Home पोल्ट्री Poultry: मुर्गियां बीमार हैं या हेल्दी, इन 8 प्वाइंट को पढ़कर करें पता
पोल्ट्री

Poultry: मुर्गियां बीमार हैं या हेल्दी, इन 8 प्वाइंट को पढ़कर करें पता

poultry farming
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. पोल्ट्री व्यवसाय तेजी के साथ बढ़ने वाला कारोबार है और इसे करके अच्छी कमाई की जा सकती है. बहुत से किसान कृषि के अलावा पोल्ट्री फार्मिंग करके भी कमाई कर रहे हैं. दरअसल, इस व्यवसाय को कम लागत में किया जा सकता है और इसमें खूब मुनाफा भी मिलता है. पोल्ट्री एक्सपर्ट कहते हैं कि बहुत से युवा नौकरी न करके पोल्ट्री फार्मिंग जैसे व्यवसाय में हाथ आजमा रहे हैं. जिससे उन्हें अच्छा खासा मुनाफा हो रहा है और वह दूसरों को रोजगार भी उपलब्ध करा रहे हैं. अगर आप भी पोल्ट्री फार्मिंग कर रहे हैं या करना चाहते हैं तो इस खबर को पूरा जरूर पढ़ें. क्योंकि इसमें आपको काम की बातें बताई जा रही हैं.

पोल्ट्री एक्सपर्ट के मुताबिक ये व्यवसाय बेहतर है लेकिन पूरी जानकारी करने से ज्यादा फायदा होगा. एक्सपर्ट के मुताबिक मुर्गियों में बीमारियों की वजह से पोल्ट्री कारोबार में नुकसान उठाना पड़ता है. क्योंकि मुर्गियों को अक्सर ही बीमारी लग जाती है. अगर पोल्ट्री फार्मर इस समस्या से बचना चाहते हैं तो उन्हें चाहिए कि मुर्गियों को बीमार होने से बचाएं. इसके लिए जरूरी है कि उन्हें पता हो कि मुर्गियां कैसे बीमार होती हैं. उसके क्या लक्षण हैं. इस आर्टिकल में हम आपको यही जानकारी देने जा रहे हैं.

यहां जानें मुर्गियों की बीमारी के बारे में
-यह जान लें कि जब मुर्गे-मुर्गियां बीमार होने लगते हैं तो एक जगह पर इकट्ठा होने लगते हैं. कुछ मुर्गियां अपनी आंखें बंद करके सिर झुका कर बैठ जाती हैं.

-जब मुर्गी कम चारा खाने लगें तो समझ जाएं कि वह बीमार हो गई हैं. बीमारी में मुर्गियां पानी भी कम पीती हैं, या बिल्कुल पीना बंद कर देती हैं.

-कुछ मुर्गियां ऐसी भी होती हैं, जो बीमारी की वजह से ज्यादा पानी पीने लगती हैं. ये भी उनके बीमार होने के लक्षण में से एक है.

-बीमारी के दौरान मुर्गियों के पंख ढीले होकर लटक जाते हैं. मुर्गियों के पंखों की सजावट बिगड़ जाती है. उनके पंख अजीब से नजर आते हैं. जिससे समझ लेना चाहिए कि मुर्गियां बीमार हो गई हैं.

-जिन मुर्गियों को खड़े होकर चलने में दिक्कत आती है. या एक जगह अधिकतर समय बैठी रह रही हैं तो ये भी बीमारी का ही लक्षण है.

-बीमार होने पर कई बार बीट का रंग हरा पीला सफेद या लाल हो जाता है. मुर्गियों का उत्पादन कम हो जाता है साथ ही अंडों का उत्पादन भी कम हो जाता है.

-मुर्गियों के पंख सूख जाएं, उनके पंख में चमक खत्म हो जाए और रंग बदल जाए तो समझ लें कि मुर्गियां बीमार हैं.

-मुर्गी के शरीर का तापमान भी ज्यादा बढ़ जाए नाक और आंख से पानी निकलने लगे तो भी समझ लेना चाहिए कि मुर्गियां बीमार हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पोल्ट्री

Egg Production: मेरठ के अरकम अंडो के उत्पादन से हर दिन कमाते हैं 1.23 लाख रुपए

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग का बिजनेस न सिर्फ स्वरोजगार का जरिया है,...

Backyard poultry farm: know which chicken is reared in this farm, livestockanimalnews
पोल्ट्री

Egg Production: ज्यादा अंडा उत्पादन के लिए मुर्गियों को दें भरपूर रोशनी, पानी का भी रखें ख्याल

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में अगर आप अंडा उत्पादन के लिए लेयर...

नर्मदा निधि आपकी आमदनी को जबरदस्त बढ़ा सकती है. ये साल भर में 160 से 180 अंडे तो देती है. इसका वजन भी बहुत तेजी के साथ बढ़ता है.
पोल्ट्री

Poultry: पोल्ट्री कॉन्क्लेव में यूपी में अंडा उत्पादन बढ़ाने पर दिया गया जोर

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में पोल्ट्री सेक्टर को आगे बढ़ाने का काम...

sonali murgi
पोल्ट्री

Poultry Farming: सिर्फ 10 हजार रुपए में शुरू किया जा सकता है मुर्गी पालन, बिल्कुल आसान तरीके से समझें

नई दिल्ली. ऐसे बहुत से युवा हैं जो अच्छी नौकरियां छोड़कर मुर्गी...