Home पोल्ट्री Poultry: पोल्ट्री फार्मर और कारोबारियों ने दूध से नहलाया तेलंगाना सीएम का फोटो, जानें वजह
पोल्ट्री

Poultry: पोल्ट्री फार्मर और कारोबारियों ने दूध से नहलाया तेलंगाना सीएम का फोटो, जानें वजह

सीएम की फोटो को दूध से नहलाते पोल्ट्री सेक्टर के लोग.

नई दिल्ली. तेलंगाना पोल्ट्री फेडरेशन (टीपीएफ), और भारतीय पोल्ट्री उपकरण निर्माता संघ (आईपीईएमए) और पोल्ट्री इंडिया ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री को सम्मानित करने के लिए एक प्रतीकात्मक पालाभिषेकम (दूध अभिषेक) समारोह का आयोजन किया. ये कार्यक्रम निजाम कॉलेज ग्राउंड के पास टीपीएफ कार्यालय में हुआ और इसमें राज्य भर से पोल्ट्री किसान शामिल हुए, जो पोल्ट्री क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री के निरंतर और सक्रिय समर्थन के लिए अपनी सामूहिक प्रशंसा व्यक्त करने के लिए एकत्र हुए थे. तेलंगाना पोल्ट्री फेडरेशन का प्रतिनिधित्व इसके पदाधिकारियों द्वारा किया गया.

इस सम्मान समारोह में अध्यक्ष कासरला मोहन रेड्डी, उपाध्यक्ष वुप्पला नरसिम्हा रेड्डी, महासचिव वुदुथला भास्कर राव, कोषाध्यक्ष वंगेटी अभिषेक रेड्डी,आईपीईएमए पोल्ट्री इंडिया के अध्यक्ष उदय सिंह बयास के साथ-साथ आईपीईएमए और पोल्ट्री इंडिया के प्रतिष्ठित कार्यकारी समिति के सदस्य अनिल धूमल और चक्रधर राव पोटलुरी भी मौजूद थे. उनकी उपस्थिति तेलंगाना के पोल्ट्री फार्मिंग समुदाय के साथ एकजुटता और सतत विकास और किसान कल्याण के लिए साझा प्रतिबद्धता दिखाई

पोल्ट्री सेक्टर के साथ खड़े हुए सीएम रेड्डी
कार्यक्रम में बोलते हुए, आईपीईएमए पोल्ट्री इंडिया के अध्यक्ष उदय सिंह ब्यास ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व की गहरी सराहना की. कहा कि हम सीएम रेवंत रेड्डी का पोल्ट्री सेक्टर को लेकर किए गए कार्यों को की वजह से अभार व्य​क्त करते हैं. वो पोल्ट्री सेक्टर के लिए तब आगे आए जब खासकर बर्ड फ्लू की घटना के दौरान पोल्ट्री सेक्टर अलग-थलग पड़ गया था. उन्होंने संकट से सेक्टर को बाहर निकालने में मदद की. उन्होंने मूल्य निर्धारण संबंधी चिंताओं को खत्म किया. फीड आपूर्ति और हाल ही में, आंगनवाड़ी अंडा आपूर्ति योजना की समीक्षा के संदर्भ में दिया गया समर्थन स्पष्ट रूप से छोटे और सीमांत पोल्ट्री किसानों के हितों की रक्षा के लिए सीएम रेवंत रेड्डी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

किसानों के सामने खड़ी हुई चुनौती
उदय सिंह ब्यास ने कहा कि साल 1975 से पोल्ट्री खेती ने तेलंगाना की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में एक आधारभूत भूमिका निभाई है. पद्मश्री डॉ. बीवी राव के दूरदर्शी नेतृत्व में, उद्योग पहले आंध्र प्रदेश पोल्ट्री फेडरेशन (एपीपीएफ) के तहत एकजुट हुआ. साल 2014 में राज्य के विभाजन के बाद, तेलंगाना पोल्ट्री फेडरेशन (टीपीएफ) पूरे तेलंगाना में पोल्ट्री किसानों के लिए प्रतिनिधि निकाय के रूप में उभरा. हाल ही में हयातनगर मंडल में अलग-थलग पड़े बर्ड फ्लू के प्रकोप ने किसानों के लिए एक बड़ी वित्तीय चुनौती खड़ी कर दी है. खासकर उन किसानों के लिए जो सीमित मार्जिन पर काम कर रहे हैं.

पोल्ट्री सेक्टर से जुड़े हुए लोग.

सरकार ने किसानों की मदद की
गौरतलब है कि रेवंत रेड्डी के नेतृत्व में तेलंगाना राज्य सरकार द्वारा दिए गए आश्वासन और निर्णायक काम ने इस क्षेत्र में स्थिरता और विश्वास बहाल करने में मदद की. मुख्यमंत्री ने आंगनवाड़ी अंडा आपूर्ति योजना को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को भी संबोधित किया, छोटे और सीमांत किसानों को सीधा लाभ सुनिश्चित करने के लिए समीक्षा का आदेश दिया. इन निरंतर और प्रभावशाली प्रयासों की मान्यता में, पोल्ट्री किसान माननीय मुख्यमंत्री के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की प्रतीकात्मक अभिव्यक्ति के रूप में पालाभिषेकम करने के लिए एक साथ आए. आईपीईएमए/पोल्ट्री इंडिया सभी प्रतिभागियों और मीडिया के सदस्यों को उनके निरंतर समर्थन के लिए हार्दिक धन्यवाद देता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

अंडा और चिकन की बढ़ती मांग को दूर करने के लिए उत्तराखंड सरकार ने प्रयास तेज किए हैं.
पोल्ट्रीमीट

Poultry: तगड़ी कमाई के लिए फरवरी-मार्च में शुरू करें मुर्गी पालन का काम

नई दिल्ली. मुर्गी पालन का काम एक ऐसा काम है, जिसको घर...