याद रहे गेहूं की छोटे टुकड़े पिसे हुए फीड में शामिल करें.

जबकि सोयाबीन 1 किलो इसके अंदर शामिल करें. क्योंकि इससे मुर्गियों को प्रोटीन मिलता है और अंडा उत्पादन में बढ़ोतरी होती है.

मुर्गियों के लिए सूखी मछली का पाउडर भी अच्छा माना जाता है. इसलिए 500 ग्राम इसको भी शामिल कर सकते हैं.

1 किलो चावल या गेहूं की भूसी को भी शामिल कर लें और राइस पोल्ट्री मिल 100 से 200 ग्राम को इसमें शामिल करें.

निष्कर्ष
इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर एक एयर टाइट डिब्बे में रख लें. घर का बना हुआ फीड जब मुर्गे और मुर्गियों को देंगे तो इसके लिए जरूरी है कि हफ्ते में दो से तीन बार पानी में मल्टीविटामिन मिलाकर उन्हें दें.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

poultry farming, poultry feed, marigold, poultry
पोल्ट्री

El Nino: अल नीनो के खतरे के बीच पोल्ट्री फीड हो सकता है महंगा, पर सस्ता विकल्प भी है मौजूद

नई दिल्ली. हाल ही में वित्त मंत्रालय की ताजा मासिक आर्थिक समीक्षा...

chicken and egg rate
पोल्ट्री

Al Nino से प्रभावित होगा अंडा और मीट उत्पादन, मुर्गियों को है बड़ा खतरा

नई दिल्ली. अल नीनो के सक्रिय होने की खबरें सामने आ रही...