Home पोल्ट्री Poultry: मुर्गियों को बीमारी से बचाने के लिए इन बातों का जरूर रखें ध्यान
पोल्ट्री

Poultry: मुर्गियों को बीमारी से बचाने के लिए इन बातों का जरूर रखें ध्यान

layer hen breeds
फीड खाती मुर्गियों की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. अगर आप मुर्गी पालन करते हैं आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए. तभी मुर्गी पालन में आपको फायदा होगा. अगर ऐसा नहीं करते हैं तो मुर्गी पालन के काम में नुकसान भी हो सकता है. दरअसल, हम आपको यहां ये बताने जा रहे हैं कि मुर्गियों को बीमारियों से कैसे बचाया जा सकता है. मुर्गियों को बीमारियों से बचाने के लिए पोल्ट्री फार्मिंग मैनेजमेंट पर खास ध्यान देने की जरूरत होती है. अगर सही से मैनजमेंट नहीं करते तो पोल्ट्री फार्म में बीमारियों को आने से कोई रोक नहीं सकता है, जिससे पोल्ट्री फार्म में बड़ा नुकसान होना शुरू हो जाता है.

मुर्गी फार्म में मैनेजमेंट का सही रहना बेहद ज्यादा जरूरी है. क्योंकि आप का मैनेजमेंट सही नहीं रहेगा तो आपकी मुर्गी में बीमारी से लेकर मुर्गी में बहुत सारी अलग-अलग तरह की दिक्कतें देखने को मिल सकती हैं. इसलिए मैनेजमेंट करना बेहद ही जरूरी है. इससे मुर्गियों बीमार नहीं होंगी और आपको प्रोडक्शन भी अच्छा मिलेगा.

दो वजह से फैलती है बीमारी
आपके जहन में अभी सवाल उठ रहा होगा कि मैनेजमेंट में आखिर क्या करना है तो बता दें कि मैनेजमेंट में फार्म की बायो सिक्योरिटी पर ध्यान देने की जरूरत होती है. यानि बायो सिक्योरिटी को मेंटेन करने की जरूरत होगी. वहीं इसके साथ-साथ मुर्गियों के लिटर मैनेजमेंट में भी ध्यान देना होगा. यानी मुर्गियों के लिए जो भी बिछावन का इस्तेमाल किया जाता है या मुर्गियां जिस जगह पर रहती हैं, उसके मैनेजमेंट का भी ख्याल आपको करना पड़ेगा. वहीं मुर्गियों के लिए बिछावन अच्छा होना चाहिए. मुर्गियों के पानी का भी ध्यान देने की जरूरत होती है. क्योंकि मुर्गियों में सबसे ज्यादा बीमारी लिटर और पानी के जरिए फैलती है.

साफ पानी पिलाना चाहिए
पोल्ट्री एक्सपर्ट कहते हैं कि लिटर यानी बिछावन को हमेशा ही साफ सुथरा और ड्राई रखना चाहिए. अगर वह ज्यादा गीला होगा तो इससे मुर्गियों को दिक्कत होगी. इससे मुर्गियों में बीमारी भी फैल सकती है. उसके अलावा जो पानी आप मुर्गियों को पिला रहे हैं, उसको अच्छे से सेनीटाइज करके मुर्गियों को देना चाहिए. क्योंकि खराब पानी मुर्गी को पिलाते हैं तो उससे बहुत सारी बीमारी मुर्गी को हो सकती है. उसके साथ—साथ दे रहे हैं. उसको समय-समय पर सफाई का भी ध्यान रखना होगा. जैसे बरसात के समय में एक दिन में दो बार कम से कम साफ करना चाहिए. सर्दी के मौसम में दिन में एक बार जरूर साफ करना चाहिए तो मुर्गियों को बीमारियों से बचाया जा सकता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

poultry farming, poultry feed, marigold, poultry
पोल्ट्री

Poultry Farming: मुर्गी पालन शुरू करने से पहले पूरी जानकारी कर लें, फिर शुरू करें ये बिजनेस

नई दिल्ली. मुर्गी पालन शुरू करने से पहले कुछ बातों का ध्यान...

मुर्गियों के रहने की जगह को साफ-सुथरा रखना चाहिए.
पोल्ट्री

Poultry Farming: मुर्गियों को F1 और B1 वैक्सीन जरूर दें, सही तरीका अपनाने से ही मिलेगा फायदा

नई दिल्ली. मुर्गी पालन में मुर्गियों हों या मुर्गे दोनों को ही...

poultry news
पोल्ट्री

Poultry Farming: सोनली मुर्गियों के लिए खुद से बनाएं किफायती शेड, मुनाफा बढ़ जाएगा

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में सोनाली मुर्गी पालकर अच्छा मुनाफा कमाया जा...

achieved by strengthening the capacity and market potential of businesses within the food supply chains through training of the workforce.
पोल्ट्री

Poultry: देसी मुर्गी पालन में सही मार्केटिंग से हो सकता है तगड़ा मुनाफा

नई दिल्ली. देसी मुर्गी पालन एक ज्यादा फायदेमंद काम है. क्योंकि देसी...