Home पोल्ट्री Poultry: गर्मी में शेड, पानी और फीड मैनेजमेंट पर ध्यान दें पोल्ट्री फार्मर्स
पोल्ट्री

Poultry: गर्मी में शेड, पानी और फीड मैनेजमेंट पर ध्यान दें पोल्ट्री फार्मर्स

बेरोजगारी की दर कम करने और रोजगार के नए अवसर प्राप्त करने के लिए सरकार योजना लेकर आई है.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. अप्रैल का महीना तकरीबन आधा बीतने को है और टेंपरेचर दिन-ब-दिन बढ़ता चला जा रहा है. कई इलाकों में तो टेंपरेचर 40 डिग्री के आसपास पहुंच गया है. हालांकि अभी रात में ज्यादा गर्मी नहीं है. इस वजह से थोड़ा राहत है लेकिन दिन में पड़ रही है गर्मी और बढ़ते टेंपरेचर की वजह से मुर्गी पालन में कुछ जरूरी एहतियात की जरूरत है. ताकि मुर्गी पालन में कोई परेशानी ना आए और मुर्गियों से बेहतर उत्पादन लिया जा सके. जब अच्छा उत्पादन मिलेगा तभी पोल्ट्री फार्मिंग में फायदा भी होगा.

बिहार सरकार के डेयरी मत्स्य और पशु संसाधन विभाग (Dairy Fisheries and Animal Resources Department) के एक्सपर्ट की ओर से लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) को बताया गया कि गर्मी में मुर्गियों को सुरक्षित रखने के लिए तीन स्तरों पर काम करने की जरूरत है. विभाग के एक्सपर्ट के मुताबिक मुर्गियों के शेड मैनेजमेंट, जल प्रबंधन और फीड मैनेजमेंट पर ध्यान देने की जरूरत है. जिससे पोल्ट्री फार्मिंग में मुर्गियों को दिक्कतों से बचाया जा सकता है.

शेड मैनेजमेंट में क्या करें
शेड मैनेजमेंट की बात की जाए तो वेंटीलेशन का जरूर ख्याल रखें. ताकि फ्रेश का हवा का प्रवाह शेड में हो सके.

शेड की छत पर फव्वारे लगाएं, या सूखी घास, फूस डालकर छत को ठंडा रखने की कोशिश करें. शेड की छत पक्की हो तो ऊपर के हिस्से पर सफेद पेंट करें.

शेड के अंदर साफ सफाई का खास ख्याल रखें. अगर फव्वारे आदि चला रहे हैं तो मुर्गियों का फर्श गीला नहीं होना चाहिए.

अगर मुर्गियों का फर्श गीला होता है तो इससे उन्हें बीमारियों हो सकती हैं. इसलिए सूखा और कीटाणु रहित रखें.

पानी की व्यवस्था करें
मुर्गियों को 24 घंटे साफ और ठंडा पानी उपलब्ध कराना चाहिए. पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स या नमक मिलाएं.

जिससे गर्मी का तनाव कम होता है. मुर्गियों के पानी के बर्तनों को साफ रखना जरूरी है.

फीड कब खिलाना है
मुर्गियों को समय पर चारा उपलब्ध कराना चाहिए. सुबह फीड जल्दी दें और देर शाम को फीड खिलाएं.

गर्मी में पचने में आसान और पोषक तत्वों से भरपूर फीड ही मुर्गियों को खिलाना चाहिए.

पोल्ट्री में फफूंद से बचने के लिए ताजा फीड का इस्तेमाल करें. ताकि मुर्गियों को इससे किसी तरह की दिक्कत ना आए.

निष्कर्ष
यदि ये तीन काम पोल्ट्री फार्मर्स गर्मी में कर लेते हैं तो मुर्गियों से सही उत्पादन ले सकते हैं और पोल्ट्री फार्मिंग में इससे उन्हें मुनाफा भी मिलेगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

bird flu, poultry, livestock animal news
पोल्ट्री

Poultry Farming: गर्मी में मुर्गियां सीआरडी की हो जाती हैं शिकार, बचाव न करने पर होता है बड़ा नुकसान

नई दिल्ली. गर्मी के महीनों में मुर्गियों को बीमारियां बहुत परेशनी करती...

नर्मदा निधि आपकी आमदनी को जबरदस्त बढ़ा सकती है. ये साल भर में 160 से 180 अंडे तो देती है. इसका वजन भी बहुत तेजी के साथ बढ़ता है.
पोल्ट्री

Poultry Farming: ये 10 देसी नस्ल की मुर्गियां देती हैं ज्यादा अंडे, कमाई से आप हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में अंडा उत्पादन करने के लिए लेयर नस्ल...