Home पोल्ट्री Poultry Farming Tips: सही ढंग से करें पोल्ट्री फार्म का निमार्ण, पर्दे, सफाई और ऊंचाई पर दें ध्यान
पोल्ट्री

Poultry Farming Tips: सही ढंग से करें पोल्ट्री फार्म का निमार्ण, पर्दे, सफाई और ऊंचाई पर दें ध्यान

अंडा और चिकन की बढ़ती मांग को दूर करने के लिए उत्तराखंड सरकार ने प्रयास तेज किए हैं.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्म में बदबू आने से न सिर्फ पोल्ट्री फार्मर को दिक्कत आती है. बल्कि आस—पड़ोस में रहने वाले लोगों को भी परेशानी होती है. एक्सपर्ट कहते हैं कि कई बार मुर्गी फार्म गलत तरीके से निर्माण करने की वजह से भी ऐसा होता है. असल में मुर्गी फार्म को अच्छे से निर्माण करना बहुत ही जरूरी है. पोल्ट्री फार्म को अच्छे से निर्माण करने का मतलब यह नहीं है कि आप लोगों को बहुत पैसा लगाकर पोल्ट्री फार्म का निर्माण करना है. जबकि बांस से साधारण तरीके से भी पोल्ट्री फार्म का निर्माण कर सकते हैं. बस सही तरीके को अपनाना है.

पोल्ट्री फार्म को इस तरीके से निर्माण करें कि हवा आसानी से आर-पार हो जाए. कई बार पोल्ट्री फार्म में हवा आसानी से आर-पार नहीं होती है तो मुर्गी घर के अंदर अमोनिया गैस का उत्पन्न हो जाएगी और अमोनिया गैस की वजह से बदबू आना शुरू हो जाती है. इसीलिए मुर्गी घर को इस तरीके से निर्माण करना है ताकि हवा का संचार हो. हवा आसानी से आर-पार हो सके.

यहां और भी कारण जानें
वेंटिलेशन पर भी ध्यान देना चाहिए. अगर आप लोग बांस से मुर्गी घर का निर्माण करते हैं तो नीचे की तरफ से घनी जाली लगाना चाहिए.

ऊपर की तरफ से पतली जाली लगाएं. ताकि हवा आसानी से आर-पार हो सके. अगर हवा का संचार अच्छे से होगा हवा आसानी से आर-पार होगी.

इससे पोल्ट्री फार्म में अमोनिया गैस का उत्पन्न नहीं होगी. जबकि पोल्ट्री फार्म से बदबू भी नहीं निकलेगी.

फॉर्म में पर्दे का इस्तेमाल सही से करना चाहिए. जबकि बहुत सारे लोग फार्म में पर्दे का इस्तेमाल सही से नहीं करते हैं.

जिसकी वजह से मुर्गी फार्म में बदबू आती है. शाम के समय में पर्दे से मुर्गी घर को ढक देना चाहिए और सुबह जब धूप निकलना शुरू होता है तब उस समय पर्दे को ऊपर कर दें.

ऐसा करने से पोल्ट्री फार्म के अंदर जो भी गैस होगी वह बाहर निकल जाएगी.

वहीं बहुत से लोग पोल्ट्री फार्म को नीचा रखते हैं. इससे बारिश का पानी फार्म के अंदर
चला जाता है और उसके वजह से बिछावन गीला हो जाता है.

बिछावन गीला होने के वजह से मुर्गी घर के अंदर से बदबू निकलना शुरू हो जाती है.

इसीलिए फार्म को ऊंचा बनाना चाहिए. जो जमीन लेवल है उससे थोड़ा ऊंचा बनाएं.

इससे बारिश का पानी फॉर्म के अंदर नहीं जा पाएगा. अगर बिछावन सूखा रहेगा और फार्मर साफ सफाई पे ध्यान देंगे तो पोल्ट्री फार्म से बदबू नहीं आएगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

poultry farming, poultry feed, marigold, poultry
पोल्ट्री

Poultry Farming: मुर्गी पालन शुरू करने से पहले पूरी जानकारी कर लें, फिर शुरू करें ये बिजनेस

नई दिल्ली. मुर्गी पालन शुरू करने से पहले कुछ बातों का ध्यान...

मुर्गियों के रहने की जगह को साफ-सुथरा रखना चाहिए.
पोल्ट्री

Poultry Farming: मुर्गियों को F1 और B1 वैक्सीन जरूर दें, सही तरीका अपनाने से ही मिलेगा फायदा

नई दिल्ली. मुर्गी पालन में मुर्गियों हों या मुर्गे दोनों को ही...

poultry news
पोल्ट्री

Poultry Farming: सोनली मुर्गियों के लिए खुद से बनाएं किफायती शेड, मुनाफा बढ़ जाएगा

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में सोनाली मुर्गी पालकर अच्छा मुनाफा कमाया जा...

achieved by strengthening the capacity and market potential of businesses within the food supply chains through training of the workforce.
पोल्ट्री

Poultry: देसी मुर्गी पालन में सही मार्केटिंग से हो सकता है तगड़ा मुनाफा

नई दिल्ली. देसी मुर्गी पालन एक ज्यादा फायदेमंद काम है. क्योंकि देसी...