Home डेयरी Butter Sales: इस राज्य में 757 फीसद बढ़ गई सफेद मक्खन की बिक्री
डेयरी

Butter Sales: इस राज्य में 757 फीसद बढ़ गई सफेद मक्खन की बिक्री

व्हाइट बटर की तस्वीर.

नई दिल्ली. देश का राजस्थान राज्य डेयरी क्षेत्र में बेहतरीन काम कर रहा है. पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत ने हाल ही में आयोजित एक समीक्षा बैठक में इस और इशारा किया है. उन्होंने सरस ब्रांड को वर्ल्ड लेवल पर स्थापित करने की दिशा में किया जा रहे कामों की जानकारी मीडिया के सामने रखी है. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार न केवल डेयरी उत्पादों की गुणवत्ता और उत्पादन पर जोर दे रही है, बल्कि इनोवेशन और आधुनिक तकनीक के जरिए से किसानों और पशुपालकों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में भी काम किया जा रहा है.

मंत्री की ओर से बताया गया कि सरस व्हाइट बटर की बिक्री में 757 फ़ीसदी की अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की गई है. उन्होंने बताया मिठाई की बिक्री में 38 फीसदी, घी में 21 परसेंट, फ्लेवर्ड मिल्क में प्रशित और फ्रेश प्रोडक्ट की बिक्री में 18 परसेंट का इजाफा दर्ज किया गया है. जिसके चलते आरसीडीएफ और उससे जुड़े संघ ने मौजूदा वित्तीय वर्ष में 400 करोड़ रुपए से अधिक का फायदा कमाया है.

इनोवेशन की वजह से मिली सफलता
आरसीडीएफ और उससे जुड़े संघ होने इस बार 400 करोड़ रुपए से ज्यादा का फायदा कमाकर पिछले साल की मुकाबले 34 फीसदी ज्यादा मुनाफा कमाया है. मंत्री ने बताया कि इस कामयाबी के पीछे अमृतम अभियान जैसे इनोवेशन का अहम रोल है. इसके चलते पूरे राज्य में दूध की गुणवत्ता की जांच के लिए मोबाइल वैन और औचक निरीक्षण का सिलसिला शुरू किया गया है. अब तक 9182 नमूने लिए गए हैं. जिसमें से 5820 का निरीक्षण किया जा चुका है. साथ ही दूध का दूध पानी का पानी अभियान के जरिए उपभोक्ताओं में जागरूकता फैलाने के मकसद से 15060 सैंपलों को निशुल्क वितरित किया गया है.

125 मीट्रिक टन मिठाइयां बेची गईं
मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई स्वरोजगार योजना के तहत 2024 तक 12265 आवेदन मिले हैं. जिसमें से 8250 को मंजूरी भी दे दी गई है. जिसमें युवा महिलाएं और स्वयं सहायता समूह के लिए स्वरोजगार के लिए नए दरवाजे खुल गए हैं. दीपावली के मौके पर एक जिला एक डेयरी उत्पादन की तरफ 125 मीट्रिक टन से ज्यादा मिठाइयां की राज्यभर में एक साथ बिक्री कर एक मिसाल बनाई गई थी. उपभोक्ता में अलवर का मिल्क केक और बीकानेर की सोनपापड़ी को खास तौर पर पसंद किया गया. वहीं राजस्थान का डेयरी उद्योग सिर्फ दूध उत्पादन तक ही सीमित नहीं है, बल्कि आत्मनिर्भर भारत में एक मजबूत दीवार का काम कर रहा है

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy Sector: बिहार समेत पांच राज्यों में डेयरी सेक्टर को मजबूत करने पर 4 फॉर्मूले पर होगा काम

नई दिल्ली. डेयरी के बिजनेस के जरिए किसानों की इनकम को बढ़ाने...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

MP Dairy News: 26 हजार गांवों से दूध संकलन का बनाया टारगेट, पांच साल में पूरा होगा ये लक्ष्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को देश की अग्रणी ‘मिल्क कैपिटल’ के रूप...

डेयरी

Dairy News: अब पहले से मजबूत होगी सांची ब्रांड की गुणवत्ता और उपभोक्ता सेवा

नई दिल्ली. सांची ब्रांड की गुणवत्ता, सुरक्षित दुग्ध परिवहन और उपभोक्ता सेवाओं...

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
डेयरी

Dairy: मध्य प्रदेश में हर दिन 9.75 लाख लीटर दूध का हो रहा है कलेक्शन

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को मिल्क कैपिटल...