Home पोल्ट्री Poultry: मुर्गियों को दें लहसुन-अदरक का मिश्रण, ठंड में नहीं होंगी बीमार
पोल्ट्री

Poultry: मुर्गियों को दें लहसुन-अदरक का मिश्रण, ठंड में नहीं होंगी बीमार

poultry farming
प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली. बीमारियों मुर्गियों को भी परेशानी करती हैं. जिससे मुर्गी पालन का काम खराब हो जाता है. इससे पोल्ट्री फार्मिंग के बिजनेस में नुकसान होता है. खासतौर पर ठंड के समय में मुर्गियों को कई बीमारियां घेर लेती हैं. असल में ठंड के समय में ठंड ज्यादा होने की वजह से मुर्गियां पर कई बीमारियां आक्रमण करती हैं. ठंड के वक्त में ही मुर्गियों को रानीखेत, बीमारी सबसे ज्यादा परेशान करती है. वहीं दिसंबर और जनवरी के महीने में ही आईबीडी बीमारी भी मुर्गियों को घेर लेती है. इसके अलावा ठंड के समय मुर्गियों को कोलाइज बीमारी भी हो जाती है.

एक्सपर्ट का कहना है की सीआरडी बीमारी भी इसी वक्त मुर्गियों को सबसे ज्यादा परेशान करती है. इस वजह से मुर्गी पालन में ठंड के दौरान नुकसान हो जाता है और बहुत से अनुभवी मुर्गी पालक ठंड में मुर्गी पालन नहीं करते हैं. हालांकि ठंड के समय भी मुर्गी पालन किया जा सकता है और मुर्गियों से अच्छा उत्पादन भी लिया जा सकता है. बस इसके लिए जरूरत इस बात की है कि ठंड के समय मुर्गियों को स्वस्थ रखा जाए ताकि उन्हें बीमारियां ना लग सकें.

कैसे तैयार करें मिश्रण
एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप मुर्गियों को ठंड में होने वाली बीमारियों से बचाना चाहते हैं तो लहसुन और अदरक मुर्गियों को खाने के लिए जरूर दें.

इसके लिए लहसुन और अदरक का मिश्रण देना होगा. मिश्रण तैया करने के लिए 1 लीटर पानी लेना होगा. 1 लीटर पानी में 20 ग्राम कुटा हुआ लहसुन और 20 ग्राम अदरक मिला देना है.

इन दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करने के बाद इस पानी को उबालना है. पानी को तब तक उबालना है. जब तक पानी आधा न रह जाए.

जब पानी अच्छी तरह से पक जाए तब पानी का ठंडा होने के लिए छोड़ दें और जब पानी ठंडा हो जाए तो इस पानी को मुर्गियों को पिला दें.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस पानी को सीधी नहीं पिलाना है. इसे मुर्गियों के पानी में मिक्स कर देना है और फिर मुर्गियों को पीने के लिए देना है.

आपको पानी उतना ही लेना है जितना पानी में एक बार में मुर्गियां पी लें. अगर हफ्ते में दो बार आप ऐसा करते हैं तो फायदा मिलेगा.

निष्कर्ष
क्योंकि इसको देने से मुर्गियों की इम्युनिटी बढ़ जाती है. जिसकी वजह से ठंड के दौरान मुर्गियों को कोई बीमारी आसानी से नहीं घेर पाती हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

poultry news
पोल्ट्री

Poultry Farming: सोनाली नस्ल से अंडा और मीट दोनों से होती है कमाई

नई दिल्ली. मुर्गी पालन में अगर सोनाली नस्ल की मुर्गी पालते हैं...

पोल्ट्री

Poultry Disease: प्राकृतिक चीजों से करें मुर्गियों की बीमारी का इलाज, इम्यूनिटी भी होगी बूस्ट

नई दिल्ली. अगर आप पोल्ट्री फार्मर हैं और मुर्गियों को महामारी वाली...

Backyard poultry farm: know which chicken is reared in this farm, livestockanimalnews
पोल्ट्री

Poultry Farming: फीड खिलाने में बरते सावधानी, आलू भी मुर्गियों को पहुंचा सकता है नुकसान

नई दिल्ली. आमतौर पर एक पोल्ट्री फार्मर ये चाहता है कि पोल्ट्री...