Home पोल्ट्री Egg Production: सही फीड का चुनाव और सप्लीमेंट देने से ज्यादा अंडा देती हैं मुर्गियां
पोल्ट्री

Egg Production: सही फीड का चुनाव और सप्लीमेंट देने से ज्यादा अंडा देती हैं मुर्गियां

poultry farming, poultry feed, marigold, poultry
प्रतीकात्मक

नई दिल्ली. अगर आप लोग अंडे उत्पादन के लिए मुर्गी पालन कर रहे हैं और ये चाहते हैं कि मुर्गियां ज्यादा अंडे दें. साथ-साथ मुर्गियां समय पर अंडे दें और मुर्गियों के अंडों का क्वालिटी भी अच्छी हो तो कुछ बातों पर ध्यान देना बहुत ही जरूरी होता है. इसके लिए ये जानना भी जरूरी होता है कि क्या-क्या काम आप लोगों को करना चाहिए. ताकि मुर्गियां समय पर अंडे देती हैं. बता दें कि 9 से 11 महीने तक मुर्गियां अंडा देना शुरू कर देती हैं. यहां ये भी दिक्कत देखने को मिलती है कि मुर्गियां अंडे को तोड़कर खा जाती हैं. कई बार मुर्गियों के अंडों की क्वालिटी अच्छी नहीं होती है.

यदि आप चाहते हैं कि ये समस्याएं न आएं तो अंडे देने वाली मुर्गियों को अच्छी क्वालिटी का दाना खाने के लिए देना होगा. बहुत सारे लोग अंडे उत्पादन के लिए मुर्गी पालन करते हैं. पर अंडे उत्पादन के लिए पाली गई मुर्गियों को कैसा दाना खिलाया जाता है उसके बारे में नहीं जानते हैं और वह कोई भी दाना मुर्गियों को खिलाते हैं. जिसकी वजह से मुर्गियां समय पर अंडे नहीं देती हैं.

कैसा फीड खिलाएं, सप्लीमेंट भी दें
इसलिए हमेशा याद रखें कि अंडा उत्पादन के लिए पाली गई मुर्गियों को स्टार्टर या फिनिशर दाना नहीं खिलाया जाता है.

अंडे उत्पादन के लिए पाली गई मुर्गियों को अच्छी क्वालिटी का लेयर दाना खिलाया जाता है. हालांकि जब मुर्गियां छोटी होती हैं तब स्टार्टर या फिनिशर दाना खिलाया जाता है.

जब मुर्गियां बड़ी हो जाती हैं तब उन्हें लेयर दाना खिलाया जाता है तो अगर आप लोग अंडे उत्पादन के लिए मुर्गी पालन करते हैं तो उन्हें लेयर दाना ही खिलाएं.

जब आप मुर्गियों को लेयर दाना खिलाना चालू करेंगे तो मुर्गियां समय पर अंडे भी देगी और ज्यादा अंडे भी देंगी.

अगर आप लोग यह चाहते हैं कि मुर्गियां समय पर अंडे दें, ज्यादा अंडे दें और उसके साथ-साथ मुर्गियों के अंडों का क्वालिटी भी अच्छा हो, तो सप्लीमेंट भी देते रहें.

मुर्गियों को कैल्शियम या विटामिन नहीं देते हैं तो मुर्गियों के अंडे उत्पादन कम हो जाएगा. मुर्गियां कमजोर हो जाएंगी या मुर्गियां अंडे तोड़ कर खाएंगी.

इसलिए हफ्ते में लगातार तीन दिन तक दिन में एक बार शाम के समय में मुर्गियों को
कैल्शियम देना चाहिए.

उसके बाद हर 10 या 15 दिन के गैप में हफ्ते में लगातार तीन दिन में एक बार मुर्गियों को विटामिन या मल्टीविटामिन देना चााहिए.

अगर आप लोग इस तरीके से अंडे उत्पादन के लिए मुर्गी पालन करेंगे तो मुर्गियां कमजोर भी नहीं होंगी और उसके साथ-साथ मुर्गियां अंडे तोड़कर भी नहीं खाएंगी. जिससे मुनाफा बढ़ जाएगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

अंडा और चिकन की बढ़ती मांग को दूर करने के लिए उत्तराखंड सरकार ने प्रयास तेज किए हैं.
पोल्ट्री

Poultry Farming Tips: सही ढंग से करें पोल्ट्री फार्म का निमार्ण, पर्दे, सफाई और ऊंचाई पर दें ध्यान

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्म में बदबू आने से न सिर्फ पोल्ट्री फार्मर...

पोल्ट्री के बिजनेस में बीमारियां रोक लीं तो ये मुनाफे का सौदा होता है.
पोल्ट्री

Poultry: पोल्ट्री फार्म से आती है बदबू, रोकने का दो तरीका है बेहद कारगर

नई दिल्ली. मुर्गी पालन अच्छा काम है लेकिन मुर्गी फार्म से जो...

पोल्ट्रीमीट

Poultry: ब्रॉयलर मुर्गों का वजन बढ़ाने वाला सुपर फॉर्मूला फीड में छिपा है

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में मोटे तौर पर दो तरह से कमाई...