Home मछली पालन Fisheries: छत्तीसगढ़ में Fisheries Inspector के पदों पर होगी भर्ती, जानें कौन-कौन कर सकता है अप्लाई
मछली पालन

Fisheries: छत्तीसगढ़ में Fisheries Inspector के पदों पर होगी भर्ती, जानें कौन-कौन कर सकता है अप्लाई

chhattisgarh fisheries department
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है. छत्तीसगढ़ में युवाओं के लिए मछली पालन विभाग में मत्स्य निरीक्षक के पदों पर भर्ती होनी है. छत्तीसगढ़ व्यापम के माध्यम से मछली पालन विभाग की ओर से नई भर्ती का अनाउंसमेंट किया गया है. इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है. हालांकि अभी डिटेल नोटिफिकेशन नहीं जारी की गई है. कंपलीट नोटिफिकेशन बाद में रिलीज होने की संभावना है. हालांकि नोटिफिकेशन में इतना जरूर बता दिया गया है कि कितने पदों में भर्ती होनी है और अभी डेट भी अनाउंस नहीं की गई है.

35 वर्ष तक के बेरोजगार कर सकते हैं आवेदन
छत्तीसगढ़ व्यापम के माध्यम से जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक मत्स्य निरीक्षक का ऑनलाइन फॉर्म छत्तीसगढ़ व्यापम की ऑफिशल वेबसाइट के माध्यम से भरा जा सकता है. कुल 70 पदों पर भर्ती होनी है. रही बात योग्यता की तो मत्स्य निरीक्षक पदों के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएफएससी या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से जीव विज्ञान में स्नातक और केंद्र अथवा राज्य शासन द्वारा शासित किसी संस्थान से अंतर्देशीय मत्स्य उद्योग पाठ्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त होना जरूरी है. आयु सीमा की बात करें तो 1 जनवरी 24 को 20 वर्ष की उम्र पूरी हो चुकी हो. अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है.

मेरिट के आधार पर होगी भर्ती
मत्स्य निरीक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म छत्तीसगढ़ की व्यापम की ऑफिशल वेबसाइट से जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा और छत्तीसगढ़ व्यापम के ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से इसका ऑनलाइन फॉर्म भी भर सकते हैं. यह फॉर्म फ्री में भरा जाएगा. वहीं परीक्षा की बात की जाए तो व्यावसायिक परीक्षा मंडल व्यापम रायपुर द्वारा चयन परीक्षा ली जाएगी. व्यापम की परीक्षा में हासिल नंबर वरीयता मेरिट के आधार पर सीधी नियुक्ति होगी. अधिकतम अंक हासिल करने वाले को भर्ती किया जाएगा. इस भर्ती के लिए इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

fish farming in tank
मछली पालन

Fish Farming: घर पर मछली पालन करके कमाई करें तगड़ी, इसका तरीका भी है बिल्कुल आसान

नई दिल्ली. क्या आप जानते हैं कि सिर्फ 50 स्क्वायर फीट में...

पशुपालनमछली पालन

Kisan Mela: किसान मेले में पशुपालन और मछली पालन के फायदे गिनाए

नई दिल्ली. गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना के...

1.2 million fisher households nationwide bringing in real-time validation.
मछली पालन

Fisheries News: मछुआरों की इनकम बढ़ाने के लिए 130 करोड़ जारी, शैक्षिक मदद भी मिलेगी

नई दिल्ली. पुडुचेरी के मुख्यमंत्री श्री एन. रंगासामी ने फिशरीज सेक्टर से...