Home पोल्ट्री Poultry: पोल्ट्री फार्मर हो जाएं सावधान, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
पोल्ट्री

Poultry: पोल्ट्री फार्मर हो जाएं सावधान, सरकार ने जारी की एडवाइजरी

अंडा और चिकन की बढ़ती मांग को दूर करने के लिए उत्तराखंड सरकार ने प्रयास तेज किए हैं.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. पशुपालन विभाग, उत्तर प्रदेश (Animal Husbandry Department Uttar Pradesh) के आधिकारिक चैनल पर सर्दियों में प्रवासी पक्षियों के माध्यम से फैलने वाले बर्ड फ्लू (Avian Influenza) को लेकर एक एडवाइजरी जारी की गई है. उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पोल्ट्री फार्मर्स को अलर्ट रहने की बात कही गई है. साथ ही बर्ड फ्लू के रोकथाम और निगरानी के लिए आयोजित एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला भी में तमाम अहम जानकारी भी पोल्ट्री फार्मर्स को दी गई. ये वर्कशॉप पशुपालन विभाग, उत्तर प्रदेश एवं झपाइगो इंडिया की ओर से आयोजित की गई थी.

एक्सपर्ट ने बताया कि सर्दियों में बर्ड फ्लू फैलने का मुख्य स्रोत प्रवासी पक्षी होते हैं. खासतौर पर ​सितंबर से मार्च के बीच सर्दियों के मौसम में साइबेरिया सहित अन्य ठंडे क्षेत्रों से प्रवासी पक्षी (Migratory Birds) भारत की आर्द्रभूमि (Wetlands) और रामसर साइट्स पर आते हैं. जकि इसी दौरान सबसे ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत होती है.

बचाव के लिए क्या तरीका अपनाएं
एक्सपर्ट का कहना है कि ​इन जंगली प्रवासी पक्षियों में स्वयं बीमारी के बाहरी लक्षण नहीं दिखते हैं, ये असिम्प्टोमैटिक कैरियर होते हैं.,

इनकी बीट (Fecal samples) और नाक के स्राव (Nasal secretions) में एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस मौजूद रहता है.

जिससे स्थानीय मुर्गियों और घरेलू पक्षियों में संक्रमण फैलने का खतरा रहता है. जिससे ये कारोबार चौपट हो सकता है.

निगरानी (Surveillance) और लैब जांच की प्रक्रिया की बात करें तो संक्रमण को पोल्ट्री फार्मों तक पहुंचने से पहले ही रोकने के लिए आर्द्रभूमि क्षेत्रों में नियमित सैंपलिंग और सर्विलांस किया जा रहा है.

सबसे पहले एकत्रित सैंपल को प्रारंभिक जांच के लिए सेंट्रल डिजीज डायग्नोस्टिक लैब (CDDL) भेजा जाता है.

संदिग्ध या पॉजिटिव पाए जाने पर अंतिम पुष्टि (Confirmation) के लिए सैंपल राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान (NIHSAD – निषाद), भोपाल (जो WHO/WOAH द्वारा मान्यता प्राप्त शीर्ष लैब है) भेजा जाता है.

वहां से पुष्टि होने के बाद ही प्रभावी नियंत्रण और रोकथाम की कार्रवाई शुरू की जाती है. ताकि खतरे को रोका जा सके.

​पोल्ट्री किसानों के लिए व्यावहारिक सबक (बायोसिक्योरिटी) ​चूंकि सितंबर से मार्च के बीच प्रवासी पक्षी सक्रिय रहते हैं.

इसलिए मुर्गी पालकों को इस अवधि में अपने फार्म के चारों ओर बर्ड नेट (जाली) लगाकर रखनी चाहिए.

निष्कर्ष
ताकि कोई भी जंगली या प्रवासी पक्षी फार्म के दाने-पानी या शेड के संपर्क में न आ सके. इससे पोल्ट्री बर्ड को बर्ड फ्लू से बचाया जा सकता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Leave a comment

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Related Articles

poultry farming, poultry feed, marigold, poultry
पोल्ट्री

Poultry Farming: प्रबंधन में की गई गलतियों के कारण मुर्गियों को ठंड में होती है गंभीर ई-कोलाई बीमारी

नई दिल्ली. सर्दियों के मौसम में मुर्गियों में होने वाली सबसे घातक...

poultry farming
पोल्ट्री

Poultry: ठंड में पांच बीमारियां पोल्ट्री फार्मिंग में लाती हैं बड़ा नुकसान

नई दिल्ली. ठंड की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में पोल्ट्री फार्मिंग...

पोल्ट्री

Egg Production: ये तीन उपाय आजमाएं, मुर्गियां अंडा तोड़कर नहीं खाएंगी, यही है सही इलाज

नई दिल्ली. लेयर मुर्गियों को अंडा उत्पादन के लिए पाला जाता है....