Home पशुपालन RAJUVAS: पशुओं को कुपोषण से बचाव को मिनरल मिक्सचर और कृमिनाशक दवा बेहद जरूरी
पशुपालन

RAJUVAS: पशुओं को कुपोषण से बचाव को मिनरल मिक्सचर और कृमिनाशक दवा बेहद जरूरी

RAJUVAS, Animal Husbandry, Veterinary University. livestocanimalnews
पशुओं का इलाज करते चिकित्सक

नई दिल्ली. वेटरनरी विश्वविद्यालय, बीकानेर एवं पशुपालन विभाग, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में राज्य सरकार की 100 दिन की कार्य योजना के तहत गुरूवार को गांव रणजीतपुरा (बज्जू) में पशुचिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया.

मिनरल मिक्सचर एवं कृमिनाशक दवा दी गई
निदेशक क्लिनिक डॉक्टर प्रवीन बिश्नोई ने बताया कि पशुचिकित्सा शिविर के माध्यम से गाय, भैंस, बकरी, ऊंट आदि रोगग्रस्त पशुओं में विभिन्न बीमारियों का ईलाज किया गया. शिविर के दौरान कुल 288 पशुओं को इलाज किया गया, जिसमें से 200 पशुओं को कुपोषण एवं अन्तः परजीवियों से बचाव हेतु मिनरल मिक्सचर एवं कृमिनाशक दवा दी गई.

बीमारियों से बचाने के तरीके भी बताए
पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉक्टर एसपी जोशी एवं उपनिदेशक डॉक्टर राजेश पारीक ने पशुपालकों और किसानों को पशुओं में फैल रहीं बीमारियों से बचाने के तरीके भी बताए गए. साथ ही बताया कि जब भी कोई पशु बीमार हो तो उसे तुरंत पशु चिकित्सक के पाए जरूर ले जाएं.

पीजी एवं इर्न्टस विद्यार्थियों को सिखाया इलाज करना
शिविर के आयोजन में पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर के पशु शल्य चिकित्सा विभाग के डॉक्टर सुरेश झीरवाल, पशु प्रसुति एवं मादा रोग विभाग के डॉक्टर प्रमोद धतरवाल, पशु परजीवी विभाग के डॉक्टर अभिषेक गुप्ता, पशु औषध विभाग के डॉक्टर सुमनिल मारवाह, टीचिंग एसोशिएट डॉक्टर रूचि पटवा, पीजी एवं इर्न्टस विद्यार्थियों ने अपनी सेवाएं प्रदान की.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal Husbandry: पशु की आंख से निकल रहा है पानी तो खुद न करें इलाज, इसे हल्के में भी न लें

नई दिल्ली. पशुपालन में पशुओं की देखरेख के दौरान कई बार आपने...

पशुपालन

Animal Disease: लंपी स्किन डिजीज पर यूपी ने पा लिया काबू, समय पर इलाज से जल्द ठीक हो रहे पशु

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के पशुपालन विभाग के रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र...

Animal Husbandry: Milk animals can become sick in extreme cold, adopt these methods to protect them from diseases.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: पशुधन बीमा पोर्टल से पशुपालकों को पशुधन ​बीमा लेना होगा आसान, इसके हैं कई फायदे

नई दिल्ली. मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज मंत्रालय के केंद्रीय...