Home पोल्ट्री Poultry: कम बजट में शुरू करें मुर्गी पालन, अनुभव होने पर करें बड़ा इंवेस्ट
पोल्ट्री

Poultry: कम बजट में शुरू करें मुर्गी पालन, अनुभव होने पर करें बड़ा इंवेस्ट

livestookanimalnews-poultry-cii-egg-
पोल्ट्री फॉर्म में चूजे. live stock animal news

नई दिल्ली. पूंजी ज्यादा नहीं है और कम पूंजी से कुछ बिजनेस करने के बारे में सोच रहे है तो मुर्गी पालन का काम चुन सकते हैं. ये काम आसान भी है और इसे करने के लिए बहुत ज्यादा पैसों की भी जरूरत नहीं होती है. मुर्गी पालन एक ऐसा काम या ऐसा बिजनेस है जिस काम को आप लोग एकदम कम पूंजी से कम पैसे से भी शुरू कर सकते हैं. यदि आपके पास बजट कम है तो छोटा सा शेड बनाकर इस काम को शुरू करें. शेड को ऐसी चीजों से बनाएं, जो सस्ती हों. बहुत से मुर्गी पालक टिन शेड और बांस आदि की मदद से ऐसा करते हैं.

जब छोटा और सस्ता शेड तैयार हो जाए तो उसके बाद 10 या 15 देसी मुर्गियां खरीदकर इस काम को शुरू कर दें. फिर कुछ मुर्गा भी खरीदना है और 10 या 15 मुर्गियों से ही मुर्गी पालन शुरू कर देना है. अगर आप लोग मुर्गियों से चूजे निकालना चाहते हैं तो इस अवस्था में आप लोगों को थोड़ी बड़ी साइज के मुर्गियों को खरीदना होगा.

कुछ ही महीने में होगी अच्छी कमाई
अगर आप लोग मुर्गियों को लगभग 5 से 6 महीने तक पालना चाहते हैं और उसके बाद सेल कर देना चाहते हैं तो इस अवस्था में छोटी साइज की मुर्गियों को खरीदना होगा.

हालांकि छोटी साइज यानि कम उम्र की मुर्गियों से इस काम को शुरू करने के लिए उनकी संख्या कुछ ज्यादा रखना होगा.

वहीं मुर्गी कम खरीदेंगे तो एवरेज वजन ज्यादा होगा. बर्ड का वजन ज्यादा होने की वजह से आप लोगों का ज्यादा मुनाफा होगा.

छोटी साइज के 15 मुर्गियों को खरीद कर लाएंगे तो इन मुर्गियों को खरीदा हुआ दाना बिल्कुल भी खाने के लिए नहीं दें.

मुर्गियों को सुबह होते ही बाहर छोड़ दें. जब आप लोग मुर्गियों को बाहर छोड़ेंगे तो मुर्गियां अपना चारा खुद ढूंढ कर खा लेंगी.

समय-समय पर मुर्गियों को घर का बनाया हुआ दाना या घर का जो भी बचा हुआ खाना होता है वह खाने के लिए देना चाहिए.

जैसे सब्जियों का छिलका खाने के लिए दे सकते हैं. सहजन के पत्ते खाने के लिए दे सकते हैं.

केले के पत्ते खाने के लिए दे दें. पपीता पकाकर खाने के लिए देना है. इसके अलावा आप लोगों के घर में जो भी अनाज होते हैं वह भी खाने के दे दें.

इस तरह से मुर्गियों को पालने में एक रुपए भी खर्च नहीं करना होगा. वहीं जब आप लोग इन मुर्गियों को इस तरीके से पालेंगे तो लगभग 6 महीने एवरेज वजन 1 से 2 किलो के बीच होगा.

देसी मुर्गियों को आसानी के साथ 400 रुपए से लेकर 600 रुपए किलो तक बेचा जा सकता है.

15 देसी मुर्गियों कों अगर 450 रुपए के हिसाब से बेचते हैं तो तकरीबन 10 हजार रुपए की इनकम हो सकती है.

निष्कर्ष
यदि घर की महिलाएं इस काम को करें तो वो अच्छी पूंजी बना सकती हैं. जबकि उन्हें अपने खर्च के लिए किसी दूसरे पर निर्भर नहीं होना होगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पोल्ट्री

Poultry Farming Tips: मुर्गी पालन नहीं करना चाहते हैं तो पालें बत्तख, इसमें है तगड़ा मुनाफा

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में मुर्गी पालन के अलावा बत्तख पालन भी...

पोल्ट्री

Poultry News: बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग में साइंटिफिक तरीकों को अपनाने से मिलता है बेहतर उत्पादन

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग (Poultry Farming) कम बजट...

Vaccination reduces the use of antibiotics, hence reduce the AMR.
पोल्ट्री

Poultry: मुर्गियों को ट्रांसपोर्ट के लिए लोड करने से सबसे ज्यादा तनाव का सामना करना पड़ता है

नई दिल्ली. मुर्गियों को पकड़ने, लोड करने और ट्रांसपोर्ट के दौरान होने...

poultry farming
पोल्ट्री

Poultry: 4 मुर्गियों से शुरू करनें पोल्ट्री फार्मिंग, आगे चलकर खूब होगा मुनाफा

नई दिल्ली. क्या आप जानते हैं कि सिर्फ 4 देसी मुर्गियों से...