Home पोल्ट्री Poultry Farming: न तो मुर्गियों का बढ़ता है वजन न ही देती हैं ज्यादा अंडा, पढ़ें इस बीमारी के लक्षण
पोल्ट्री

Poultry Farming: न तो मुर्गियों का बढ़ता है वजन न ही देती हैं ज्यादा अंडा, पढ़ें इस बीमारी के लक्षण

poultry farming
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. मुर्गियों में क्रोनिक रेस्पिरेटरी डिजीज (सीआरडी) भी बेहद ही खतरनाक बीमारी है. ये बीमारी न सिर्फ मुर्गियों की हैल्थ को प्रभावित करती है. बल्कि मुर्गियों के प्रोडक्शन पर भी बुरा असर पड़ता है. जिससे मुर्गी पालन के काम में बड़ा आर्थिक नुकसान होता है. राजस्थान के पशुपालन विभाग के एक्सपर्ट का कहना है कि सीआरडी से मुर्गियां अंडा उत्पादन कम कर देती हैं. जिससे अंडों के कारोबार में पोल्ट्री फार्मर्स को नुकसान होता है. यदि आप ब्रॉयलर मुर्गों को पाल रहे हैं तो उनका वजन जल्दी नहीं बढ़ता है, जिसका भी नुकसान होता है.

बता दें कि सीआरडी छूतदार श्वास से सम्बन्धित मुर्गियों की बीमारी है. यह रोग सभी आयु वाले पक्षियों में होता है लेकिन 4 से 8 सप्ताह की उम्र के चूजों में ज्यादा होता है. इसमें पक्षियों के भार में कमी, अण्डा देने की क्षमता में 30 फीसद की कमी तथा धीरे-धीरे मृत्यु हो जाती है.

क्या है बीमारी का कारण
यह रोग माइकोप्लाज्मा गैलीसैप्टीकम द्वारा फैलता है. ई-कोलाई जीवाणु के संक्रमण पर यह रोग अधिक फैलता है.

लक्षण क्या है इस बीमारी का

ठंड के मौसम में रोगी पक्षियों की दूषित वायु को साँस द्वारा ग्रहण करने पर फैलता है.

रोग से ठीक हुई मुर्गियों के साथ स्वस्थ मुर्गियों को रखने पर भी यह रोग फैलता है.

रोग ग्रसित मुर्गियों के अण्डों से भी नवजात चूजों में यह रोग फैलता है.

पेट में कीड़े, स्थान परिवर्तन, विटामिन ए की कमी, असंतुलित आहार, नमी, ऋतु परिवर्तन, टीकाकरण आदि.

प्रारम्भिक लक्षण रानीखेत व आईबी से मिलते हैं.

इस रोग में श्वास में कठिनाई, नाक से स्राव तथा श्वास नली में रेटलिंग की आवाज आती है.

आहार उपयोग में कमी हो जाती है.

मुर्गी कमजोर व सूख जाती है.

अंडों के उत्पादन में कमी हो जाती है.

बींट पतली हो जाती है.

निष्कर्ष
रोग के निदान एवं उपचार के लिए पशु चिकित्सक से सम्पर्क कर रोग का नियंत्रित करें। रोकथाम के लिये मुर्गी फार्म की सामान्य प्रबन्धन व्यवस्थाएं जैसे भीड़, अमोनिया, धुंआ, धूल, नमी आदि का ध्यान रखते हुए उचित कीटाणुनाशक प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पोल्ट्री के इस बिजनेस में कई ऐसी नस्ल हैं, जो अच्छा अंडे का उत्पादन करती हैं और उनका मीट भी बेहद पसंद किया जाता है.
पोल्ट्री

Poultry: नवंबर में मुर्गियों को इन तीन बीमारियों का है खतरा, हो जाएं सतर्क

नई दिल्ली. अगर आप मुर्गी पालक हैं तो खबरदार हो जाइए. क्यों...

chicken and egg rate
पोल्ट्री

Poultry: पोल्ट्री सेक्टर में घट रहे मुनाफे की क्या वजह गिना रहे हैं एक्सपर्ट

नई दिल्ली. पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन महाविद्यालय मथुरा के पोल्ट्री विज्ञान...

Poultry farming: Not only airborne infections, but also water can spread disease in chickens, Livestocknews.com
पोल्ट्रीसरकारी स्की‍म

Poultry Farming Scheme: यूपी में बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग करने के लिए सरकार दे रही है आर्थिक मदद

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में महिलाओं को कमाई का जरिया...

पोल्ट्री

Poultry Farming: मुर्गियां अंडों का उत्पादन कम करें तो तुरंत उठाएं ये जरूरी कदम, नहीं होगा नुकसान

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में अक्सर ये देखने को मिलता है कि...