Home पोल्ट्री Poultry Farming Tips: गर्मी में मुर्गियों को खिलाएं तरबूज का छिलका, पानी की कमी न होने दें
पोल्ट्री

Poultry Farming Tips: गर्मी में मुर्गियों को खिलाएं तरबूज का छिलका, पानी की कमी न होने दें

poultry farming
प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली. गर्मियां मुर्गियों के लिए बेहद परेशान करने वाला मौसम है. क्योंकि आमतौर पर ज्यादातर जगहों पर तापमान 35 डिग्री के पार चला जाता है. जबकि इतना ज्यादा टेंपरेचर मुर्गियां सहन नहीं कर पाती हैं. इससे उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ जाता है. जिससे पोल्ट्री फार्मिंग में नुकसान होता है. इस वजह से मुर्गियां का वजन भी नहीं बढ़ पाता है. वहीं उत्पादन पर भी असर पड़ता है. जिसके चलते पोल्ट्री फार्मर्स को मुर्गी पालन के काम में नुकसान उठाना पड़ जाता है और कई बार तो उनका कारोबार भी ठप पड़ जाता है.

हालांकि मुर्गियां के लिए कुछ ऐसे उपाय हैं, जिनको आजमाने से इस मुर्गियों से गर्मियों में भी बेहतर उत्पादन लिया जा सकता है. इससे पोल्ट्री फार्मिंग के काम में आपको किसी भी तरह के नुकसान से नहीं जूझना होगा. जबकि इससे आपको पोल्ट्री फार्मिंग ज्यादा मुनाफा कमाने का मौका मिल जाएगा.

मुर्गियों में पानी की कमी न हो
एक्सपर्ट का कहना है कि गर्मी में मुर्गियों को हाइड्रेटेड रखना जरूरी होता है. जितना हो सके मुर्गियों को पानी पीने के लिए देना है.

वहीं हफ्ते में तीन दिन में एक बार दोपहर के समय में मुर्गियों को इलेक्ट्रोलाइट पाउडर या गुड़ पानी में मिक्स करके पीने के लिए देना है.

इसके अलावा मुर्गी पालक देसी मुर्गी पालन करते हैं तो आप बेहद आसानी के साथ मुर्गियों को हैल्दी रख सकते हैं.

इसके लिए तरबूज के बचे हुए छिलके या बारीक कटा हुआ हरा चारा खाने के लिए देना सबसे बेहतर होगा.

वहीं अगर मुर्गियों को खाने के लिए देते हैं तो मुर्गियों के शरीर का तापमान नॉर्मल रहता है.

जिसकी वजह से रात के समय में मुर्गियां डबल स्पीड से दाना खाती है और उनका वजन तेजी से बढ़ता है.

यदि एक मुर्गी पालक के तोर पर आपकी मुर्गियां स्वस्थ भी रहेंगी और उनका वजन भी तेजी से बढ़ेगा.

इसका सीधा सा मतलब है कि आपको पोल्ट्री फार्मिंग के बिजनेस में अच्छी कमाई करने का मौका मिल जाएगा.

निष्कर्ष
पोल्ट्री फार्मिंग अच्छा बिजनेस है लेकिन जरूरत इस बात की है कि इसे अच्छी तरह से किया जाए. मुर्गियों की जरूरत को पूरा किया जाए. मुर्गियों को सही से दाना दिया जाए. ताकि मुर्गियां बेहतर उत्पादन कर सकें और आपको फायदा मिले.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पोल्ट्री

Poultry: पोल्ट्री के लिए बना फीड ऑयल बर्ड को देता है एनर्जी, मिलता है अच्छा उत्पादन, PFI ने जानी हकीकत

नई दिल्ली. पोल्ट्री फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (PFI) की कोर टीम जिसमें प्रेसिडेंट...

पोल्ट्री

PFI की कोशिशों से HPAI वैक्सीन इंपोर्ट और मैन्युफैक्चरिंग को ​मिली मंजूरी, पोल्ट्री फार्मिंग में रुकेगी मोर्टेलिटी

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में ज्यादा घातक और रोगजनक एविएन इन्फ्लूएंजा बीमारी...